कहा जाता है कि किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। किताबें न सिर्फ व्यक्ति के जीवन का सार बदलती हैं, बल्कि नई दिशा भी देती हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो आपको देश की कुछ महान हस्तियों के जीवन पर आधारित किताबों को एक बार जरूर बढ़ना चाहिए।
यहां पर हम आपके लिए सबसे अधिक बिकने वाली कुछ आत्मकथा पुस्तकों की लिस्ट लेकर आए हैं, इन किताबों को हर व्यक्ति को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। इन Books में महान व्यक्तियों ने अपने जीवन के कुछ ऐसे पल साझा किए हैं, जिन्हें पढ़ कर आपको सकारात्मक सोच के साथ ही जीवन को नई राह भी मिलेगी।
जीवन जीने की नई राह दिखाती हैं महान व्यक्तियों के जीवन पर आधारित ये किताबें
इस लिस्ट में आपको स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, APJ अब्दुल कलाम और रतन टाटा के साथ ही क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बायोग्राफी दी जा रही है। इससे आपको भी जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी।
1. Vivekananda: Ek Sachitra Jivani Hardcover
ये स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित किताब है। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आपको एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। Swami Vivekananda की इस किताब को पढ़ कर आपको जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था।
उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अध्यात्म का मार्ग अपना लिया था। इस किताब में उनके जीवन के ऐसे कई पहलुओं का जिक्र है, जो आपको सही मार्ग पर ले जाने का काम करेंगे। इस किताब की कीमत ₹190 है।
2. The Story of My Experiments With Truth: Mahatma Gandhi, An Autobiography (Hindi): 23%
ये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित किताब है। इस आत्मकथा में महात्मा गांधी के शुरुआती दिनों के संघर्ष और कठिनाइयों के बारे में जिक्र किया गया है।
इस किताब में बाल विवाह, इंग्लैंड में अपनी पढ़ाई, दक्षिण अफ्रीका में कानून का अभ्यास करना और वहां अपने सत्याग्रह की शुरुआत करने से लेकर भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में सबकुछ जिक्र किया गया है। इस किताब की कीमत ₹199 है।
3. Meri Jeevan Yatra | The Extraordinary Life Journey of Dr APJ Abdul Kalam : 39% छूट
ये किताब मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति Dr. APJ Abdul Kalam के जीवन पर आधारित है। ये किताब आपका सही मार्गदर्शन करेगी। इसे हर स्टूडेंट को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।
इस किताब में कलाम साहब के छोटे से गांव से निकल कर वैज्ञानिक बनने, फिर देश का राष्ट्रपति बनने तक के सफर में आई बाधाओं और संघर्ष के बारे में जिक्र किया गया है। इस किताब की कीमत ₹182 है।
4. Ratan Tata: A Complete Biography: 57% छूट
देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा जी का हाल ही में निधन हो गया। अगर आप रतन टाटा जी के बारे में बारीकी से सब कुछ जानना चाहते हैं तो आपको एक बार Ratan Tata Biography जरूर पढ़नी चाहिए।
रतन टाटा जी सिर्फ एक बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि एक सादगी से भरे नेक और दरियादिल इंसान भी थे। उनकी इस जीवनी को पढ़ कर आपको भी कुछ करने के लिए मोटिवेशन मिलेगी। इसकी कीमत ₹150 है।
5. PLAYING IT MY WAY Paperback: 43% छूट
ये क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar के जीवन पर आधारित किताब है। इस किताब में सचिन तेंदुलकर ने अपने व्यक्तिगत जीवन और खेल जीवन के बारे में विस्तार से बताया है।
सचिन तेंदुलकर के खेल को हर किसी ने काफी करीब से देखा है, लेकिन अगर आप उनके बारे में और भी बारीकी से जानना चाहते हैं तो इस आत्मकथा को पढ़ सकते हैं। इस किताब की कीमत ₹344 है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।