आज से 10 साल पहले हम में से शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ऑनलाइन गेमिंग भी किसी तरह का प्रोफेशन बन सकता है। यंग जेनरेशन इस फील्ड को अपना इनकम ऑफ सोर्स बना सकती है। लेकिन यह हुआ और वो भी बहुत तेजी से। आने वाले समय में गेमिंग इंडस्ट्री का भविष्य काफी सुनहरा है। इस क्षेत्र में काम करके युवा करोड़ों कमा सकते हैं। अगर आपको भी लगता है कि आपकी ऑनलाइन गेमिंग पर अच्छी पकड़ है। आप इससे अपने लिए इनकम जेनरेट कर सकते हैं, तो एक अच्छा-सा गेमिंग Laptop घर ले आइए। नॉर्मल लैपटॉप हैवी सॉफ्टवेयर या फिर गेम को अच्छे से फंक्शन नहीं करता है। साथ ही इसकी फंक्शनिंग स्पीड भी गेमिंग लैपटॉप की तुलना में स्लो होती है।
इसलिए हाईफाई गेमिंग के लिए एक अच्छा गेमिंग लैपटॉप होना बेहद जरूरी है। गेमिंग लैपटॉप आपको हर तरह का ऑनलाइन गेम खेलने के लिए फास्ट प्रोसेसिंग स्पीड देते हैं। इनकी स्टोरेज कैपेसिटी भी अच्छी होती है। साथ ही ये लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, जिससे लैपटॉप को आपको बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है। गेमिंग लैपटॉप की पिक्चर क्वालिटी भी अच्छी होती है, जिससे आप फुलएचडी में क्रिस्टल क्लीयर विजुअल्स का मजा लेते हैं। सभी Windows 11 Laptops आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस और लैग फ्री सर्विस देते हैं। अब अगर आप अपने लिए गेमिंग लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, तो आइए 70 हजार के रेंज में सबसे बेस्ट गेमिंग लैपटॉप की लिस्ट चेक करते हैं।
बेस्ट डेल आई5 लैपटॉप (Best Dell i5 Laptop) का ऑप्शन यहां देखें
Best Gaming Laptops Under 70000 मिलेगी जबरदस्त गेमिंग परफॉर्मेंस
मार्केट में गेमिंग लैपटॉप की भरमार है। पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आपको एक से बढ़कर एक गेमिंग लैपटॉप मिल जाएंगे। लेकिन सभी की स्क्रीन क्वालिटी जबरदस्त हो यह जरूरी नहीं। किसी में आपको पिक्चर क्वालिटी से समझौता करना पड़ सकता है, तो कोई लो साउंड लेवल के साथ आता है। अब अगर आपको फुल पावरपैक गेमिंग लैपटॉप चाहिए, तो हमारे इस लिस्ट को देख सकते हैं।
1. Lenovo [Smartchoice] LOQ Gaming Laptop
लेनोवो के 12th जेनरेशन के इस लैपटॉप में इंटेल कोर i5 प्रोसेसर है। यह लैपटॉप बहुत फास्ट काम करता है। इसमें आपको हैंग होने की कोई समस्या नहीं मिलेगी। 144 हर्ट्ज की हाई रिफ्रेश रेट के साथ इसपर पावरफुल परफॉर्मेंस मिलती है। बिना फ्लीकर या ब्लैंक स्क्रीन के यह लैपटॉप काम करता है। इसकी पिक ब्राइटनेस 300 निट्स की है। लैपटॉप फुलएचडी पिक्चर क्वालिटी देता है। स्टोरेज कैपेसिटी की बात करें, तो इस Best i5 Laptops में 16जीबी का रैम मेमोरी और 512जीबी का SSD स्टोरेज है। यह लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इसमें 6जीबी का RTX 3050 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट है, जो अच्छी पिक्चर क्वालिटी के साथ गेमिंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस देता है। लैपटॉप का मैक्सिमम स्पीड 4.4 गीगाहर्ज का है। ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी ऑप्शन है। लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम प्री-लोडेड है। लैपटॉप की बैटरी लाइफ 6 घंटे की है। यह लैपटॉप 80 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है। इस लैपटॉप पर आप सराउंड साउंड, साउंड ट्रैकर, नाइट मोड, साउंड शेयरिंग और कंटेंट प्रोफाइल के साथ नाहिमिक ऑडियो एक्सपीरिएंस कर सकते हैं। Lenovo [Smartchoice] LOQ Gaming Laptop Price: Rs 66,490
Lenovo [Smartchoice] LOQ Gaming Laptop के स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: लेनोवो
- मॉडल: LOQ
- स्क्रीन साइज: 15.6 इंच
क्यों खरीदें?
