Love Story Books: जब कभी हम कोई अच्छी किताब पढ़ते हैं तो कहीं न कहीं दुनिया में हमारे लिए रोशनी का एक नया दरवाजा खुलता है। किताबें हमेशा हमें कुछ नया सिखाती हैं। कुछ किताबें हम मनोरंजन के लिए पढ़ते हैं, तो कुछ प्रेरणा के लिए और कुछ जानकारी जुटाने के लिए। जैसे सिलेबस की किताबें। किताबें चाहे जिस भी विषय पर हो, वो हमें एक नया आयाम देती हैं। यहां हम उन किताबों(Books) की बात करेंगे, जो प्रेम पर आधारित हैं। क्योंकि प्रेम ही मनुष्य को व्यवहार देता है।
इस लिस्ट में हमने प्रेम पर आधारित उन किताबों को शामिल किया है, जो नैसर्गिक प्रेम पर ज्यादा जोर देते हैं। उदाहरण के तौर पर अमृता और इमरोज की प्रेम कहानी, जिसे उमा त्रिलोक ने लिखा है। ये सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली Best Romantic Novels है। लेखक व अभिनेता मानव कौल जी की किताब 'ठीक तुम्हारे पीछे', ज्ञान खाण्डे जी की 'दो मुसाफिर', बेनजीर की 'एहसास' और अजीश नायर की जोगी। तो आइए अमेजन पर उपलब्ध इन किताबों की कीमत और कहानियों का सार जानते हैं।
ये भी पढ़ें: Piyush Mishra Books पीयूष मिश्रा की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताबें| पढ़ें ये Best Romantic Novels स्ट्रेस गायब होगा मिनटों में
Love Story Books: अमृता-इमरोज से लेकर मानव कौल की बेहतरीन किताबें
किताबों में सरल वाक्य व भाषा का प्रयोग किया गया है। युवा वर्ग आसानी से इन किताबों से जुड़ सकता है। वहीं ज्ञान संबंधित जानकारी के लिए इसमें लेखक ने संदर्भ यानी कि रेफरेंसेज की मदद भी ली है, जिसकी व्याख्या किताब में मिल जाती है। तो आइए अब इन Romantic Books To Read की कहानी और पात्र को जानते हैं।
1. Theek Tumhare Peechhe
'ठीक तुम्हारे पीछे' लेखक मानव कौल जी की पहली किताब है। इस किताब में कुल 12 कहानियों का संग्रह है। कहानी का हर एक किरदार एक उम्मीद की डोर से बंधा हुआ प्रतीत होता है। हर कहानी में भावनाएं मुख्य हैं। इसलिए सभी कहानियां पाठक को बांधे रखती हैं। इस Love Story Books को पढ़ने के दौरान हर एक किरदार की उदासी और पीड़ा महसूस की जा सकती है।
मानव कौल ने इस कहानी में मां शब्द के साथ पवित्रता और नैतिकता को अच्छे तरीके से दर्शाया है और कुछ अनकही बातें को कहने का साहस किया है। एक माँ है, जो अकेली है, जो प्रेम में पड़ जाती है और वह प्रेमी उसका पति नहीं है। उस माँ का एक बेटा है, वो बेटा जो न ही अपने माँ के अकेलेपन को बांट पाता है और न ही उसके प्यार को। माँ के मरने के बाद ये बात बेटे को दिन रात परेशान करती है, जिससे लाचारी और संताप उसके जीवन में हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ जाते हैं। पाठकों के लिए यह किताब Best Romantic Novels में शामिल है। Theek Tumhare Peechhe Price: Rs 139
ये भी पढ़ें: Ved Prakash Sharma Books ऐसी किताबें जिनकी एक दिन में 15 लाख कॉपी बिकी
2. Do Musafir
Romantic Books To Read की लिस्ट में शामिल किताब 'दो मुसाफिर' में लेखक ज्ञान खांडे जी ने प्रेम को जिस्मानी रूह नहीं बल्कि रूहानी रुह बताया है। यह कहानी दो मुसाफिरों-कबीर और श्रुति की है। कबीर जो कि अपने अकेलेपन से इतना थक चुका है कि वह अपने जीवन में किसी का सहारा चाहता है। उसी सहारे की तलाश में घूमते-घूमते एक दिन वह श्रुति को देखता है और पहली नजर में ही उससे प्यार कर बैठता है।
