25Ltr क्षमता वाले Hot Water Geysers के साथ मिनटों में मिलेगा गर्म पानी, अमेजन पर हैं कई ऑप्शन

अगर आप अपने घर के लिए एक नया गीजर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो अमेजन पर मौजूद 25 लीटर वाले Water Geyser आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं जिनके 5 विकल्प आपको नीचे देखने को मिल जाएंगे। सही गीजर आपके नहाने के अनुभव को और भी आरामदायक बना सकते हैं और पूरे परिवार को भरपूर गरम पानी का फायदा मिल सकता है।

25 लीटर वाले हॉट वॉटर गीजर के देखें विकल्प
25 लीटर वाले हॉट वॉटर गीजर के देखें विकल्प

सर्दियों में जब रोजाना सुबह-सुबह नहाने की बात आती है तो वॉटर गीजर याद आने लगता है जो झटपट से गर्म पानी दे सकता है और इस चिंता से मुक्ति दिला सकता है। अगर आपके परिवार में 3–5 लोग हैं, तो 25 लीटर क्षमता वाला गीजर एक परफेक्ट विकल्प बन सकता है। यह न सिर्फ पर्याप्त गरम पानी दे सकता है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर सकता है। अमेजन पर आपको 25 लीटर क्षमता वाले कई बेहतरीन हॉट Water Heater उपलब्ध हैं, जिनके 5 बढ़िया विकल्प यहां दिए गए हैं जिनमें आपको Haier, Havells, V-Guard आदि जैसे ब्रांड के विकल्प मिल सकते हैं जो आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें तेज हीटिंग, बेहतर सेफ्टी सिस्टम, जंग-रोधी टैंक और बिजली की बचत जैसे फायदे शामिल हो सकते हैं। 

देखें 5 बढ़िया हॉट वॉटर गीजर के विकल्प जिसे अमेजन से आसानी से लिया जा सकता है-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier Precis Water Geyser 25 Litre

    25 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह गीजर बड़े परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है जो आपको सुबह के समय फटाफट गर्म पानी दे सकता है। यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है जो इसे ऊर्जा की बचत करने वाला विकल्प भी बना सकता है। Haier का यह गीजर शॉक प्रूफ टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे नहाते समय करंट लगने का खतरा नहीं होता है जिससे आप चिंता-मुक्त नहाने का मजा ले सकते हैं। यह 8 बार तक के प्रेशर सहने की क्षमता के साथ आता है जिससे यह ऊंची इमारतों के लिए भी एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद एडवांस्ड BPS सिस्टम की मदद से बेहतरीन पानी की सफाई भी मिल सकती है यानी यह पानी में मौजूद 99% बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है, जिससे आपको नहाने के लिए ज़्यादा साफ और सुरक्षित पानी मिल सकता। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है जो अपनी रोज़ाना की दिनचर्या में सेहत और स्किन केयर को प्राथमिकता देते हैं। इसमें दिए गए नॉब की मदद से इसे नियंत्रित करना भी काफी आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Haier
    • डाईमेंशन - ‎38.7W x 51.8H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - ओवरहीट प्रोटेक्शन, प्रेशर रिलीज वाल्व, शॉक-प्रूफ
    • रंग - सफेद 
    • वाटेज - 2000 वाट 
    • अधिकतम तापमान - 75 डिग्री सेल्सियस

    खासियत 

    • यह बैक्टीरिया प्रूफ सिस्टम के साथ आता है जिससे पानी में मौजूद 99.9% तक के बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं और आपको साफ पानी मिल सकता है। 
    • यह यू टर्न फ्लो तकनीक के साथ आता है जिससे आपको एक समान गर्म पानी मिल सकता है। 
    • यह शॉक प्रूफ बॉडी के साथ आता है जिससे करंट लगने का खतरा कम हो सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    01
  • Havells Monza Pro 25L Storage Water Heater(Geyser)

    8 बार हाई प्रेशर क्षमता के साथ आने वाला यह वॉटर गीजर हाई राइज बिल्डिंग्स के लिए पूरी तरह उपयुक्त साबित हो सकता है। Havells का 25 लीटर वाला यह स्टोरेज वॉटर हीटर एक भरोसेमंद और आधुनिक गीजर है, जिसे तेज़हीटिंग और ज़्यादा सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें एंड्यूराशील्ड कोटेड इनर टैंक दिया गया है, जो हार्ड वाटर में भी जंग से बचाव कर सकता है और गीजर की उम्र बढ़ा सकता है। वहीं, इसमें मौजूद मेकोलॉय हीटिंग एलिमेंट तेज़ी से पानी गर्म कर सकता है और हार्ड वाटर के कारण होने वाले नुकसान से सुरक्षित रह सकता है। इसका हाई डेंसिटी पीयूएफ इंसुलेशन बिजली की बचत कर सकता है और पानी को लंबे समय तक गर्म बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद व्हर्लफ्लो टेक्नोलॉजी की वजह से ठंडा और गर्म पानी आपस में नहीं मिलता, जिससे लगभग 20 प्रतिशत ज़्यादा गर्म पानी मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Havells
    • डाईमेंशन - ‎37.5W x 50.6H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - फास्ट हीटिंग, ऊर्जा दक्ष 
    • रंग - सफेद और ग्रे 
    • वाटेज - 2000 वाट 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 

