फ्रिज को लेने से पहले अक्सर लोग उसके फीचर्स को देखते हैं, जिसमें सबसे जरूरी है फ्रिज की कूलिंग और फ्रेशनेस। ऐसे में आपको अगर एक ऐसे फ्रिज की तलाश है, जो खाने को लंबे टाइम तक फ्रेश रखें तो आप यहां पर कुछ ब्रांड के ऑप्शन देख सकते हैं। इन ब्रांडेड फ्रिज में आपको पावरफुल कूलिंग के साथ ही लॉन्ग लास्टिंग फ्रेशनेस वाली परफॉर्मेंस मिलती है, जिससे फ्रिज के अंदर रखा खाना, फल और सब्जियां लंबे टाइम तक फ्रेश रहती हैं।
इन फ्रिज में आपको अलग- अलग कैपेसिटी ऑप्शन भी मिल जाते हैं, जिसे आप अपने फैमिली साइज के हिसाब से चुन सकते हैं। वहीं ये रेफ्रिजरेटर आपको डबल और सिंगल दोनों तरह के डोर ऑप्शन में भी मिल जाते हैं। खाने को लंबे टाइम तक फ्रेश रखने वाले ये फ्रिज अपनी एनर्जी सेविंग परफॉर्मेंस के लिए भी जाने जाते हैं, जिससे इनके ऑपरेशन में आपको फालतू बिजली खर्च का भार भी नहीं उठाना पड़ता है।
बढ़िया कूलिंग और लंबी फ्रेशनेस के साथ ये फ्रिज खाने को रखेंगे तरोताजा
फ्रिज में रखा खाना लंबे टाइम तक फ्रेश रखने के लिए आप इन रेफ्रिजरेटर ऑप्शन को अपने लिए सेलेक्ट कर सकते हैं। इस लिस्ट में हमारे द्वारा एलजी, सैमसंग जैसे ब्रांड के साथ ही हायर, व्हर्लपूल और गोदरेज रेफ्रिजरेटर को भी शामिल किया गया है। ये सभी ब्रांड अपने एनर्जी एफिशियंट, पावरफुल कूलिंग और लॉन्ग लास्टिंग फ्रेशनेस परफॉर्मेंस वाले रेफ्रिजरेटर की वजह से काफी पसंद किए जाते हैं। आप यहां पर इन रेफ्रिजरेटर के ऑप्शन और फीचर्स के बारे में जानकारी देख सकते हैं।
रेफ्रिजरेटर्स |
कीमत |
Godrej 223 L Inverter Frost Free Double Door Refrigerator | ₹20,390 |
LG 242 L Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator | ₹25,990 |
Haier 190 L Direct Cool Single Door 4 Star Refrigerator | ₹14,990 |
Whirlpool 235 L 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator | ₹21,990 |
Samsung 301 L Digital Inverter Double Door Refrigerator | ₹36,590 |
1. Godrej 223 L Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
यह गोदरेज फ्रिज ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ आता है और वहीं इसमें आपको 2 से 3 मेंबर्स वाली फैमिली के लिए सूटेबल रहने वाली 223 लीटर की क्षमता मिल रही है। इस गोदरेज डबल डोर रेफ्रिजरेटर में एनर्जी एफिशियंट इंवर्टर कंप्रेसर मिलता है, जिससे फ्रिज के जरिए आपको लो नॉइज ऑपरेशन के साथ ही कूलिंग एडजेस्टमेंट का ऑप्शन भी मिल जाता है। यह गोदरेज फ्रिज कूल बैलेंस टेक्नोलॉजी और माइश्चर कंट्रोल टेक्नोलॉजी के जरिए खाने को लंबा फ्रेश रखने के लिए 30 दिनों की लंबी फॉर्म फ्रेशनेस देता है। वहीं इसका बेहद मोटा PUF इंसुलेशन 24 घंटे का लंबा कूलिंग रेटेंशन देने के साथ ही लॉन्ग लास्टिंग फ्रेशनेस के लिए काफी अच्छा रहता है।
इस गोदरेज डबल डोर फ्रिज में नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी मिल रही है, जो फूड सर्फेस को 95% से ज्यादा डिसइंफेक्ट रखने का काम करती है। इसमें मिलने वाली Anti-B टेक्नोलॉजी फूड को फ्रेश और जर्म फ्री रखती है। आपको यह गोदरेज रेफ्रिजरेटर मूवेबल आइस बॉक्स और एक बड़ी वेजिटेबल ट्रे के साथ मिल रही है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जी स्टोर की जा सकती है। यह गोदरेज फ्रिज टफइंड ग्लास मैटेरियल से बनी 2 शेल्फ के साथ आता है, जो काफी मजबूत और टिकाऊ रहने वाली है। इसके अलावा यह डबल डोर फ्रिज 4 डोर शेल्फ, ऐग ट्रे, बड़े बॉटल स्टोरेज के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन
- फ्रेश फूड कैपेसिटी- 173 लीटर
- फ्रीजर कैपेसिटी- 50 लीटर
- कलर- स्टील ग्लो
- डिफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- मैटेरियल- स्टील
क्यों खरीदें?
