Air Fryer या Microwave Oven: हेल्दी खाने के लिए कौन है सही? जानिए
सेहतमंद खाना पकाना है और असमंजस में हैं कि Air Fryer चुनें या माइक्रोवेव? तो आपको बता दें, दोनों का अपना अलग-अलग उपयोग है जहां एक ओर एयर फ्रायर खाने को कुरकुरा बनाता है वहीं माइक्रोवेव खाना को गर्म करने या भाप में पकाने में मदद करता है।
आजकल लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत पर भी अधिक ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में एयर फ्रायर और माइक्रोवेव ओवन दोनों ही आधुनिक रसोई के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि हेल्दी कुकिंग के लिए इनमें से कौन बेहतर विकल्प है?
आपको बता दें, Air Fryer गर्म हवा की मदद से खाना पकाता है, जिससे बहुत कम तेल में भी खाना कुरकुरा और स्वादिष्ट बन जाता है। फ्रेंच फ्राइज, कटलेट और स्नैक्स जैसी चीजें इसमें कम तेल के साथ तैयार की जा सकती हैं। वहीं Microwave ओवन मुख्य रूप से खाना गर्म करने, डीफ्रॉस्ट करने और कुछ व्यंजन पकाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें भी कम तेल की जरूरत होती है, लेकिन यह एयर फ्रायर जैसी कुरकुरी बनावट नहीं दे पाता। हालांकि, रोजमर्रा के उपयोग में माइक्रोवेव अधिक सुविधाजनक माना जाता है।
एयर फ्रायर और माइक्रोवेव ओवन के बीच कुछ मुख्य अंतर को समझकर अपने लिए चुनें सही विकल्प
अंतर
एयर फ्रायर
माइक्रोवेव ओवन
क्यों है जरूरी
समोसा, टिक्की, फ्रेंच फ्राई जैसे चीजों को बनाने में और कबाब आदि को रोस्ट करने में
खाने को गर्म करने के लिए, सूप बनाने के लिए, पानी या दूध उबालने के लिए और खाना जम गया है तो उसे पिघलाने में
फायदे
इसमें गर्म तेल के छींटे पड़ने का डर नहीं रहता और ओवन की तुलना में यह जल्दी गर्म होकर खाना पका देता है।
इसमें टाइमर और ऑटोमैटिक कुकिंग के प्री-सेट विकल्प होते हैं, जिससे खाना जलने का डर नहीं रहता।
नुकसान
इसमें बड़े परिवार के लिए एक साथ कुछ भी नहीं बना सकते हैं।
इसमें खाना कभी-कभी सभी जगह से एक समान गर्म नहीं होता।
कैसा बनता है खाना
डीप फ्राई की तरह खाना अंदर से पक जाता है और बाहर से कुरकुरा हो जाता है।
सामान्य खाने की तरह ही पकता है लेकिन कुरकुरापन नहीं आता इसमें।
तेल का इस्तेमाल
इसमें तेल न के बराबर या फिर एक-दो बूंद ही होता है जो खाने को डीप फ्राई कर देता है।
आमतौर पर, इसमें तेल का कोई उपयोग नहीं होता है। लेकिन भोजन को नमी देने के लिए कुछ बूंद इस्तेमाल किया जा सकता है।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control
अमेजन क्या कहता है - इसमें 5 लीटर की क्षमता दी गई है जो 4 से 6 लोगों के लिए सही है और इसमें खाने को फ्राई करने के साथ-साथ बेकिंग, रोस्टिंग, ग्रिल और दोबारा खाने को गर्म भी किया जा सकता है। Haier का यह एयर फ्रायर ऑटो शट ऑफ फीचर के साथ आता है जिससे यह ओवेरहीटिंग से बचा कर पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
इसे चुनना क्यों सही है
आपके परिवारमें बड़े-बुजुर्ग रहते हैं जिन्हें कम तेल-मसालों का खाना पसंद है या आए दिन बच्चे नए-नए डिश बनाने को कहते हैं तो यह सही रहेगा क्योंकि यह बिना तेल के स्वादिष्ट और हेल्दी खाना पकाने में मदद करता है।