    खासियत 

    • भारी सुरक्षा के लिए इसमें हेवी ड्यूटी एनोड रॉड लगाया गया है, जो टैंक को अंदर से सुरक्षित रख सकता है।
    • इसमें फायर रिटार्डेंट पावर कॉर्ड और डुअल सेफ्टी अडैप्टर दिया गया है जो इसे आग और इलेक्ट्रिक शॉक से सुरक्षित बना सकते हैं।
    • इसमें IPX4 प्रोटेक्शन दिया गया है जो इसे वॉटर रेसिस्टेंट बना रह है और इसे सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं । 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • V-Guard Divino DG Geyser 25 Litre Water Heater

    यह गीजर विशेष रूप से हार्ड वाटर वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। इसमें बीईई 5 स्टार रेटिंग दी गई है, जो इसे बेहद ऊर्जा कुशल बनाती है और बिजली की बचत में मदद कर सकती है। V-Guard के इस गीजर में अतिरिक्त मोटी और उच्च घनत्व वाली सीएफसी फ्री पीयूएफ इंसुलेशन दी गई है, जिससे पानी अधिक समय तक गर्म बना रह सकता है। वहीं, इसकी इनर टंकी पर एडवांस्ड विट्रियस इनैमल कोटिंग की गई है, जो जंग और स्केलिंग से प्रभावी सुरक्षा प्रदान कर सकती है। बेहतर प्रदर्शन के लिए इसमें इनकोलॉय 800 हीटिंग एलिमेंट लगाया गया है, जो कठिन परिस्थितियों में भी टिकाऊ साबित हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से यह Water Heater बेहद भरोसेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें एडवांस्ड थर्मोस्टैट और थर्मल कट-आउट मैकेनिज्म दिया गया है, जो ओवरहीटिंग से डुअल सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसमें 5-इन-1 मल्टीफंक्शन सेफ्टी वाल्व भी मौजूद है, जो अत्यधिक दबाव, वैक्यूम बनने और पानी के रिवर्स फ्लो को रोक सकता है। साथ ही, स्वच्छ और बिना बदबू वाला गर्म पानी देने के लिए इसमें मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन दिया गया है, जो जंग और स्केलिंग को कम कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - V-Guard
    • डाईमेंशन - ‎40.1W x 38.1H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - ओवरहीट प्रोटेक्शन, प्रेशर रिलीज वाल्व 
    • रंग - सफेद 
    • वाटेज - 2000 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत

    • इसमें अतिरिक्त मोटा मैग्नीशियम एनोड दिया गया है, जो टंकी को जंग से बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। 
    • इसमें दी गई सिंगल वेल्ड लाइन वाली हाई ग्रेड माइल्ड स्टील टंकी के कारण इसमें लीकेज की संभावना लगभग 66 प्रतिशत तक कम हो सकती है। 
    • यह गीजर 8 बार तक के प्रेशर को सहन करने में सक्षम है, जिससे यह ऊंची इमारतों और प्रेशर पंप वाले घरों के लिए भी उपयुक्त बन सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    03
  • AO Smith Geyser 25 Litre Storage Water Heater

    क्या आप भी अपने घर के लिए काफी दिनों से एक बढ़िया वॉटर हीटर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह 25 लीटर की क्षमता वाला गीजर आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। आपको बता दें, यह छोटे और मध्यम परिवारों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, जिससे बिना किसी रुकावट के गर्म पानी उपलब्ध रह सकता है। AO Smith के इस गीजर का डिज़ाइन न केवल मजबूत है बल्कि देखने में भी काफी आकर्षक हो सकता है, जो आपके बाथरूम की शोभा को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसका ग्लॉसी ABS प्लास्टिक बॉडी और ब्लू डायमंड ग्लास-लाइन टैंक इसे जंग और क्षरण से दोगुना सुरक्षित बना सकता है। यह टिकाऊ निर्माण इसे लंबे समय तक उपयोग योग्य बना सकता है, खासकर उन इलाकों में जहां पानी की गुणवत्ता कठोर होती है। वहीं, यह BEE 5-स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो इसे ऊर्जा दक्ष बना सकता है जिससे यह कम बिजली की खपत में प्रभावी ढंग से पानी को गर्म कर सकता है और आपके बिजली की बचत भी कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - AO Smith
    • डाईमेंशन - 44.6W x 39.1H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - ऊर्जा दक्ष, ओवरहीट प्रोटेक्शन
    • रंग - सफेद और लाल 
    • वाटेज - 2000 वाट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट (AC)

