Lock Upp Season 2 का पहला प्रोमो आउट हो चुका है और इसी के साथ शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। इस सीजन में कंगना रनौत नजर नहीं आएंगे और इसे लेकर फैंस मायूस हैं। हालांकि, इस बार फराह खान और रितेश देशमुख जेलर की भूमिका में होंगे। इस विवादित रियलिटी शो को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं और अब फाइनली इसका ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कयास लगने शुरू हो चुके हैं। कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं और इनमें से एक कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर लग चुकी है। हम बात कर रहे हैं छोटे परदे की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि जानकारी सामने आ रही है?
'लॉकअप सीजन 2' का हिस्सा बनेंगी शिवांगी जोशी?
फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवांगी जोशी 'लॉकअप सीजन 2' की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। कहा जा रहा है कि शिवांगी ने शो साइन कर लिया है और जल्द ही वह इसका प्रोमो भी शूट करेंगी। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवांगी 'लॉकअप सीजन 2' की पहली कैदी होंगी। बता दें कि उन्हें लॉकअप सीजन 1 भी ऑफर हुआ था, लेकिन उस समय एक्ट्रेस ने यह शो नहीं किया था। अब देखना होगा कि क्या इस बार वो कैदी बनकर इस सीजन में धमाल मचा पाती हैं या नहीं?
यह भी पढ़ें- चार साल बाद ओटीटी पर लौटेगा Lock Upp Season 2, इस बड़े एक्टर की पत्नी होंगी पहली कंटेस्टेंट?
फैंस कर रहे हैं ये मांग
इंटरनेट पर जैसे ही शिवांगी जोशी के इस शो का हिस्सा बनने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया यूजर्स ने एक खास मांग करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने लिखा कि शिवांगी के साथ मोहसिन को भी इस शो का हिस्सा बनना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो कार्तिक और नायरा यानी शिवांगी और मोहसिन को साथ देखकर फैंस खुश हो जाएंगे। बता दें कि शिवांगी के अलावा सुनीता आहूजा के भी इस सीजन का हिस्सा बनने की अटकलें हैं।
लॉकअप सीजन 2 को लेकर सामने आ रही है यह अपडेट
'लॉकअप' का दूसरा सीजन 27 जून 2026 से शनिवार से बुधवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन में कुछ 14 कंटेस्टेंट होंगे और यह 6 हफ्तों तक चलेगा। इसके प्रोमो में रितेश देशमुख और फराह खान नजर आ रहे हैं।
फैंस को Lock Upp Season 2 का बेसब्री से इंतजार है। शिवांगी जोशी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, उनके बिग बॉस में आने की भी कई बार अटकलें लगाई जा चुकी हैं। ऐसे में अगर वो इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो फैंस के लिए यह काफी एक्साइटिंग रहेगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