- एआई इंजन +।
- नाहिमिक ऑडियो।
- एंटी ग्लेयर कोटिंग।
क्यों न खरीदें?
- हीटींग की समस्या है।
2. HP Victus Gaming Laptop
सीरीयस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए आप एचपी के विक्टम फैमिली के इस लैपटॉप को ले सकते हैं। यह लैपटॉप घंटो चलने पर भी हीट नहीं करता है। इसमें आई5 प्रोसेसर है और यह 12th जेनरेशन का लैपटॉप है। इस लैपटॉप में आपको सभी लेटेस्ट फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलेगी। गेमिंग एक्सपीरिएंस को बूस्ट करने के लिए यह लैपटॉप 4जीबी के NVIDIA GeForce RTX 2050 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट के साथ आता है। इस लैपटॉप पर आप अपग्रेड वर्जन का ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं। मल्टीटास्किंग के लिए इस Windows 11 Laptops में अच्छी स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है।
इसकी हाई स्पीड 16जीबी रैम मेमोरी सभी डेटा फाइल्स को फास्ट स्पीड पर ट्रांसफर करती है और 512 जीबी का SSD स्टोरेज क्विक लोड टाइम ऑफर करता है। अमेजिंग पिक्चर क्वालिटी के साथ आप इस लैपटॉप पर काउंटरस्ट्राइक, कॉल ऑफ ड्यूटी, जीटीए वी, साइबरपंक 2077, वर्ल्ड ऑफ वॉरक्राफ्ट, माइनक्राफ्ट, द विचर 3, गॉड ऑफ वॉर 4, फीफा 23, गोथम नाइट्स जैसे सभी गेम खेल सकते हैं। इसकी स्क्रीन साइज 15.6 इंच की है और यह लैपटॉप फुलएचडी पिक्चर क्वालिटी देता है। HP Victus Gaming Laptop Price: Rs 57,990
HP Victus Gaming Laptop के स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: एचपी
- मॉडल: 15-fa1227tx
- हार्ड डिस्क साइज: 512जीबी
क्यों खरीदें?
- पावरफुल परफॉर्मेंस।
- हाई स्पीड मेमोरी।
- NVIDIA GeForce RTX जीपीयू।
क्यों न खरीदें?
- कोई कमी नहीं है।
3. ASUS TUF Gaming A15
यह आसुस का लैपटॉप है। गेमिंग सेग्मेंट में आसुस के लैपटॉप को बहुत पसंद किया जाता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 7 7435HS मोबाइल प्रोसेसर है, जिसकी बेस स्पीड 3.1गीगार्ट्ज की है। 20MB कैश, 8 कोर, 16 थ्रेड्स के साथ यह लैपटॉप मैक्सिमम 4.5 गीगाहर्टज की स्पीड देता है।गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन और मल्टीटास्किंग जैसे काम के लिए आप इस फास्ट स्पीड वाले लैपटॉप को ले सकते हैं। इसकी डिस्प्ले 15.6-इंच की है और यह Best i5 Laptops लैपटॉप की तरह ही फुलएचडी पिक्चर क्वालिटी देता है।
16:9 के रेशियो से इस लैपटॉप पर आप अच्छी पिक्चर क्वालिटी में विजुअल्स देख सकते हैं। लैपटॉप का रिफ्रेश रेट 144 हर्टज का है। 250 निट्स की ब्राइटनेस के साथ इस लैपटॉप पर अंधेरे में भी काम किया जा सकता है। एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले होने की वजह से लैपटॉप पर घंटों काम करने से आपकी आंखें खराब नहीं होंगी। लैपटॉप में बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड है और 30 मिनट में यह लैपटॉप 50% चार्ज हो जाता है। ASUS TUF Gaming A15 Price: Rs 67,990
ASUS TUF Gaming A15 के स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: आसुस
- मॉडल: TUF गेमिंग F15
- स्क्रीन साइज: 15.6 इंच
क्यों खरीदें?
