थलपति विजय की फिल्म जन नेता (Jan Nayagan) को लेकर उनके फैंस के बीच काफी चर्चा है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसे विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रियामणि और दूसरे कलाकार नजर आए हैं। यह फिल्म एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें विजय का अलग अंदाज देखने को मिला है।
इस फिल्म को 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब इसके बाद से ही फैंस इसके OTT पर आने का इंतजार कर रहे हैं। अब जिन लोगों ने यह फिल्म थिएटर में नहीं देखी है, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 'जन नेता' OTT पर कब आएगी और इसे किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा? आइए जानते हैं-
21 सितंबर को OTT पर आ सकती है फिल्म जन नेता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jana Nayagan को 21 सितंबर 2026 से OTT पर स्ट्रीम किया जा सकता है। फिल्म के तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन को ZEE5 पर लाने की बात कही जा रही है। हालांकि, 21 सितंबर की OTT रिलीज डेट को लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ZEE5 पर देखने को मिल सकती है फिल्म
'जन नेता' के साउथ इंडियन भाषाओं वाले वर्जन को ZEE5 पर रिलीज किया जा सकता है। आप घर बैठे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में फिल्म को देख सकेंगे। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम फिल्म से पहले भी जुड़ चुका है। फिल्म के ऑडियो लॉन्च को लेकर ZEE5 की तरफ से ऑफिशियल प्रमोशन भी सामने आया था।
यह भी पढ़ें- Jana Nayagan X Review: विजय थलापति की फिल्म हिट या फ्लॉप, जानें सोशल मीडिया पर कैसा मिला रिएक्शन?
हिंदी वर्जन के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
अगर आप जन नेता या जन नायकन का हिंदी वर्जन देखना चाहती हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि फिल्म का हिंदी वर्जन ZEE5 की बजाय Amazon Prime Video पर आ सकता है। हालांकि, इस बात की भी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- थलपति विजय के तलाक की खबरों के बीच तृष्णा कृष्णन बटोर रही हैं सुर्खियां
विजय की आखिरी फिल्म है जन नायकन
फिल्म जन नायकन विजय की 69वीं और आखिरी फिल्म प्रोजेक्ट है। अब एक्टर राजनीति में एक्टिव हो चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन एच विनोथ ने किया है। इसमें विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें- अगस्त में इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म?
'जन नायकन' ने थिएटर में भी अच्छी कमाई की है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन तक दुनियाभर में करीब 320 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। वहीं भारत में फिल्म की कमाई भी 200 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े को पार कर चुकी थी। हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी कम हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना रखा था।
यह भी पढ़ें- Alpha Trailer X Reactions: 2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में छा गईं आलिया और शरवरी, फैंस को पसंद नहीं आईं ये बातें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- IMDb/Book My Show
