बैफल फिल्टर वर्सेज फिल्टरलेस चिमनी: डीप फ्राइंग के लिए किसे चुनना रहेगा बेहतर?

अगर आपके किचन में रोजाना तलने वाली चीज़ें और भारी मसालों वाला खाना बनता है तो बैफल फिल्टर वाली चिमनी का चयन करना सही रहेगा। ये तेजी से तेल के कणों और धुएं को खींचते हुए रसोईघर को साफ-सुथरा रखने में मदद करती हैं। साथ ही इनकी मोटर भी लंबे समय तक बिना रुकावट प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।

बैफल फिल्टर बनाम फिल्टरलेस चिमनी डीप फ्राइंग के लिए किसे चुनना रहेगा बेहतर?
बैफल फिल्टर बनाम फिल्टरलेस चिमनी डीप फ्राइंग के लिए किसे चुनना रहेगा बेहतर?

डीप फ्राइंग के लिहाज से बैफल फिल्टर वाली चिमनी फिल्टरलेस मॉडल की तुलना में बेहतर होती है। ये अपनी कर्व्ड डिज़ाइन की वजह से तेल के कणों और ग्रीस को अच्छी तरह से पकड़ लेती हैं और फिर उसे ऑयल ट्रे में जमा कर देती हैं। इस तरह की चिमनी की मोटर तेल से सुरक्षित रहती है, जिस वजह से इसकी लाइफ भी बढ़ती है और यह हेवी फ्राइंग को आसानी से संभालने में सक्षम होती है। वहीं, Filterless Chimney में ऑटोक्लीन सुविधा होती है, जिस वजह से रख-रखाव आसान बन जाता है, लेकिन डीप फ्राइंग के दौरान यह चिपचिपे तेल को उतनी अच्छी तरह से संभालने में सक्षम नहीं होती है।

क्यों डीप फ्राइंग के लिए बैफल फिल्टर वाली चिमनी का चयन करना रहेगा बेहतर?

  • बेहतर ग्रीस ट्रैपिंग: बैफल फिल्टर वाली चिमनी में लगे स्टेनलेस स्टील पैनल, चीजों को तलने के दौरान उड़ने वाले तेल और धुएं को तेजी से खींचने का काम करते हैं और फिर वे ऑयल कलेक्टर में जमा हो जाते हैं।
  • मोटर की सुरक्षा: फ्राइंग से निकलने वाले तेल के कण सीधे मोटर तक नहीं पहुंच पाते और फिल्टर इन्हें बीच में ही रोक लेता है, जिससे मोटर जल्दी खराब होने या जाम होने से सुरक्षित रहती है।
  • टिकाऊ विकल्प: बैफल फिल्टर डीप फ्राइंग जैसी भारी कुकिंग को आसानी से झेल लेते हैं और इस वजह से इन्हें टिकाऊ भी माना जाता है। हालांकि, इनका रख-रखाव फिल्टरलेस चिमनी के लिहाज से कम सुविधाजनक होता है, लेकिन इनकी लाइफ अधिक होती है।
  • बेहतर सक्शन: लगातार डीप फ्राइंग होने पर भी यह फिल्टर के अंदर वाले हिस्सों में तेल जमने नहीं देता, जिससे लंबे समय तक चिमनी की सक्शन पावर मजबूत बनी रहती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Whirlpool 60cm 1500 m3/hr Autoclean Baffle Filter Kitchen Chimney

    • यह 60 सेंटीमीटर आकार वाली चिमनी है जिसे लोकप्रिय ब्रांड व्हर्लपूल ने डिजाइन किया है।
    • इसकी सक्शन क्षमता 1500 m3/hr है, जिस वजह से पूरी रसोई धुएं और तेल की चिकनाई से दूर रहेगी।
    • इसकी स्पीड को तीन लेवल पर आसानी से सेट किया जा सकता है।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • इस चिमनी में लगे बैफल फिल्टर को आसानी से निकालकर साफ किया जा सकता है और अगर घर पर डिशवॉशर है तो इन्हें हाथ से धोने की मेहनत भी नहीं करनी होगी।
    • हीटिंग पैड में जमी सारी ग्रीस और गंदगी को सिर्फ एक बटन दबाकर साफ किया जा सकता है, जिससे सफाई और रख-रखाव काफी आसान बनेगा।
    • अगर आपके किचन में 2-4 बर्नर वाला गैस स्टोव रखा है तो यह Whirlpool Chimney सही पसंद होगी जो फ्राइंग के साथ तरह-तरह की कुकिंग को संभाल लेगी।
    • हाथ गंदे होने पर टच पैनल को छूए बिना ही इस चिमनी को आसानी से एक इशारे से ऑन किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • फिल्टर- बैफल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 45D x 60W x 50.6H सेंटीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • शोर स्तर- 58 Decibels 

