Lock Upp 2 की शुरुआत के साथ ही आकांक्षा चमोला शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक बन गई हैं। उन्होंने शो के प्रीमियर पर ही उनके और गौरव के तलाक का राज खोला, जिसे कुछ लोगों ने पीआर स्टंट बताया तो कुछ ने इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी। एक एपिसोड के दौराना आकांक्षा यह भी कहती नजर आईं कि गौरव को पिता बनने की बहुत चाहत है और वो मां नहीं बनना चाहती हैं, इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। राम कपूर ने जब शादी में बेवफाई को जस्टिफाई किया था, तो भी आकांक्षा कड़े शब्दों में गुस्सा जाहिर करती नजर आई थीं। आकांक्षा के गेम खेलने के तरीके से लग रहा था कि वो शो में लंबे वक्त तक टिकेंगी। हालांकि, पहले ही हफ्ते में उन पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है और एक कंटेस्टेंट के धोखे की वजह से कहा जा रहा है कि शायद वो इस हफ्ते वो शो से बाहर हो सकती हैं, चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला।
आकांक्षा के पास बची है एक लाइफलाइन
आकांक्षा चमोला ने शो के पहले दिन अपना एक सीक्रेट रिवील किया था और बताया था कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं। इसके साथ उनकी एक लाइफलाइन खर्च हो गई थी और उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं, लेकिन उनके एक और सीक्रेट से शो में पर्दा उठ चुका है, जिसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी और आने वाले एपिसोड में उन्हें इसकी जानकारी मिलेगी।
दरअसल, आकांक्षा ने श्रेया पर भरोसा करके उन्हें बताया था कि वो बायसेक्शुअल हैं। श्रेया ने आकांक्षा के राज को राज नहीं रखा, बल्कि सूफी को उनका सीक्रेट बता दिया और उनकी एक और लाइफलाइन खर्च हो गई। शो के होस्ट रितेश उन्हें वीकेंड पर श्रेया की क्लिप दिखाते हुए इस बात की जानकारी देंगे, जिसका प्रोमो सामने आ चुका है। इस वीडियो को देखकर आकांक्षा इमोशनल होती नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी को मीडिया के आगे विलेन बनाया', क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाए इल्जाम?
क्या आकांक्षा चमोला होंगी 'लॉक अप 2' से बाहर?
आकांक्षा के पास शो में अब एक ही लाइफलाइन बची है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वो इस हफ्ते शो से एलिमिनेट हो सकती हैं। बता दें कि इस बार श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी जैन ग्रोवर पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। ये लोग डेंजर जोन में हैं और ऑडियं, के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
अगर आकांक्षा चमोला शो से बाहर होती हैं, तो यह उनके फैंस को काफी निराश करेगा। आकांक्षा ने दोनों सीक्रेट्स को लेकर इंटरनेट पर काफी बवाल हुआ था और वो लगाता शो में सुर्खियां बटोर रही हैं।
यह भी पढ़ें- 'गलती हो जाती है', शादी में बेवफाई को लेकर Lock Upp 2 में राम कपूर का बयान वायरल; भड़कीं आकांक्षा चमोला
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola,Netflix