- फास्ट चार्जिंग।
- एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले।
- AMD Ryzen 7 7435HS मोबाइल प्रोसेसर।
क्यों न खरीदें?
- कोई कमी नहीं है।
और पढ़ें: 9-6 जॉब करने वालों के लिए Laptops With Best Battery Life
4. Acer Nitro V Gaming Laptop
एसर नाइट्रो एक बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप है। अपने दमदार परफॉर्मेंस और इंप्रेसिव कॉन्फिगरेशन के साथ इस लैपटॉप ने प्रोफेशनल गेमर्स को अपनी ओर आकर्षित किया है। 13th जेनरेशन के इंटेल कोर i5-13420H प्रोसेसर द्वारा संचालित यह लैपटॉप कई सारे एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसमें आपको विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट से लैस यह Best Gaming Laptops Under 70000 के रेंज में उपलब्ध है। इसे आप आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं।
512जीबी के SSD स्टोरेज और 16जीबी के रैम मेमोरी के साथ, इस एसर नाइट्रो V की सीपीयू स्पीड 3.5 गीगाहर्ट्ज की है। यह गेमिंग लैपटॉप 1920 x 1080 पिक्सल की शानदार पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। इसके अंदर पावरफुल Gen4 टॉप-स्पीड M.2 PCIe NVMe SSDs और 32जीबी का DDR5 रैम इंटीग्रेटेड है। इसकी रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज की है। यह लैपटॉप 16:9 का आस्पेक्ट रेशियो देता है। 82.64% का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है, जिसका मतलब है कि फेवरेट गेम खेलते समय इस लैपटॉप पर आपको शानदार विजुअल एक्सपीरिएंस मिलेगा। Acer Nitro V Gaming Laptop Price: Rs 68,999
Acer Nitro V Gaming Laptop के स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: एसर
- मॉडल: ANV15-51
- स्क्रीन साइज: 15.6 इंच
क्यों खरीदें?
- बैकलिट कीबोर्ड।
- 1टीबी हार्ड डिस्क।
- पावरफुल परफॉर्मेंस।
क्यों न खरीदें?
- कोई कमी नहीं है।
5. Dell [Smartchoice] G15-5530 Gaming Laptop
डेल के G15-5530 मॉडल के इस शानदार लैपटॉप को देखें। यह 15.6 इंच के फुलएचडी डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्च्ज का और पिक ब्राइटनेस 250 निट्स की है। इस लैपटॉप पर आपको बहुत ही अच्छा विजुअल विजुअल एक्सपीरिएंस मिलता है। इसके साथ ही इस Windows 11 Laptops में 12th जेनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर है, जो इस लैपटॉप के सभी ऑपरेशनल प्रोसेसिंग को संभालने में मदद करता है।
यह 16 GB RAM और 512 GB SSD स्टोरेज स्पेस से भी लैस है, जो इसे लैग फ्री ऑपरेशनल एक्सपीरिएंस देता है और एप्लिकेशन के लोडिंग समय को कम करने में मदद करता है। इसके अलवा, इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050, 6GB GDDR6 ग्राफिक कार्ड भी है, जो इसे एक पावरहाउस बनाने में मदद करता है। प्रोफेशनल गेमर्स और मल्टीटास्क करने वाले इस लैपटॉप को ले सकते हैं। Dell [Smartchoice] G15-5530 Gaming Laptop Price: Rs 66,490
Best Gaming Laptops Under 70000 के अन्य विकल्प देखें।
Disclaimer: इस लेख के निर्माण में हर जिंदगी के पत्रकार शामिल नहीं हैं और यहां कीमतें भी अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए हर जिंदगी उत्तरदायी नहीं है।