Amazon Great Republic Day Sale 2026 कल ही तक रहेगी जारी! Samsung साइड बाय साइड फ्रिज पर मिल रहीं डील्स हाथ से न निकल जाएं

Amazon ग्रेट Republic Day Sale 22 जनवरी तक ही रहेगी जारी, हाथ से निकलने से पहले उठाइए भारी डिस्काउंट का फायदा। सैमसंग के साइड बाय साइड फ्रिज पर भी मिल रही है 55% तक की छूट। जानिए क्या रहेंगे ऑफर्स और कैसे की जा सकती है बचत।

Amazon Great Republic Day Sale 2026 End Date
Amazon Great Republic Day Sale 2026 End Date

Amazon Republic Day Sale की आखिरी तारीख का ऐलान हो चुका है! जी हां, 16 जनवरी (शुक्रवार) को शुरू हुई 22 जनवरी (गुरुवार) को खत्म होने वाली है। अगर आपका फ्रिज पुराना हो चुका है या घर के लोगों के हिसाब से पुराना फ्रिज छोटा पड़ रहा है तो यही सही मौका है। हां अमेजन की यह सेल Samsung के साइड बाय साइड फ्रिज पर भी अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रही है। इस अमेजन सेल में रेफ्रिजरटेर की पूरी कैटेग्री पर ही 55% तक की छूट मिल रही है, जिसमें सैमसंग के साइड बाय साइड मॉडल्स भी शामिल हैं। इसके अलावा इस अमेजन सेल 2026 में आपको नो कॉस्ट ईएमआई, ऐक्सचेंज ऑफर, कैशबैक व फ्री इंस्टॉलेशन जैसी सुविधाएं भी मिल जाएंगी। तो आइए अब जानते हैं विस्तार से अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में सैमसंग सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज पर मिलने वाले ऑफर्स।

Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे Sale 2026: सैमसंग सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज पर मिल जाएंगे ये ऑफर्स

  • कैटेग्री व ब्रांड डिस्काउंट- अमेजन की यह सेल रेफ्रिजरेटर की पूरी कैटेग्री पर ही 55% तक का डिस्काउंट दे रही है। उसमें भी सैमसंग के Bespoke AI रेफ्रिजरेटर पर आपको 45% तक की छूट मिल सकती है।
  • बैंक ऑफर- अगर आप Amazon Sale में भुगतान करने के लिए  SBI के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी आपको मिल सकता है और यह ऑफर EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होता है। 
  • ऐक्सचेंज ऑफर- इसके अलावा आप अपना पुराना फ्रिज बदलकर सैमसंग का एक अच्छा से साइड बाय साइड मॉडल घर ला सकते हैं। जिसके तहत आपको ₹5,610 तक का ऐक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है।
  • नो कॉस्ट ईएमआई- अगर आप सैमसंग साइड बाय साइड लेते समय पूरा पेमेंट एकसाथ नहीं करना चाहते, तो कॉस्ट ईएमआई एक अच्छा तरीका हो सकती है। इसमें आप हर महीनें आसन किस्तों पर भुगतान कर सकेंगे, जिसमें कई बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर ऑफर्स भी मौजूद हैं।
  • प्राइम मेंबर्स के लिए- अगर अमेजन प्राइम मेंबर्स इस सेल में पेमेंट करने के लिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो 12.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, कूपन्स के साथ 15% तक की अतिरिक्त छूट और अमेजन पे ICICI कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। प्राइम मेंबर्स को इस सेल में फ्री, सेम डे, नेक्स्ट डे और फास्ट डिलिवरी जैसी सुविधाएं भी मिलती रहेंगी।
  • अन्य- सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में लेने पर आपको ब्रांड इंस्टॉलेशन, वॉरंटी और 10 दिनों तक का रीप्लेसमेंट भी मिल सकता है।

तो आइए नजर डालते हैं Samsung Side By Side Fridge के कुछ विकल्पों पर जिनपर इस सेल में डिस्काउंट मिल रहा है:

