माधुरी दीक्षित के शो Kon Honar Crorepati का आज रात प्रीमियर होने जा रहा है। यह 'कौन बनेगा करोड़पति' का मराठी वर्जन है। इसके प्रीमियर एपिसोड में पहले नाना पाटेकर बतौर गेस्ट नजर आने वाले थे पर अब इस शो के पहले एपिसोड में सोनाली बेंद्रे नजर आएंगी। इसके कई प्रोमो आउट हो चुके हैं। एक प्रोमो में सोनाली बेंद्रे कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से निपटने के लिए उन्होंने जिंदगी के प्रति कैसा नजरिया रखा। सोनाली ने बताया कि कैंसर के तेज दर्द के बीच भी उन्होंने अपने शरीर से प्यार करना नहीं छोड़ा। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?
अपने शरीर से प्यार से पेश आना है जरूरी...
माधुरी दीक्षित ने सोनाली बेंद्रे की तारीफ करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने कैंसर से लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। सोनाली ने इस पर अपना एक अलग नजरिया रखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी इस अनुभव को एक 'लड़ाई' के तौर पर नहीं देखा। इसके बजाय, उन्होंने अपने शरीर को समझने और उसके साथ प्यार से पेश आने के बारे में सोचा। सोनाली ने कहा कि वह दौर बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने उससे एक सीख लेने पर ध्यान दिया।
कैंसर से सोनाली को मिली यह सीख
सोनाली ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि अक्सर लोग कहते हैं "देखिए, असल में हम हमेशा कहते हैं कि किसी ने कैंसर को हरा दिया। लेकिन मजाक से हटकर कहें तो, हम ये बातें हंसते-मजाक करते हुए कहते हैं। पर उस समय, असल मकसद इसे हराना नहीं था। मकसद यह समझना था कि ऐसा क्यों हो रहा है और मैं इससे क्या सीख सकती हूं।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon ने रक्षाबंधन ऐड विवाद पर तोड़ी चुप्पी, करीना कपूर के शो में बोलीं-'मेरी चोली 6 लोगों के लिए...'
जब कोई चीज आपको दर्द दे रही हो तो...
सोनाली ने कहा कि मैं उस वक्त कैंसर से 'लड़ने' या उस पर 'जीत पाने' जैसी बातें नहीं सोच रही थी, क्योंकि ये बातें मुझे काफी नेगेटिव लगती हैं। जब हम कहते हैं कि हमने किसी चीज पर जीत हासिल कर ली है, तो यह किसी लड़ाई जैसा लगता है, लेकिन हम अपने ही शरीर से लड़ाई कैसे लड़ सकते हैं। सोनाली ने कहा कि उस वक्त मैंने यह सोचा कि मैं अपने शरीर से वैसे ही प्यार करूं जैसा वह है। हालांकि, उस समय किसी ऐसी चीज से प्यार करना बहुत मुश्किल था, जो आपको इतना दर्द दे रही हो, लेकिन मैंने ऐसा किया। बता दें कि सोनाली बेंद्रे को साल 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर हुआ था और न्यूयॉर्क में लंबे इलाज के बाद साल 2021 में वह कैंसर-फ्री हो गई थीं।
यह भी पढ़ें- Madhu Kambikar कौन थीं? 73 साल की उम्र में हुआ निधन, नाना पाटेकर की 'मां' का निभाया था रोल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
