स्मार्ट टीवी वो भी QLED टेक्नोलॉजी के साथ, वो भी बजट में? अरे हां भई! बजट में क्यूएलईडी टीवी लेने का सपना अब आप अमेजन के जरिए पूरा कर सकते हैं। यहां पर आपको कुछ प्रमुख ब्रांड्स जैसे कि- Samsung, Haier, TCL, Hisense और VW के 43 इंच क्यूएलईडी टीवी बजट में मिल सकते हैं। बता दें कि, इन्हें आप ₹13,499 (कीमत अमेजन परिवर्तन के अधीन है।) तक की शुरूआती कीमत में ले सकते हैं। दरअसल, अमेजन इनपर आपको बेहतरीन तत्काल छूट देता है, जिस वजह से इन्हें MRP से काफी कम कीमत में लिया जा सकता है। वहीं, आपको इनपर कुछ खास बैंक ऑफर्स, नो कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। इन्हें 5 में से 4.1 से लेकर 3.9 तक की अच्छी रेटिंग्स भी मिली हुई हैं, जिस वजह से इनके फीचर्स और प्रदर्शन पर भरोसा किया जा सकता है। चलिए, ये तो बात रही अमेजन की, लेकिन टीवी के लिए आपको उनके फीचर्स और खूबियां जानना जरूरी है। ऐसे में आप नीचे शामिल किए गए कुछ विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं, जो आपको अपने घर के लिए सही 43 इंच टीवी चुनने में मदद कर सकते हैं।
गैजेट गली पर आपको ऐसी ही अन्य जानकारियां भी मिल सकती हैं, जो आपके मनोरंजन, काम और पेशे के लिए उपयोगी हो सकती हैं।