आजकल जैसे गैस का संकट हो रखा है ऐसे में भी यह आपके बड़े काम आएगा क्योंकि यह पूरी तरह बिजली से चलता है और इसमें आप कम समय में ही स्वास्थ्यवर्धक भोजन बना सकते हैं। एयर फ्रायर में आप सिर्फ तलने का काम ही नहीं कर सकते, बल्कि रोस्ट करना, ग्रिल करना और बेक करना भी आसान है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल नाम - Haier 5L Air fryer with Touch control
क्षमता - 5 लीटर
वाटेज - 1500 वाट
वजन - 5000 ग्राम
खासियत
तापमान कंट्रोल
3D हॉट एयर बेकिंग
कमी
इसका आकार 35.5D x 35.5W x 36.5H सेमी है और इसमें मौजूद सी-थ्रू विंडो की वजह से इसका डिजाइन थोड़ा बड़ा है तो अगर आपके किचन में जगह कम है तो इसको रखना मुश्किल हो सकता है।
01
Haier 20L Grill Microwave Oven
अमेजन क्या कहता है - यह माइक्रोवेव 20 लीटर की क्षमता के साथ आता है जो छोटे परिवार, बैचलर या कपल के लिए सही होता है। Haier का यह माइक्रोवेव ओवन में ग्रिलिंग, रोस्टिंग किया जाता है और या दोबारा खाने को गर्म करने, डीफ़्रॉस्टिंग और खाना पकाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
इसे चुनना क्यों सही है
खाने के शौकीन लोगों के लिए माइक्रोवेव काफी काम की चीज है क्योंकि इसमें कई सारे प्री-सेट मेन्यू मिलते हैं जिसकी मदद से बस 1 बटन दबाकर पॉपकॉर्न से लेकर पिज्जा या केक जैसी चीजें आसानी से बनाया जाता है और यह समय की बचत करता है।
अगर सुबह की जल्दबाजी में खाना ज्यादा पक गया है और रात में आप इसे फेंकना नहीं चाहती हैं तो खाने को माइक्रोवेव में आसानी से मिनटों में गर्म कर सकती हैं जो खाने को एकदम ताजा बना देगा और गैस की बचत भी होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल नाम - HIL2002GSPB
क्षमता - 20 लीटर
वाटेज - 700 वाट
वजन - 10.5 किलोग्राम
खासियत
कांच के दरवाजे
कॉम्बिनेशन कुकिंग
कमी
चूंकि यह स्मार्ट होम के साथ कंपैटिबल नहीं है जिसका मतलब है कि इसे रिमोट या वॉइस कमांड के जरिए नियंत्रित नहीं किया जा सकता है और यह पूरी तरह मैनुअल है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
PHILIPS Air Fryer
अमेजन क्या कहता है - उपलब्ध जानकारी के अनुसारइसके जरिए 90% तक कम तेल में खाना पकाया जा सकता है। साथ ही, इस पेटेंटेड रैपिड एयर टेक्नोलॉजी और अनोखे स्टारफ़िश डिज़ाइन वाले पैन की वजह से खाना पलटे बिना भी हर तरफ से एक जैसा फ्राई होता है। चूंकि इसमें दमदार 1500W मोटर लगा है जो लगातार और एकसमान एयरफ़्लो परफ़ॉर्मेंस देती है।
इसे चुनना क्यों सही है
ऑफिस से थके आने के बाद अक्सर चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन होता है लेकिन थकावट की वजह से कुछ बना नहीं पाते तो यह PHILIPS Air Fryer आपके बड़ा काम आएगा जिसमें मिनटों में समोसे, टिक्की, पकौड़े और कचौड़ी जैसी चीजें बन जाएगी।
जब आप ऑफिस से आने के बाद फ्रेश होने जाएंगे उतने ही कम समय में यह आपके पसंदीदा व्यंजनों को बनाकर तैयार कर देगा और इसमें लगे टाइमर को सेट करके आप अपना अन्य काम करते रह सकते हैं जिससे समय की बचत भी होगी और अन्य काम भी आसानी से हो जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - PHILIPS