- एडवांस इंवर्टर टेक्नोलॉजी
- लार्ज वेजिटेबल ट्रे
- ऑप्टीमल कूलिंग परफॉर्मेंस
- लो नॉइज ऑपरेशन
क्यों ना खरीदें?
- फ्रिज में बिल्ड क्वालिटी अच्छी नहीं पायी गयी है।
2. LG 242 L Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator
300 लीटर की क्षमता में आने वाला यह एलजी डबल डोर रेफ्रिजरेटर करीब 2 से 3 मेंबर्स वाली फैमिली के लिए सूटेबल रहने वाला है। एलजी का यह फ्रिज स्मार्ट कनेक्ट फीचर के साथ आ रहा है, जिससे फ्रिज को होम इंवर्टर से कनेक्ट किया जा सकता है। आपको इस एलजी डबल डोर फ्रिज में मल्टी एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम मिल रहा है, जो फ्रिज के अंदर ह्यूमीडिटी और टेंपरेचर लेवल को मेनटेन करके फूड को लंबे टाइम तक फ्रेश रखता है। इस एलजी फ्रिज में एंटी बैक्टेरिया गैस्केट मिल रही है, जो फ्रिज के अंदर रखने खाने को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में बैक्टेरिया और जर्म को जाने से रोकती है।
एलजी का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आ रहा है, जिसकी वजह से फ्रिज एनर्जी एफिशियंट और ड्यूरेबल होने के साथ ही बेहद कम नॉइज ऑपरेशन के साथ काम करता है। आपको इसमें ट्रिमलेस टेंपर्ड ग्लास वाली 3 शेल्व्स, 29 लीटर की कैपेसिटी वाली वेजिटेबल ट्रे, मूवेबल और डबल ट्विस्ट आइस मेकर के साथ ही फुल साइज की टेंपर्ड डोर बास्केट भी मिलती है। यह एलजी रेफ्रिजरेटर एंटी रैट बाइट कवर के साथ आता है और वहीं इसमें आपको ईजी क्लीन बैक मिल रही है। इस डबल डोर फ्रिज में दुर्गन्ध को पैदा होने से रोकने के लिए डिओडराइजर का फीचर भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- कलर- शाइनी स्टील
- एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
- डोर मैटेरियल- अलॉय स्टील
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
क्यों खरीदें?
- एनर्जी एफिशियंट परफॉर्मेंस
- मल्टी एयर फ्लो सिस्टम
- स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर
- लोवर डोर शेल्फ
क्यों ना खरीदें?
