राजेश खन्ना को उनकी फीमेल फैंस खून से खत लिखा करती थीं...उनकी कार की धूल को माथे पर लगाया करती थीं...उनकी कार के शीशे को किस किया करती थीं...हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के लिए फीमेल फैंस की दीवानगी के किस्से तो आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि टीवी का भी एक ऐसा एक्टर रहा है, जिसकी लड़कियां दीवानी हुआ करती थीं और इनकी फीमेल फैंस भी इन्हें खून से खत लिखकर भेजा करती थीं। हम बात कर रहे हैं राजीव खंडेलवाल की। एकता कपूर के पॉपुलर शो 'कहीं तो होगा' से राजीव खंडेलवाल ने सुजल का किरदार निभाकर खूब पॉपुलरिटी बटोरी थी। इस शो में उनके साथ आमना शरीफ नजर आई थीं। यह सीरियल लगभग 4 साल तक टेलीकास्ट हुआ था और राजीव को लेकर फैंस में अलग ही दीवानगी थी। आमना कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि राजीव को खून से लिखे लेटर्स आते थे। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या दिलचस्प बातें बताई थीं?
राजीव खंडेलवाल को आते थे खून से लिखे लेटर्स
राजीव खंडेलवाल की गिनती एक वक्त पर टीवी के टॉप एक्टर्स में होती थी। खासतौर पर एकता कपूर का सीरियल कहीं तो होगा उनके करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ था। इस शो में उन्होंने सुजल और आमना शरीफ ने कशिश का रोल प्ले किया था। एक वक्त पर दोनों के अफेयर के भी चर्चे थे। आमना कई इंटरव्यूज में इस बात का भी जिक्र कर चुकी हैं कि सेट पर राजीव के लिए खून से लिखे लेटर्स आते थे। आमना ने बताया था, "एक बार हम एक इवेंट के लिए कही गए थे...वहां लगभग 5000 लोग थे...हम गाड़ी से ही नहीं उतर पा रहे थे, लोग राजीव को बहुत पसंद करते थे, खासकर लड़कियों में तो उनके लिए अलग लेवल का क्रेज था। "
राजीव की बिल्डिंग में आकर छुप गई थी एक फैन
आमना शरीफ के एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कई लड़कियां अपना घर छोड़कर राजीव की बिल्डिंग तक आ जाती थीं। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा था, "एक लड़की उनसे मिलने नासिक से भाग गई थी और बिल्डिंग के नीचे छुप गई थी...उसकी मम्मी को कॉल किया और फिर उन्हें बुलाया कि वो उसे ले जाएं।" बता दें कि राजीव खंडेलवाल और आमना शरीफ की शानदार केमिस्ट्री के चलते सीरियल 'कहीं तो होगा' काफी हिट हुआ था। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। सुजल और कशिश की लव स्टोरी ने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।
यह भी पढ़ें- 'ऐसी नौबत आ गई थी कि...', तारक मेहता के सेट पर सुरभि चंदना को सुनने पड़े थे ताने; लोग बोलने लगे थे नहीं आती एक्टिंग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
