'अलायंस' के बाद अब प्राइम वीडियो का नया शो 'द ट्रेटर्स' अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस शो के पिछले सीजन को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब 21 सेलेब्रिटी प्लेयर एक बार फिर 21 सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और साजिश का यह खेल खेलने वाले हैं। इसकी रिलीज डेट और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पहले ही सामने आ चुकी थी और अब शो का ट्रेलर भी आउट हो गया है। पिछली बार की तरह इस सीजन को भी करण जौहर होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए आप भी ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।

'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर हुआ आउट

'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। ट्रेलर की शुरुआत में करण जौहर कहते हैं, "इस बार भी पैलेस में 21 कंटेस्टेंटट्स आएंगे, जिनमें कुछ ट्रेटर्स छुपे होंगे। यहां हर रात एक मर्डर होगा और अगली सुबह उसका बदला लेने का मौका।" इसके बाद वो कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि उन सब में बहुत हिम्मत है कि वह पहला सीजन देखने के बाद भी इस शो में हिस्सा लेने आ गए। इसके बाद कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है। बता दें कि इस सीजन में काफी कुछ ऐसा होगा, जो पिछले सीजन में नजर नहीं आया है। ट्रेलर काफी जबरदस्त लग रहा है और इसने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें- KKK 15 Contestant List: गौरव खन्ना से लेकर रुबीना दिलैक तक, स्टंट करते दिखेंगे ये सितारे

'द ट्रेटर्स 2' में होंगे ये 21 कंटेस्टेंट्स

'द ट्रेटर्स 2' में इस बार कई पॉपुलर सेलेब्स नजर आएंगे। श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूकी, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, पारुल गुलाटी, रणवीर ब्रार, तान्या पुरी, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह और भी कई कंटेस्टेंट्स इस शो का हिस्सा बनेंगे। इनमें से कई कंटेस्टेंट्स को रियलिटी शोज करने का काफी अनुभव है। ऐसे में सेलेब्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

कब और कहां देख सकेंगे 'द ट्रेटर्स 2'?

'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का प्रीमियर 13 अगस्त को होगा। हर गुरुवार प्राइम वीडियो पर इसके नए एपिसोड्स रिलीज होंगे।

यह भी पढ़ें- The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती से लेकर श्वेता तिवारी तक, ये सेलेब्स बनेंगे इस सीजन का हिस्सा


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Prime Video