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    यह सैमसंग का साइड-बाय-साइड स्टाइल वाला फ्रिज है, जिसकी क्षमता 653 लीटर है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही विकल्प हो सकता है। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे इस फ्रिज की खासियत है कि इसमें आपको 5 कन्वर्टेबल मोड्स मिल जाएंगे, जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसके 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स में नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन शामिल है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 244 लीटर है। इसमें कुल 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर दिए गए हैं; जिस वजह से इसमें काफी सारा सामान स्टोर किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह रेफ्रिजरेटर के उपयोग के पैटर्न का ऐनालिसिस करता है और AI टेक्नोलॉजी के आधार पर बिजली की खपत का अनुमान लगाता है। अगर अनुमानित बिजली बिल आपके पूर्व निर्धारित लक्ष्य से अधिक हो जाता है, तो यह आपको सेविंग ऐक्टिवेट करने की सलाह देता है, जिससे ऊर्जा की खपत 10% तक कम हो सकती है। इसे 110v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक खराब नहीं हो सकता। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 653 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड-बाय-साइड
    • कलर- सिल्वर
    • डोर- 2
    • ऑटो डीफ्रॉस्ट
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
    • कूलिंग मेथड- कंप्रेसर

    खूबियां

    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान को भी आसानी से रखा जा सकता है
    • इसकी ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को अंदर पनपने से रोकेगी
    • वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है
    • इसके दरवाजों पर फिंगरप्रिंट आसानी से नहीं पड़ेंगे
    • इसके बड़े बॉटल गार्ड में आसानी से बड़ी बोतलों को भी रखा जा सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा

    नो कॉस्ट ईएमआई

    • Amazon Pay ICICI पर EMI ब्याज में ₹2,763.40 तक की बचत

    बैंक ऑफर

    • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹9,574.19 तक की EMI ब्याज बचत
    01
  • Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator

    633 लीटर और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सैमसंग साइड-बाय-साइड फ्रिज आपके घर के लिए सही पसंद हो सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 244 लीटर। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज 5 या उसेस ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में मिलने वाली इस सेल की खासियत है कि इसमें आइस व वॉटर डिस्पेंसर दिया गया है, जो आसानी से ठंडा पानी व बर्फ आपको उपलब्ध करा सकता है। इस फ्रिज को आप 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह साइड-बाय-साइड फ्रिज वाईफाई कनेक्टिविटी वाला है, जिस वजह से इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसकी स्मार्टथिंग्स होम केयर सुविधा रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और अलर्ट देती है। साथ ही, अगर किसी पुर्जे को बदलने की आवश्यकता हो या कोई समस्या आ जाए तो यह ऑटोमैटिक रूप से आपको सूचित करेगी है और समाधान भी देगी। इसमें आप एक बटन दबाते ही तुरंत कूलिंग मिल सकती है। इसका पावर कूल फ्रिज में बेहद ठंडी हवा फेंककर किराने का सामान या पसंदीदा पेय पदार्थों को जल्दी ठंडा कर सकता है। वहीं, पावर फ्रीज़ फ्रीजर में ठंडी हवा का तेज झोंका पहुंचाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 633 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड-बाय-साइड
    • कलर- सिल्वर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर- 2
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
    • सालाना ऊर्जा खपत- 535 Kilowatt Hours
    • फिनिश- मैट

    खूबियां

    • इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने में मदद करेगा
    • इसका ड्यूअल आइस मेकर ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने में मदद कर सकता है
    • दरवाजे में ही बना हुआ है आइस मेकर शेल्फ में जगह बचता है और आपको अतिरिक्त स्टोरेज मिलती है
    • बिल्ट-इन लुक की वजह से यह फ्रिज किचन में ज्यादा जगह नहीं लेगा
    • डोर अलार्म ज्यादा देर तक दरवाजा खुला रहने या ठीक से बंद न होने पर आपको अलर्ट करेगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं

    नो कॉस्ट ईएमआई

    • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹12,274.99 तक की EMI ब्याज बचत

    बैंक ऑफर

    • एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ₹11,190.00 तक की छूट
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 550 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free French Door Refrigerator