    अन्य खासियतें

    • टच कंट्रोल पैनल
    • LED लैंप
    • हीट ऑटो क्लीन

    कमी

    • कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

    01
  • Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    • इस किचन चिमनी में ऑटोक्लीन और मोशन सेंसर की सुविधा दी गई है।
    • 60 सेंटीमीटर साइज वाली इस Elica चिमनी का शोर स्तर 48db है और यह सालभर में 120 Watts ऊर्जा की खपत करेगी।
    • इसमें लगे 2 LED लैंप किचन काउंटर पर भरपूर रोशनी देने का काम करेंगे।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • किराए के घर में रहने वाले लोगों के लिए यह चिमनी बढ़िया रहेगी क्योंकि इसे डक्टलेस (दीवार में छेद किए बिना) तरह से भी लगाया जा सकता है।
    • स्टाइलिश डिजाइन वाला यह ऑटो क्लीन मॉडल रसोईघर को एक आधुनिक लुक देने का भी काम करेगा और यह पारंपरिक व मॉड्यूलर दोनों तरह के किचन में लगाई जा सकती है।
    • इस Elica Chimney को साफ करने के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी और इसका रख-रखाव काफी सुविधाजनक होगा। 
    • इसकी स्पीड को 9 लेवल पर सेट किया जा सकता है, जिस वजह से आप सक्शन क्षमता को कुकिंग के हिसाब से सेट कर सकेंगे और किचन धुएं से मुक्त रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Elica
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 44D x 60W x 43H सेंटीमीटर
    • स्पीड- 9
    • माउंटिंग- वॉल

    अन्य खासियतें

    • 1500 m3/hr सक्शन क्षमता
    • मोशन सेंसर
    • कर्व्ड ग्लास डिजाइन

    कमी

    • पावर कॉर्ड ज्यादा लंबी नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Faber 60cm 1500 m/hr Autoclean Kitchen Chimney

    • इस चिमनी को डक्टेड और डक्टलेस दोनों तरह से लगाया जा सकता है जिसकी वजह से आप किचन के हिसाब से इसे सेट करा सकते हैं।
    • 60 सेंटीमीटर आकार वाली इस Faber चिमनी की सक्शन क्षमता 1500 m³/hr है और इसकी स्पीड को तीन स्तरों पर सेट किया जा सकता है।
    • 2-4 बर्नर वाले गैस स्टोव के साथ इस्तेमाल करने के लिए यह बैफल फिल्टर चिमनी एक सही विकल्प होगी।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • इस चिमनी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह फिल्टर की सफाई करने के लिए आपको खुद ही अलर्ट करेगी जिससे सफाई का काम आसान बन जाएगा।
    • इसे आप खाना बनाते समय हाथ के इशारे से ऑन/ऑफ कर सकेंगे और टच कंट्रोल की मदद से स्पीड भी आसानी से कंट्रोल हो जाएगी।
    • इसकी मजबूत क्वालिटी वाली मोटर न सिर्फ लंबे समय तक टिकाऊ रहेगी, बल्कि ऊर्जा की खपत भी कम करेगी जिससे बिजली की बचत सुनिश्चित होगी।
    • इसके फिल्टर खासतौर पर भारतीय कुकिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं जिससे डीप फ्राइंग और मसाले भूनने जैसे काम बहुत सुविधाजनक हो जाएंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्राडं- Faber
    • सक्शन क्षमता- 1500 m³/hr
    • शोर स्तर- 59 Decibels 
    • वॉटेज- 180 Watts
    • वोल्टेज- 220.0 Volts

    अन्य खासियतें

    • I Clean टेक्नोलॉजी
    • LED लैंप
    • ऑटो क्लीन

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    03
  • Livpure Fenix 75 cm | T-Shape Chimney