- ना लेने का कोई कारण नहीं है।
3. Haier 190 L Direct Cool Single Door 4 Star Refrigerator
हायर का यह स्टाइलिश सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर छोटी फैमिली का फिर बैचलर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जिसमें आपको कुल 190 लीटर की कैपेसिटी मिलती है। इस हायर रेफ्रिजरेटर में लंबे समय तक टिकने वाली पावरफुल कूलिंग मिलती है, जिससे फ्रिज में रखा खाना भी काफी टाइम तक फ्रेश रहता है। यह हायर सिंगल डोर फ्रिज रिलायबल कूलिंग के साथ रेपिड फ्रीजिंग परफॉर्मेंस देता है, जिससे मात्र 1 घंटे में ही बर्फ जमायी जा सकती है। आपको इस फ्रिज में हाई वोल्टेज फ्लक्चुएशन के लिए स्टेब्लाइजर फ्री फंक्शन मिलता है। वहीं इस हायर फ्रिज में एंटी बैक्टेरियल गैस्केट दी गई है, जो फ्रिज के अंदर जर्म और बैक्टेरिया को जाने से रोकती है।
इस हायर सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला कंप्रेसर मिल रहा है, जो हाई एनर्जी एफिशियंसी देने के साथ ही लेस नॉइज और लॉन्ग लास्टिंग परफॉर्मेंस देता है। इसमें बढ़िया स्टोरेज के तौर पर आपको 3 टफइंड ग्लास शेल्फ के साथ ही बड़ा वेजिटेबल बॉक्स और बॉटल गार्ड भी मिलता है। वहीं फ्रिज के डोर में 2 शेल्फ के साथ ही बॉटल स्पेस और ऐग ट्रे भी दी गई है। यह हायर रेफ्रिजरेटर स्मार्ट कनेक्ट फीचर के साथ आ रहा है, जिससे फ्रिज को घर के इंवर्टर से कनेक्ट किया जा सकता है। इस फ्रिज में ईजी क्लीन बैक, LED लैंप और एक्सटर्नर हैंडल भी मिल रहा है।
स्पेसिफिकेशन
- फ्रीजर कैपेसिटी- 14 लीटर
- फ्रेश फूड कैपेसिटी- 176 लीटर
- कलर- डैजल स्टील
- मैटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
क्यों खरीदें?
- जर्म और बैक्टेरिया फ्री रेफ्रिजरेटर
- पावरफुल कूलिंग परफॉर्मेंस
- एडजेस्टेबल टेंपरेचर लेवल
- स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट
क्यों ना खरीदें?
- कोई भी कारण नहीं है।
4. Whirlpool 235 L 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator
लिस्ट में शामिल व्हर्लपूल ब्रांड का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर इंटेलीसेंस इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसके जरिए फ्रिज में आपको हाई एनर्जी एफिशियंट और पावरफुल कूलिंग वाली परफॉर्मेंस मिलती है। खाने को लंबे टाइम तक फ्रेश रखने के लिए इस व्हर्लपूल डबल डोर फ्रिज में एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए 15 दिनों की लंबी फॉर्म फ्रेशनेस मिलती है। वहीं यह व्हर्लपूल फ्रिज फ्रेशफ्लो एयर टावर की मदद से 40% ज्यादा तेजी वाली बॉटल कूलिंग परफॉर्मेंस देता है। इसमें टेंपरेचर लेवल को एडजेस्ट करने के लिए एडवांस कंट्रोल कूलिंग नॉब दी गई है और साथ ही इसमें आपको इंटरनल LED लाइट भी मिलती है।
यह व्हर्लपूल डबल डोर रेफ्रिजरेटर हनीकॉम्ब क्रिस्पर कवर के जरिए फूड माइश्चर को कम करके एयर और ऑप्टीमम फ्रेशनेस को बैलेंस करता है, जिससे खाने लंबे टाइम तक फ्रेश रहेगा। आपको इस डबल डोर फ्रिज में यूनिक कूल पैड की वजह से 17 घंटे तक का लंबा कूलिंग रेटेंशन मिलता है। वहीं यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर माइक्रो ब्लॉक टेक्नोलॉजी से बैक्टेरियल ग्रोथ को 99.9% तक कम करता है। इसमें जिओ लाइट टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जो सब्जियों और फल में ऑप्टीमम माइश्चर बनाकर उन्हें कई दिनों तक फ्रेश रखने का काम करती है। आपको इस फ्रिज में 3 शेल्व्स, 2 ड्रॉर और एक वेजिटेबल बॉक्स मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी- 235 लीटर
- डिफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- कलर- रेडिएंट स्टील
- शेल्फ टाइप- टफइंड ग्लास
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
क्यों खरीदें?
- 6 इन 1 एडजेस्टेबल शेल्व्स
- फास्ट आइसिंग टेक्नोलॉजी
- स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन
- -24C तक का कोल्डेस्ट फ्रीजर
क्यों ना खरीदें?