    यह 550 लीटर क्षमता वाला एक फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 4 है। सैमसंग के इस साइड बाय साइड फ्रिज में दी गई ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है कि खाना अधिक समय तक ताजा और नम बना रहे। यह डिब्बों के बीच गंध के मिश्रण को भी रोकती है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 364 लीटर और फ्रीजर क्षमता 186 लीटर है। इसमें आपको 3 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर और शेल्फ मिल जाएंगे। मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है और ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें किटाणुओं की बढ़त नहीं होगी। अमेजन सेल 2026 में मिलने वाले इस सैमसंग साइड-बाय-साइड फ्रिज की खासियत है कि इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदलकर अपनी बदलती मौसमी जरूरतों के अनुसार सेट किया जा सकता है। पावर कूल व फ्रीज खाने की ताजगी बनाए रखने, पेय पदार्थों को ठंडा करने और अधिक बर्फ बनाने के लिए बेहतकीन कूलिंग सुनिश्चित करेंगे। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर 50% तक कम बिजली की खपत करते हुए, आपके लिए सही निवेश साबित हो सकता है। इसकी स्लीक व काउंट- डेप्थ डिजाइन रसोई के अंदरूनी हिस्से में आसानी से फिट हो सकती है। फिंगरप्रिंट प्रतिरोधी फिनिश सतहों को उंगलियों के निशान, धब्बे और दाग-धब्बों से बचाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.5D x 81.7W x 177.6H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 550 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रेंच डोर
    • कलर- रिफाइंड आईनॉक्स
    • डीफ्रॉस्ट- फ्रॉस्ट फ्री
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर- रिवर्सेबल
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • सालाना ऊर्जा खपत- 240 Kilowatt Hours

    खूबियां

    • यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है
    • इसकी 4 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है
    • इसके 2 बड़े वेजिटेबल ड्रॉर में ज्यादा मात्रा में सब्जियां रखी जा सकती हैं
    • बड़े बॉटल गार्ड में 2 लीटर क्षमता वाली बोतलों को भी रखा जा सकता है
    • इसकी LED लाइट आसानी से फ्रिज के अंदर भरपूर रोशनी देने का काम करेगी

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी मजबूती को लेकर शिकायत की है

    नो कॉस्ट ईएमआई

    • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹7,732.86 तक की EMI ब्याज बचत

    बैंक ऑफर

    • एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स पर ₹4,490.00 तक की छूट
    03
  • Samsung 653 Liters Bespoke Convertible 5 in 1 Side by Side Refrigerator

    बी स्पोक टेक्नोलॉजी से लैस यह सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज 653 लीटर क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। Amazon Republic Day Sale में छूट पर मिल रहे इस फ्रिज की खासियत है कि इसके दरवाजों के दोनों तरफ सेंसर लगे हैं जो छूने पर सील को हटाकर दरवाजा खोलने में मदद करते हैं। साथ ही, खुलने पर यह आवाज भी करता है। इसके अलावा, इसमें कोई हैंडल बाहर नहीं निकला हुआ है, जिससे इसका लुक बेहद स्टाइलिश और आकर्षक बन जाता है। इसका एडवांस इन्सुलेशन बाहर के तापमान में किसी भी तरह के उतार-चढ़ाव को कम करता है, चाहे बाहर का तापमान कितना भी गर्म या ठंडा क्यों न हो। डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी तापमान को सटीक रूप से मापकर नियंत्रित करती है। इसके 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड में आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स मिल जाएंगे। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 244 लीटर है। इसके वेजिटेबल बॉक्स में मौजूद मॉइस्ट फ्रेश जोन जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की सही ह्यूमिडिटी बनाए रखने के लिए नमी के स्तर को सेट करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 653 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- क्लीन नेवी
    • एडेज्सेटबल शेल्फ
    • डोर- 2
    • वोल्टेज- 230 Volts (AC)
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • फिनिश- ग्लॉसी

    खूबियां

    • इसका LED डिस्प्ले कंट्रोल तक पहुंचने का एक स्टाइलिश और आसान तरीका हो सकता है
    • अगर दरवाजा 2 मिनट से अधिक समय तक ठीक से बंद नहीं होता है तो डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा
    • इसमें स्टोरेज के लिहाज से आपको 4 शेल्फ, 2 कंपार्टमेंट और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे
    • ईजी क्लीन बैक फ्रिज के पिछले हिस्से को साफ करने में मदद करेगी
    • इसकी सालाना ऊर्जा खपत 547 Kilowatt Hours है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमें आइस बॉक्स न होने की शिकायत की है

    नो कॉस्ट ईएमआई

    • चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹12,066.22 तक की EMI ब्याज बचत

    बैंक ऑफर

    • एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ₹11,190.00 तक की छूट
    04
  • Samsung 700 L with Inverter Side-by-Side Refrigerator