श्रुति जिसका जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ है। सौतेली मां का दुर्व्यवहार, समाज के ताने और पिता की तरफ से प्यार की कमी, केशव के कुकर्मों आदि से प्रताड़ित होकर उसका हर एक चीज से भरोसा उठ चुका है। परंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था और नियति की इस मंजूरी को जानने के लिए आपको इस Love Story Books को पढ़ना होगा। Do Musafir Price: Rs 124
3. Ehsaas by Benzir
किताब 'एहसास' लेखिका बेनजीर जी द्वारा लिखी गई है। बेनजीर जी का बचपन से ही किताब लिखने का सपना था, जिसे उन्होंने पूरा किया। यह उनकी दूसरी किताब है, जो Best Romantic Novels में शामिल है। इससे पहले उन्होंने किताब 'डिवोर्सी' लिखी थी।
'एहसास' जैसा इस किताब का नाम है, बिल्कुल उसी तरह से लिखा भी गया है। कम शब्दों में समझें, तो ये कोई किताब (Romantic Books To Read) नहीं नाज़नीन के जीवन का सार और रिजवान के बेपनाह प्रेम की कहानी है। कहानी की शुरुआत में दोनों मुख्य पात्र एक साथ बैठे हैं। नाज़नीन ने रिजवान के कंधे पर सिर रखा है और दोनों अपनी पहली मुलाकात को याद कर रहे हैं। बेशक दोनों के बाल कुछ-कुछ सफेद हो चुके हैं। लेकिन इनकी बातों से इनके गहरे प्रेम का अनुमान लगाया जा सकता है। Ehsaas by Benzir Price: Rs 223
4. Amrita-Imroz
कवयित्री अमृता प्रीतम और शायर इमरोज के प्रेम को दर्शाती किताब 'अमृता इमरोज़' को उमा त्रिलोक जी ने लिखा है। निस्वार्थ प्रेम क्या है? इसका जवाब आपको इस Love Story Books को पढ़ने के बाद मिलेगा। लेखिका ने बहुत ही बखूबी से अपनी लेखन शैली से अमृता और इमरोज के सच्चे प्रेम और एहसास दोनों को किताब का रूप देकर पाठकों तक पहुंचाया है। किताब में एक ऐसी प्रेम की खुशबू है, जो हर पन्ने को पलटते वक्त आप महसूस कर सकते हैं।
एक किताब में सबसे अहम चीज यह ही होती है कि वो पाठक के हित को छू ले और ये काबिलियत उमा त्रिलोक जी की लेखन शैली में भरपूर है। उमा त्रिलोक और कवयित्री अमृता प्रीतम की गहरी दोस्ती थी। जब कभी उमा अमृता से मिलतीं, तो अमृता उनके साथ अपनी सारी बातें सांझा करती थीं। पुस्तकों (Best Romantic Novels) से मालूम पड़ता है कि अमृता और इमरोज का रिश्ता बहुत ही अनमोल था। अमृता ने सारे रीति-रिवाजों और समाज की बनाई परम्पराओं के खिलाफ जाकर अपना सारा जीवन इमरोज के साथ व्यतीत किया था। हालांकि अमृता और इमरोज एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते थे और जब इसका ज़िक्र होता था तो इमरोज कहा करते थे कि एक-दूसरे की खुशबू तो आती है। Amrita-Imroz Price: Rs 183
5. Jogi
जोगी और जानवी की एक बेहद खूबसूरत प्रेम कहानी। "तन का प्रेम समय के साथ नष्ट हो जाता है किंतु मन का प्रेम सदैव जिंदा रहता है। जब दो आत्माएं प्रेम करती हैं, तो उसमें शारीरिक पृथकता का कोई स्थान नहीं होता।" किताब 'जोगी' में जिस तरह से प्रेम की व्याख्या की गई है, वो आज के वक्त में बहुत कम देखने को मिलता है। यह वाकई में बेस्ट Romantic Books To Read है।
किताब के किरदारों को पढ़ते वक्त ऐसा लगता है जैसे कि हम इन किरदारों को जानते हैं और जी भी रहे हैं। इस प्रेम कहानी का सौंदर्य आपके हृदय को सुवासित कर देगा। आपको एक ऐसी यात्रा पर ले जाएगा जहाँ चारों ओर प्रेम ही प्रेम है। प्रपंच उठता जरूर है किंतु नष्ट हो जाता है। प्रेम के प्राकृत व्यवहार को समझने के लिए आप इस Love Story Books को ले सकते हैं। Jogi Price: Rs 159
Disclaimer: इस लेख के निर्माण में हर जिंदगी के पत्रकार शामिल नहीं हैं और यहां कीमतें भी अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए हर जिंदगी उत्तरदायी नहीं है।