    • Livpure की यह चिमनी T-शेप की है जिसमें बैफल फिल्टर की दोहरी परत लगी है और इसकी सक्शन क्षमता 1400m3/hr है।
    • इसकी बॉडी व मोटर दोनों काफी टिकाऊ क्वालिटी वाले हैं जिनमें आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी। 
    • थर्मल ऑटो क्लीन सुविधा के साथ इसकी सफाई व रख-रखाव काफी आसान बन जाएगा और आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • इस चिमनी की खासियत है कि स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ यह आपके रसोईघर की शोभा बढ़ाएते हुए उसे साफ-सुथरा रखेगी। 
    • यह हल्की डीप फ्राइंग को आसानी से संभालते हुए किचन से सिर्फ धुएं और तेल के कणों को ही नहीं, बल्कि दुर्गंध को भी अच्छी तरह से हटाएगी। 
    • अगर आपका रसोईघर मध्यम आकार का है, तो यह 75 सेंटीमीटर वाली चिमनी वहां लगाने के लिए एक सही विकल्प होगी। 
    • शोर स्तर कम होने की वजह से इस्तेमाल के दौरान तेज़ आवाज़ आपको परेशान नहीं करेगी और खाना बनाने का काम शांति से होगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Livpure
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 48D x 75W x 55.5H सेंटीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट

    अन्य खासियतें

    • ऑटो क्लीन
    • LED लाइट
    • स्लीक डिजाइन

    कमी

    • इंस्टॉलेसन संबंधित परेशानी।


    ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    04
  • Glen Wall Mounted Ductless Kitchen Chimney 60cm

    • 60 सेंटीमीटर साइज वाली यह चिमनी Glen ब्रांड की है जिसकी सक्शन क्षमता 1100 m³/h है और इसके साथ रसोई को एक आधुनिक लुक भी मिलेगा।
    • बैफल फिल्टर से लैस यह मॉडल 2-स्टेज फिल्ट्रेशन के साथ रसोई से धुएं, ग्रीस और दुर्गंध को हटाने का काम करेगा।
    • इसमें लगी 2 LED लाइटें किचन काउंटर और गैस स्टोव पर भरपूर रोशनी देने का काम करेंगी, जिससे खाना बनाने में सुविधा होगी।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • इस चिमनी का इस्तेमाल करना काफी आसान है और जिन लोगों को ज्यादा एडवांस उपकरण इस्तेमाल करने में असुविधा होती है वे भी इसे आसानी से चला सकेंगे।
    • अगर किचन छोटा है और वहां दीवार में छेद करने की जगह नहीं है तो यह डक्टलेस मॉडल सही पसंद होगी जिसे इंस्टॉल करना काफी आसान है और यह ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।
    • घर शिफ्ट करने के दौरान भी कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली इस चिमनी को निकालने की मेहनत नहीं करनी होगी और इसे कहीं भी लेकर जाने में असुविधा नहीं आएगी।
    • चलने पर यह ज्यादा तेज आवाज भी नहीं करेगी जिस वजह से किचन में बिना वजह शोर नहीं होगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Glen
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 43D x 60W x 45H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • वॉटेज- 250 Watts
    • सक्शन क्षमता- 1100 Cubic Meters Per Hour 

    अन्य खासियतें

    • टच और मोशन कंट्रोल
    • तीन स्पीड सेटिंग
    • स्लीक डिजाइन

    कमी

    • फिल्टर ज्यादा मजबूत नहीं हैं। 
    05
  • Crompton QuietPro Plus BLDC 1800m3/hr 90cm Slant Chimney

    • 90 सेंटीमीटर साइज वाली इस चिमनी में टच और मोशन कंट्रोल सुविधा दी गई है।
    • इस Crompton चिमनी की सक्क्षन क्षमता 1800m3/hr जो बड़े रसोईघर के लिए सही पसंद होगी।
    • फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी इसकी लाइफ और आपकी सुविधा दोनों को बढ़ाएगी।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • अगर आपके किचन में आए दिन मसालों को भूनना, ग्रिलिंग करना और ज्यादा तेल में खाना बनाने का काम होता है तो यह मॉडल काफी उपयोगी होगा।
    • इसके बिल्ट-इन ऑइल कलेक्टर को निकालकर आसानी से साफ किया जा सकता है और इसको बार-बार सर्विसिंग भी नहीं करानी होगी।
    • अगर आपकी प्राथमिकता दमदार प्रदर्शन के साथ शांच संचालन है तो यह मॉडल काफी भरोसेमंद होगा जो कम शोर स्तर के साथ काम करते हुए आपको शांती से खाना बनाने की सुविधा देगा।
    • इसमें लगी LED लाइट खाना बनाते समय काउंटर पर भरपूर रोशनी देगी और इसे जरूरत होने पर नाइट लाइट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Crompton 
    • फिल्टर- फिल्टरलेस
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 84.8D x 89.7W x 84.8H सेंटीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • स्पीड- 3

