The Traitors 2 के इस हफ्ते प्राइम वीडियो पर तीन और नए एपिसोड्स आ चुके हैं। शो से इस हफ्ते चार और सदस्य बाहर हो गए हैं, वहीं एलिमिनेट हुए एक कंटेस्टेंटस की वापसी से पूरा गेम पलट गया है। इस हफ्ते शो से कई बड़े चेहरे बाहर हुए हैं। रणवीर बरार, अभिषेक मल्हान, पारुल गुलाटी और कुल्लू का पत्ता कट गया है। सभी कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन अलग-अलग तरीके से हुआ और इनके जाने से खेल पूरी तरह पलटता नजर आ रहा है। पिछले हफ्ते जहां शो से मुनव्वर फारुकी का जाना फैंस के लिए काफी शॉकिंग था, वहीं इस हफ्ते रणवीर बरार और अभिषेक मल्हान के एविक्शन से सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि ये दोनों मजबूत खिलाड़ी माने जा रहे थे। चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते शो में क्या कुछ खास हुआ है?

The Traitors 2 से बाहर हुए रणवीर बरार

सेलिब्रिटी शेफ रणवीर ब्रार 'द ट्रेटर्स' से एलिमिनेट हो गए हैं। सबसे हैरानी वाल बात यह रही कि रणवीर न तो 'सर्किल ऑफ शक' में बाहर हुए और न ही 'ट्रेटर्स' ने उनका मर्डर किया, बल्कि उनकी किस्मत का फैसला कुछ कार्ड्स के जरिए हुआ। क्रिस्टल डिसूजा और रणवीर बरार समेत कुछ कंटेस्टेंट्स को कुछ कार्ड्स उठाने थे और इनमें बाकी सबके पास 'लाइफ' के कार्ड आए, लेकिन रणवीर बरार को 'डेथ कार्ड' मिला और इसी के साथ शो में उनका सफर खत्म हुआ। एलिमिनेट होने के बाद रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट कीं और लिखा, "नहीं...8 में से सिर्फ एक डेथ कार्ड और वो भी मेरे पास...इस सफर में मजा आया..उम्मीद है आपको भी आया होगा।"

ट्रेटर्स ने किया अभिषेक मल्हान का मर्डर

पिछले हफ्ते जहां शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने मुनव्वर फारुकी को ट्रेटर समझकर उन्हें बाहर कर दिया था, वहीं इस हफ्ते अभिषेक मल्हान का सफर भी खत्म हो गया। 'ट्रेटर्स' का काम कर रहे खिलाड़ियों को कहीं न कहीं अभिषेक एक खतरे के तौर पर दिखाई दे रहे थे और ऐसे में ट्रेटर्स ने उनका मर्डर कर दिया।

यह भी पढ़ें- The Traitors 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर होगा भरोसे और धोखे का खेल

इन 2 खिलाड़ियों का सफर भी हुआ खत्म

रणवीर बरार और अभिषेक मल्हान के बाद कुल्लू और पारुल गुलाटी भी शो से बाहर हो गए हैं। 'सर्कल ऑफ शक' में पहले पारुल को कंटेस्टेंट्स ने वोटिंग करके शो से बाहर किया और इसके बाद कॉमेडियन कुल्लू भी बाहर हो गए। बता दें कि 'सर्कल ऑफ शक' में पहले वोटिंग टाई पर खत्म हुई थी। क्रिस्टल डिसूजा और पारुल गुलाटी को समान वोट्स मिले थे, लेकिन बाद में कुल्लू की वोटिंग से पारुल बाहर हो गईं और क्रिस्टल सेफ हो गईं। हालांकि, क्रिस्टल ट्रेटर थीं और पारुल इनोसेंट थीं। बता दें कि शो में इस हफ्ते दिलीप ताहिल की वापसी हुई है।

 

यह भी पढ़ें- The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती से लेकर श्वेता तिवारी तक, ये सेलेब्स बनेंगे इस सीजन का हिस्सा


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Prime Video