Sony vs GOVO होम थिएटर: क्या आप अपने लिए एक अच्छे से होम थिएटर की तलाश कर रहे हैं और मामला सोनी व गोवो ब्रांड पर आकर अटक गया है? क्या आपको Sony और Govo दोनों के ही होम थिएटर पसंद आ गए हैं और अब समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा बेहतर विकल्प रहेगा? चिंता की बात नहीं है क्योंकि आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। किसी भी होम थिएटर सिस्टम का काम घर पर ही सिनेमा हॉल जैसे साउंड का अनुभव करना होता है और इन्हें बेहतरीन ऑडियो अनुभव प्रदान कराने के लिहाज से डिज़ाइन किया जात है। अगर बात करें क्वालिटी को तो इन दोनों ब्रांड्स के ही होम थिएटर काफी अच्छे माने जाते हैं, लेकिन यहां पर आपको इनके बीचे के कुछ अंतर समझने को मिलेंगे। फीचर्स, कॉन्फिग्रेशन और सबसे जरूरी कीमत के आधार पर ये दोनों ही ब्रांड्स के मॉडल अलग हैं और आपके लिए कौन-सा सही है यह तय करने के लिए हम आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसे ही कई तरह के एडवांस प्रोडक्ट्स की जानकारी आपको गैजेट गली पर मिल सकती है।
सोनी या गोवो: किसका होम थिएटर रहेगा सही?
जब भी बात आती है Govo और Sony में से किसी एक ब्रांड के होम थिएटर चुनने की तो यह एक मुश्किल फैसला हो सकता है। दुनियाभर में सोनी को उसकी हाई साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता है, जिसके होम थिएटर भी काफी प्रीमियम क्वालिटी के होते हैं। वहीं गोवो एक भारतीय ब्रांड है जिसके होम थिएटर सिस्टम भी काफी अच्छे होते हैं और काफी किफायती दाम में आपको मिल सकते हैं।
फीचर्स |
सोनी होम थिएटर |
गोवो होम थिएटर |
मॉडल |
सिंगल साउंडबार, साउंडबार+सबवूफर, साउंडबार+सबवूफर+रीयर स्पीकर्स |
सिंगल साउंडबार, साउंडबार+सबवूफर, साउंडबार+सबवूफर+रीयर स्पीकर्स |
चैनल |
2.1, 4.1, 5.1, 3.1.2 |
2.1, 5.1, 2.1.2 |
कनेक्टविटी |
ब्लूटूथ, USB, HDMI, ARC और ऑप्टिक्ल |
ब्लूटूथ, USB, HDMI, ARC और ऑप्टिक्ल |
टेक्नोलॉजी |
डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस |
डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस |
डिवाइस सपोर्ट |
स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, टैबलेट व लैपटॉप |
स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, टैबलेट व लैपटॉप |
अन्य |
रिमोट कंट्रोल, साउंड मोड्स, LED डिस्प्ले, ब्राविया सपोर्ट |
वॉटर रेजिजटेंट, LED लाइट्स, स्लीक डिजाइन |
कीमत |
₹10,000-₹1,00,000+ |
₹5,000-₹12,000 |
किसके लिए होगा सही |
उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो सुविधाजनक, ऑल-इन-वन समाधान चाहते हैं, खासकर छोटे से मीडियम आकार के कमरों के लिए। उन लोगों के लिए जिनका बजट थोड़ा ज्यादा है। |
जो लोग किफायती दाम में हाई क्वालिटी ऑडियो अनुभव की तलाश में हैं, जिसमें गहरे बास, इमर्सिव सराउंड साउंड और फिल्मों, संगीत और गेमिंग के लिए बहुमुखी कनेक्टिविटी जैसी विशेषताएं हों, तो GOVO होम थिएटर आपके लिए सही रहेगा। |
इसी कड़ी में अब दोनों ही ब्रांड के साउंडबार के लोकप्रिय मॉडल्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।