    अन्य खासियतें

    • BLDC मोटर
    • स्मार्ट ऑन
    • इंटेली ऑटो क्लीन

    कमी

    • पैनल ज्यादा मजबूत नहीं है। 
    06

जानिए इन सभी विकल्पों में मिलने वाली मुख्य सुविधाएं

व्हर्लपूल, एलिका, फेबर, लिवप्योर और ग्लेन जैसे ब्रांड की अलग-अलग Baffle Filter चिमनी के विकल्पों को तो आपने देख लिया है, अब यह तालिका इनमे मिलने वाली कुछ सुविधाओं को आसानी से समझा देगी।

मॉडल

सक्शन क्षमता

खासियत

Whirlpool 60cm Autoclean Baffle Filter Kitchen Chimney

1500 m3/hr

हीट ऑटो क्लीन

Elica 60cm BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

1500 m3/hr

फ्लेकसिबल इंस्टॉलेशन

Faber 60cm Autoclean Kitchen Chimney Baffle Filter

1500 m³/hr 

i-clean टेक्नोलॉजी

Livpure Fenix 75 cm | T-Shape Chimney

1400m3/hr

9 स्पीड सेटिंग्स

Glen Wall Mounted Ductless Kitchen Chimney 60cm

1100 m³/h 

2-स्टेज फिल्टरेशन

Crompton QuietPro Plus BLDC 1800m3/hr 90cm Slant Chimney

1800m3/hr

इंटेली ऑटो क्लीन

क्या निकला निष्कर्ष?

डीप फ्राइंग के लिए बैफल फिल्टर वाली Chimney ही एक बेहतर पसंद होगी जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हुए दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेगी। लेकिन, अगर आप कभी-कभी ही चीजों को तलते हैं तो फिल्टरलेस चिमनी को भी चुना जा सकता है। हालांकि, दोनों में से किसी का भी चुनाव पूरी तरह से आपकी पसंद और बजट पर निर्भर करता है, लेकिन बैफल फिल्टर वाला मॉडल भारी तेल-मसालों वाली कुकिंग के लिहाज से सही पसंद रहेगा और जो लोग सामान्य कुकिंग करते हैं और रोजाना डीप फ्राइंग नहीं करते वे फिल्टरलेस मॉडल के साथ जा सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डीप फ्राइंग के लिए बैफल फिल्टर वाली चिमनी ही क्यों सही चुनाव होती है?
    बैफल फिल्टर चिमनी में घुमावदार चैनल होते हैं जो तेल के कणों को अच्छी तरह पकड़ लेते हैं। भारतीय डीप फ्राइंग के लिए, जहां तेल और मसाले का अधिक उपयोग होता है, बैफल फिल्टर ज़्यादा प्रभावी होते हैं। ये चिमनियां भारी तेल वाले धुएं को कुशलता से साफ करती हैं और इनके फिल्टर लंबे समय तक चलते हैं।
  • इस तरह की चिमनी के फिल्टर को कैसे साफ करना चाहिए?
    चिमनी के बैफल फिल्टर को साफ करने के लिए उन्हें बाहर निकालकर गर्म पानी और बेकिंग सोडा या डिशवॉश जेल के घोल में 1 से 2 घंटे के लिए भिगोकर रखना चाहिए। इसके बाद हल्के ब्रश या स्क्रबर से साफ करके साफ पानी से धोकर पूरी तरह सुखा लेना चाहिए। कई मॉडलों के फिल्टर को डिशवॉशर में भी धोया जा सकता है।
  • किन ब्रांड के पास बढ़िया गुणवत्ता वाली बैफल फिल्टर और फिल्टरलेस चिमनियां मिलेंगी?
    भारत में आपको व्हर्लपूल, ग्लेन, फैबर, एलिका, क्रॉम्पटन और लिवप्योर जैसे ब्रांड के पास बढ़िया गुणवत्ता वाले मॉडल मिल जाएंगे। इनमें आपको अलग-अलग आकार और विशेषताओं वाले विकल्प उपलब्ध मिलेंगे।
  • डीप फ्राइंग के लिए सही चिमनी का चुनाव कैसे करना चाहिए?
    डीप फ्राइंग के लिए चिमनी का चयन करते समय, सक्शन पावर, शोर स्तर, रखरखाव की आसानी और आपकी रसोई का आकार जैसी बातों पर विचार करें। इसी के साथ अपनी रसोई के डिज़ाइन के हिसाब से भी सही मॉडल का चयन करना ज़रूरी है।
  • ये चिमनी किस बजट रेंज में मिलेंगी?
    किसी भी चिमनी की कीमत ब्रांड, आकार और विशेषताओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर आपको ₹15,000 से ₹30,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगी।

Loading...

Loading...