- फ्रिज में किसी तरह की समस्या नहीं है।
5. Samsung 301 L Digital Inverter Double Door Refrigerator
इस सैमसंग डबल डोर फ्रिज में पावरफुल कूलिंग और लॉन्ग लास्टिंग फ्रेशनेस के साथ ही प्रीमियम ऑटो डिफ्रॉस्ट फंक्शन मिलता है, जिससे फ्रिज की परफॉर्मेंस बेहतर बनती है। इस फ्रिज में फ्लैक्सिबल स्टोरेज स्पेस के लिए 5 इन 1 कंवर्टेबल कूलिंग मोड्स मिलते हैं। यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर 3 से 4 मेंबर्स वाली फैमिली के लिए सूटेबल रहने वाली 301 लीटर की कैपेसिटी में आता है। आपको इस डबल डोर फ्रिज में ईजी स्टोरेज के लिए 2 कंपार्टमेंट के साथ ही 3 टफइंड ग्लास शेल्व्स और एक वेजिटेबल ड्रॉर मिलती है। इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर में जर्म और बैक्टेरिया को अंदर जाने से रोकने के लिए एंटी बैक्टेरिया गैस्केट भी दी गई है।
सैमसंग ब्रांड के इस डबल डोर फ्रिज में 100v - 300v तक के हाई वोल्टेज फ्लक्चुएशन के लिए स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन मिलती है। इसके साथ ही यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर खाने, फल और सब्जियों को लंबे टाइम तक फ्रेश रखने के लिए 15 दिनों की फॉर्म फ्रेशनेस के साथ आता है। इस फ्रिज में ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी मिल रही है, जो नॉर्मल फ्रिज के मुकाबले 2 गुना ज्यादा फ्रेशनेस देती है। इसमें मिलने वाला डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर हाई एनर्जी एफिशियंसी, लॉन्ग लास्टिंग फ्रेशनेस, पावरफुल कूलिंग और परफॉर्मेंस देने का काम आता है। वहीं यह फ्रिज डिजिटल डिस्प्ले के साथ आ रहा है।
स्पेसिफिकेशन
- बॉटल काउंट- 6
- नॉइज लेवल- 40 dB
- डोर मैटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- कलर- ब्लैक मैट
- फ्रीजर कैपेसिटी- 72 लीटर
क्यों खरीदें?
- कंवर्टेबल कूलिंग मोड्स
- स्मार्ट इंवर्टर कनेक्शन
- स्पेशल डिओडराइजर फीचर
- फास्ट फ्रीजिंग टेक्नोलॉजी
क्यों ना खरीदें?
- ना लेने का कोई कारण नहीं है।
लंबी फ्रेशनेस वाले रेफ्रिजरेटर को लेकर पूछे जाने वाले कुछ खास सवाल
1. फ्रिज में खाने को फ्रेश रखने के लिए कितने दिनों तक की फॉर्म फ्रेशनेस मिल जाती है?
हर एक ब्रांड अलग- अलग टाइम की फॉर्म फ्रेशनेस देता है। हांलाकि एक साधारण फ्रिज की बात की जाए तो आपको इनमें करीब 15 से 20 दिनों तक की फॉर्म फ्रेशनेस आराम से मिल जाती है। इससे खाना, फल और सब्जियां फ्रिज के अंदर लंबे टाइम तक रखने पर भी फ्रेश रहती हैं।
2. क्या इंवर्टर टेक्नोलॉजी फ्रिज की फ्रेशनेस परफॉर्मेंस को भी बढ़ाती है?
जी हां! रेफ्रिजरेटर्स में मिलने वाली एडवांस, स्मार्ट या फिर डिजिटल इंवर्टर टेक्नोलॉजी फ्रिज को एनर्जी एफिशियंट बनाने के साथ ही फ्रिज में पावरफुल कूलिंग और लॉन्ग लास्टिंग फ्रेशनेस देने का भी काम करती है। वहीं इसके जरिए फ्रिज का ऑपरेशन भी कम नॉइज वाला बनता है।
3. लॉन्ग लास्टिंग फ्रेशनेस के लिए किन ब्रांड्स के फ्रिज पर भरोसा कर सकते हैं?
अगर बात की जाएं लॉन्ग लास्टिंग फ्रेशनेस वाले फ्रिज की तो मार्केट में एलजी, सैमसंग, हायर, गोदरेज और व्हर्लपूल ब्रांड के फ्रिज काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें मिलने वाली मल्टीपल टेक्नोलॉजी खाने को फ्रेश और हाइजनिक रखने के खूब काम आती हैं।
Image Credits: Freepik
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।