    700 लीटर क्षमता वाला यह सैमसंग साइड बाय-साइड रेफ्रिजरेटर संयुक्त परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसकी डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कूलिंग की मांग के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को 7 स्तरों में ऑटोमैटिक रूप से सेट करती है। यह कम ऊर्जा का उपयोग करती है, शोर को कम करती है और टूट-फूट को कम करके लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। इसका ऑल-अराउंड कूलिंग सिस्टम फ्रिज को कोने-कोने तक समान रूप से ठंडा करता है। ठंडी हवा हर शेल्फ पर लगे कई वेंट के माध्यम से बाहर निकलती है, जिससे तापमान स्थिर रहता है और खाना लंबे समय तक ताजा रहता है। अमेजन सेल में छूट पर मिल रहा यह फ्रिज खाने की ताजगी बनाए रखने, पेय पदार्थों को ठंडा करने और अधिक बर्फ बनाने के लिए तेजी से ठंडा करने की क्षमता प्रदान करता है। एक बटन दबाते ही, पावर कूल फ्रिज में रखे खाने को 31% तेजी से ठंडा करता है और पावर फ्रीज 31% तेजी से बर्फ बनाता है। इसकी स्लीक और सीमलेस काउंटर-डेप्थ डिजाइन आपके मौजूदा उपकरणों और अलमारियों के आकार के साथ पूरी तरह से मेल खा सकती है, जिससे रसोई का एक आकर्षक इंटीरियर बनेगा। इसमें सुंदर सपाट दरवाजे भी हैं जिनमें अंदर की ओर लगे हैंडल हैं जो बाहर नहीं निकलते।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 28.2D x 35.9W x 68.7H सेंटमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 700 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर- EZ Cleen Steal
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • डोर- रिवर्सेबल
    • सालाना ऊर्जा खपत- 250 Kilowatt Hours
    • फिनिश- सॉलिड
    • लॉक- इलेक्ट्रॉनिक

    खूबियां

    • इसकी फ्रीजर क्षमता 269 लीटर है
    • इसमें स्टोरेज के लिए 4 शेल्फ दिए गए हैं
    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी सामान भी रखा जा सकता है
    • इसकी सॉलिड डिजाइन इसे एक एलिगेंट फिनिश देती है
    • ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा कूलिंग को बेहतर बनाए रखती है

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है

    नो कॉस्ट ईएमआई

    • एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ₹1,500.00 तक की छूट

    बैंक ऑफर

    • एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ₹11,190.00 तक की छूट
    05

Amazon Great Republic Day Sale 2026 में मिल रहे इन सैमसंग साइड बाय साइड के ऑफर्स को समझिए

मॉडल

MRP

सेल में कीमत

ऑफर

Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

₹1,13,000

₹77,990

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹9,574.19 तक की EMI ब्याज बचत

Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator

₹1,52,000

₹99,990

एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ₹11,190.00 तक की छूट

Samsung 550 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free French Door Refrigerator

₹87,990

₹62,990

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹7,732.86 तक की EMI ब्याज बचत

Samsung 653 Liters Bespoke Convertible 5 in 1 Side by Side Refrigerator

₹1,60,000

₹98,290

एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ₹11,190.00 तक की छूट

Samsung 700 L with Inverter Side-by-Side Refrigerator

₹1,10,990

₹1,06,600

एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ₹1,500.00 तक की छूट

नोट: ऊपर तालिका में बताई गई कीमतें और ईएमआई विकल्प अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं। ये समय के साथ घट या फिर बढ़ भी सकती हैं, जिन्हें लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। असल कीमतों के लिए आप अमेजन पर इन्हें चेक कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Amazon Great Republic Day Sale 2026 में छूट-ही-छूट! ऑफ सीजन में LG और Carrier के स्मार्ट AC को बनाएं अपना

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की आखिरी तारीख का ऐलान हो चुका है?
    16 जनवरी से शुरू हुई अमेजन ग्रेट रिपबल्कि डे सेल 2026 की अंतिम तारीख 22 जनवरी है। यह सेल करीब एक हफ्ता तक चली है।
  • क्या सैमसंग के साइड बाय साइड फ्रिज पर इस सेल में कोई ऑफर है?
    अमेजन की यह सेल रेफ्रिजरेटर की पूरी कैटेग्री पर ही 55% तक का डिस्काउंट दे रही है। उसमें भी सैमसंग के Bespoke AI साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर पर आपको 45% तक की छूट मिल सकती है।
  • बैंक ऑफर के अलावा इस सेल में सैमसंग के साइड बाय साइड फ्रिज पर क्या ऑफर्स हैं?
    सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में लेने पर बैंक ऑफर के अलावा आपको ब्रांड इंस्टॉलेशन, वॉरंटी और 10 दिनों तक का रीप्लेसमेंट भी मिल सकता है।

Loading...

Loading...