मॉडल नाम - 1000 Series
क्षमता - 4.2 लीटर
वाटेज - 1500 वाट
वजन - 4.4 किलोग्राम
खासियत
होमID एप
एडजेस्टेबल समय और तापमान सेटिंग
कमी
इस मॉडल में आपको कोई डिजिटल स्क्रीन या टच कंट्रोल नहीं मिलता इसलिए पुराने तरीके से नॉब की मदद से काम करना होगा।
03
Samsung 23 L Solo Microwave Oven
अमेजन क्या कहता है - 23 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह माइक्रोवेव एक प्रकार का सोलो माइक्रोवेव है जो रोजाना के खाना पकाने के लिए सही रहेगा और इसमें 3 से 4 लोगों के लिए खाना बनाया जा सकता है या खाना को दुबारा गर्म किया जा सकता है।
इसे चुनना क्यों सही है
चूंकि Samsung के इस माइक्रोवेव पर 1 साल और सिरेमिक इनेमल कैविटी पर 10 साल की वारंटी दी गई है जो आसानी से साफ होने की सुविधा और साफ-सुथरे इस्तेमाल की गारंटी देती है। जिससे अब बेफिक्र होकर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपके घर में छोटे बच्चे है और आप इसलिए भी इलेक्ट्रिक उपकरणों को अपने घर में लाना नहीं चाहती तो अब बेफिक्र हो जाइए क्योंकी इसमें चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है जो छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित होता है और माएं आराम से अपना काम कर पाएंगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Samsung
मॉडल नाम - MS23A3513AK/TL
क्षमता - 23 लीटर
वाटेज - 800 वाट
वजन - 12 किलोग्राम
खासियत
क्विक डीफ़्रॉस्ट
ऑटो कुक के साथ 6 पावर लेवल
कमी
चूंकि यह सोलो माइक्रोवेव है तो यह बस खाना को गर्म करेगा, इसमें बेकिंग की सुविधा नहीं होती है। बेकिंग करने के लिए कॉनवेकशन मॉडल बढ़िया होता है।
04
INALSA Air Fryer 3.5 ltr
अमेजन क्या कहता है - इसमें 8 प्री सेट मेन्यू दिया गया है जिसकी मदद से फ्राइज बनाने के साथ-साथ केक, मशरूम, चिकन, फिश जैसे अलग-अलग व्यंजनों को आराम से कम तेल पकाया जा सकता है। इस INALSA Air Fryer में 3.5 लीटर की क्षमता मौजूद है जो छोटे परिवार या कपल्स के लिए सही होता है।
इसे चुनना क्यों सही है
महिलाओं को अगर कभी त्योहार के समय अलग-अलग व्यंजन बनाने पड़ते हैं तो अक्सर रसोई ज्यादा गंदी हो जाती है और सारा समय खाना पकाने और सफाई में ही चली जाती है, इसलिए अब जरूरत है बदलाव की। जब आप इसमें खाना बनायेंगी, तो तेल के छींटे नहीं उड़ते और रसोई में धुएं या बदबू की समस्या नहीं होगी।
शादी या दिवाली जैसे त्योहार के समय में लोग अक्सर एक-दूसरे को कुछ ऐसा उपहार देना चाहते हैं जो उपयोगी हो और बजट में आ जाए, तो इसे चुनना सही होगा, जो आराम से 4,000 रुपये के अंदर में आपको मिल जाएगा और मल्टी-फंक्शनल भी रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - INALSA
मॉडल नाम - Nutri Fry Digital
क्षमता - 3.5 लीटर
वाटेज - 1400 वाट
वजन - 2.6 किलोग्राम
खासियत
तापमान और टाइमर कंट्रोल
डिजिटल डिस्प्ले
कमी
इसमें सिरेमिक कोटिंग नहीं मिलती है जिससे थोड़े भी हार्ड स्क्रबर जैसे लोहे का जूना का इस्तेमाल करने से जल्दी खराब हो सकता है।
05
Panasonic 25L Solo Microwave Oven
