श्रेया कालरा का नाम इस समय काफी चर्चा में है। बीती रात (6 अगस्त को) वह 'लॉक अप 2' की विनर बनीं। वह शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट थीं और अपने बेबाक अंदाज के लिए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। शो के दौरान श्रेया और उनके ब्वॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल संग उनका रिश्ता भी लाइमलाइट में रहा। जबसे श्रेया ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की है, तबसे जहां एक तरफ उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग उनके करियर, पर्सनल लाइफ और उनके सफर के बारे में भी जानना चाहते हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

कॉन्टेंट क्रिएशन से की थी शुरुआत

श्रेया कालरा मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 14 जनवरी 1997 को हुआ था। उन्होंने एमबीए किया है और टिकटॉक के जरिए साल 2018 में कॉन्टेंट क्रिएशन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर डांस, लिंप सिंक और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियोज बनाए।

सोशल मीडिया पर हैं काफी पॉपुलर

श्रेया कालरा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के साथ वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

रोडीज से रियलिटी शोज की दुनिया में रखा था कदम

श्रेया कालरा ने साल 2020 में 'एमटीवी रोडीज रेवोल्यूशन' से रियलिटी टीवी में कदम रखा था। वह इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थीं। हालांकि, इस शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन लोग उन्हें पहचानने लगे।

यह भी पढ़ें- श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये

ब्वॉयफ्रेंड को धोखा देने का लगा था आरोप

श्रेया कालरा और उनके ब्वॉयफ्रेंड ऋषभ कालरा का रिश्ता भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहता है। दोनों की मुलाकात रोडीज में हुई थी। एक वक्त पर श्रेया पर उनके ब्वॉयफ्रेंड को धोखा देने का आरोप लगा था। दरअसल, मुंबई में हुए एक कॉन्सर्ट से उनका एक क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें वो एक व्यक्ति के कंधे पर बैठकर डांस करती दिखाई दी थीं। इसके बाद लोगों ने उन पर ऋषभ को धोखा देने का आरोप लगा था। हालांकि, बाद में दोनों ने इन बातों को बेबुनियाद बताया था।


यह भी पढ़ें- 'उसने पहले मैसेज किया था...', श्रेया कालरा के दावों को कुशाल टंडन ने बताया झूठ; किए बड़े खुलासे


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।