    खासियत

    • इसमें फैक्ट्री-सेट थर्मोस्टेट, मल्टी-फंक्शन सेफ्टी वाल्व और थर्मल कट-आउट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो ओवरहीटिंग से बचाव करती हैं।  
    • यह 8 बार तक के दबाव को आसानी से सहन कर सकता है। इसलिए यह ऊंची इमारतों और हाई-राइज अपार्टमेंट्स के लिए भी उपयुक्त साबित हो सकता है।
    • यह आकार में भी छोटा है जिससे यह छोटे आकार वाले बाथरूम में भी आसानी से फिट हो सकता है।

    कमी 

    • यूजर ने बताया यह शोर करता है।
    04
  • Bajaj Shield Series New Shakti 25L Storage Wall Mount Water Heater for Home

    5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह वॉटर गीजर सफेद और ग्रे रंग में आता है जो कम ऊर्जा की खपत करते हुए आपके बिजली बिल की बचत कर सकता है और फटाफट से गर्म पानी भी दे सकता है। यह 25 लीटर की क्षमता के साथ आता है जो बड़े परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसका ग्लासलाइन इनर टैंक, टाइटेनियम आर्मर टेक्नोलॉजी के साथ के साथ आता है जो इसे जंग लगने और खराब होने से बचा सकती हैं और हार्ड वॉटर से लड़ने में मदद कर सकती हैं, जिससे टैंक की लाइफ लंबी हो सकती है। यह रस्टप्रूफ बॉडी के साथ आती है जिससे यह टिकाऊ भी बना हुआ रह सकता है। साथ ही, इसमें दिया गया एडजेस्टेबल नॉब की मदद से आप पानी के तापमान को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। वहीं, 8 बार तक प्रेशर सहन करने की क्षमता के साथ आने के चलते यह ऊंची इमारतों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ‎Bajaj
    • डाईमेंशन - ‎38.3W x 52.3H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - चाइल्ड सेफ्टी मोड, जंग रोधी
    • रंग - सफेद और ग्रे 
    • वाटेज - 2000 वाट 
    • अधिकतम तापमान - 50 डिग्री सेल्सियस

    खासियत

    • इसमें 4-इन-1 मल्टीफंक्शनल सेफ्टी वाल्व और फायर-रिटार्डेंट वॉटर हीटर केबल है, जो इसे सुरक्षित बना रहे हैं। 
    • यह चाइल्ड सेफ्टी मोड के साथ आता है जो बच्चों की सुरक्षा को बनाए रखने में मदद कर सकता है। 
    • कट ऑफ फीचर के चलते यह जरूरत से ज्यादा गर्म होने पर खुद ही बंद हो सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स ने लीकेज की समस्या बताई है। 
    • ग्राहकों ने कहा अमेजन से लेने पर खराब प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।
    05

जानें आपके लिए कौन-सा वॉटर गीजर हो सकता है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया वॉटर गीजर ले सकते हैं-

ब्रांड/मॉडल 

वाटेज 

स्पेशल फीचर 

अधिकतम ऑपरेटिंग प्रेशर 

Haier Precis Water Geyser 25 Litre 5 Star Rated Water Heater

2000 वाट 

ओवरहीट प्रोटेक्शन, प्रेशर रिलीज वाल्व, शॉक-प्रूफ

8 बार 

Havells Monza Pro 25L Storage Water Heater(Geyser)

2000 वाट

फास्ट हीटिंग, ऊर्जा दक्ष 

8 बार 

V-Guard Divino DG Geyser 25 Litre Water Heater

2000 वाट

ओवरहीट प्रोटेक्शन, प्रेशर रिलीज वाल्व

8 बार 

AO Smith Geyser 25 Litre 5 Star Rating- HSE-SHS-025

2000 वाट

ऊर्जा दक्ष, ओवरहीट प्रोटेक्शन

8 बार 

Bajaj Shield Series New Shakti 25L Storage Wall Mount Water Heater for Home

2000 वाट

चाइल्ड सेफ्टी मोड, जंग रोधी

8 बार 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 25 लीटर गीजर किन लोगों के लिए सही होता है?
    25 लीटर क्षमता वाला गीजर आमतौर पर 3 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए सही माना जाता है। इससे एक के बाद एक नहाने के लिए पर्याप्त गरम पानी मिल सकता है।
  • क्या 25 लीटर गीजर सर्दियों में ठीक से काम करता है?
    आमतौर पर, अच्छी क्वालिटी का 25 लीटर गीजर सर्दियों में भी आसानी से पानी गरम कर सकता है। ज़्यादातर मॉडल्स में तेज हीटिंग टेक्नोलॉजी आपको मिल सकती है।
  • ये गीजर कितना बिजली खर्च करता है?
    बिजली की खपत गीजर की पावर रेटिंग और इस्तेमाल पर निर्भर करती है। एनर्जी एफिशिएंट और 5-स्टार रेटिंग वाले गीजर कम बिजली खर्च करते हैं। आप लेने से पहले ऊर्जा रेटिंग की जांच कर सकते हैं।

Loading...

Loading...