अमेजन क्या कहता है - 25 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह माइक्रोवेव छोटे परिवार, बैचलर्स के लिए काफी सही रहेगा जो ग्रिलिंग के साथ-साथ खाना को दोबारा गर्म करने और तरह-तरह के व्यंजन पकाने में मदद करता है। यह 900 वाट के साथ काम करता है जिससे खाना फटाफट से बन जाता है।
इसे चुनना क्यों सही है
कई लोगों को रोजाना अलग-अलग पकवानों को खाने का शौक होता है लेकिन वे तेल का इस्तेमाल कम करना चाहते हैं तो Panasonic का माइक्रोवेव काफी सही होगा जो भाप की मदद से खाने को पकाने में मदद करता है और इसमें पुलाव, चावल, पोहे जैसी चीजें भी मिनटों में बन जाएगी।
यह तो हम सभी जानते हैं कि आजकल गैस सिलेंडर का संकट छाया हुआ है और घर से दूर रहने वाले लोगों को तो सिलेंडर मिलना ही मुश्किल हो चुका है ऐसे में आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल करके चावल से लेकर कटी हुई सब्जियों को थोड़े से तेल और मसालों के साथ ढककर कुछ मिनटों में भाप से पका सकते हैं और चाय से लेकर पानी भी उबाल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Panasonic
मॉडल - NN-ST310QBFG
क्षमता - 25 लीटर
वाटेज - 900 वाट
वजन - 11.4 किलोग्राम
खासियत
85 ऑटो कूक मेन्यू
कॉम्पैक्ट डिजाइन
कमी
भारतीय बाजार में इस समय ₹8,000 से ₹9,000 की रेंज में कई ब्रांड्स जैसे IFB, Samsung, या LG Convection या Grill माइक्रोवेव देते हैं। इसलिए इस बजट में सिर्फ एक सोलो माइक्रोवेव के लिए पैसे खर्च करना थोड़ा महंगा सौदा लग सकता है।
06
हमारा सुझाव
वैसे एयर फ्रायर और माइक्रोवेव ओवन दोनों ही आधुनिक रसोई के उपयोगी उपकरण हैं। अगर आपको कम तेल में कुरकुरा और हेल्दी खाना बनाना है, तो एयर फ्रायर बेहतर विकल्प रहेगा। वहीं, अगर आप खाना गर्म करने और रोजमर्रा के कई कामों के लिए एक बहुउपयोगी उपकरण चाहते हैं, तो माइक्रोवेव ओवन अधिक सुविधाजनक रहेगा। सही चुनाव आपकी जरूरतों, बजट और कुकिंग की आदतों पर निर्भर करता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या एयर फ्रायर में खाना पकाना माइक्रोवेव से ज्यादा स्वस्थ होता है?
आमतौर पर, एयर फ्रायर में खाना कम तेल में पकता है, जिससे कैलोरी और फैट कम होते हैं, जबकि माइक्रोवेव मुख्य रूप से गर्म करने या पकाने के लिए होता है। देखा जाए तो इसमें गर्म तेल के छींटे पड़ने का डर नहीं रहता और ओवन की तुलना में यह जल्दी गर्म होकर खाना पका देता है।
एयर फ्रायर और माइक्रोवेव में से कौन सा उपकरण ज्यादा ऊर्जा कुशल है?
एयर फ्रायर और माइक्रोवेव में से कौन सा उपकरण ज्यादा ऊर्जा कुशल है यह पूरी तरह आपके उपयोग पर निर्भर करता है। खाना को कुरकुरा बनाना है या समोसा टिक्की आदि बनाना है तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल होता है जबकि खाने को दुबारा गर्म करने, बेकिंग और रोस्टिंग जैसे चीजों के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जाता है।
क्या एयर फ्रायर का उपयोग सभी प्रकार के खाने की चीजों के लिए किया जा सकता है?
ऐसा नहीं है, सूप जैसी चीजें इसमें नहीं बन पाएगा। इसमें आप बिना तेल या बहुत कम तेल का उपयोग करके खाना पका सकते हैं। जैसे रोस्टेड सब्जियां, तंदूर चिकन, समोसा, मखाना फ्राई, क्रिस्पी सब्जियां, पकौड़े और कचौड़ी आदि।