भागदौड़ भरी जिंदगी में वीकेंड ही होता है, जब हम थोड़ा आराम करते हैं। साथ ही फैमिली या फिर खुद के मूड को फ्रेश करने के लिए मूवी देखते हैं। ऐसे में लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। डिजिटल दौर में लोग थियटर्स जाने के बजाय ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अगर आप शनिवार और रविवार को धामकेदार बनाना चाहती हैं, तो सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज बेस्ट ऑप्शन हैं। इन सीरीज की खास बात यह है कि इनका हर एक एपिसोड आपको स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देगा।

जैसे ही आपको लगेगा कि आपने मिस्ट्री का पता लगा लिया है, वैसे ही कहानी में एक ऐसा नया मोड़ आएगा कि आपके होश उड़ जाएंगे। तो फिर देर किस बात की? वीकेंड शुरू होने से पहले ही अपने फोन या लैपटॉप पर नीचे लेख में बताई गई माइंड-ब्लोइंग थ्रिलर सीरीज जरूर डाउनलोड करें।

प्रीतम एंड पेंड्रो (Pritam and Pedro)

क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज प्रीतम एंड पेंड्रो को आप हॉटस्टार पर देख सकती हैं। इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं अरशद वारसी, विर हिरानी,विक्रांत मैसी, मोना सिंह और सत्यदीप मिश्रा में हैं। इस सीरीज की कहानी टेप रिकॉर्डर खो जाने के मामले में पुलिस से विवाद के बाद प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया जाता है, लेकिन वह अपनी साइबर जानकारी से एटीएम चोरी का मामला सुलझा देता है। इसके बाद कहानी में जो मोड़ आता है वह आपको हैरान कर देगा।

इसे भी पढ़ें- Enola Holmes 3 से Ikka तक, जुलाई की शुरुआत में आ रही हैं ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

राख (Raakh)

राख वेबसीरीज के रिलीज होते ही इसके चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हुए थे। अगर आप सस्पेंस थ्रिलर के शौकीन हैं, तो इस सीरीज को बिल्कुल भी मिस नहीं करिएगा। राख वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं। इसकी कहानी साल 1978 में हुई सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें पीयूष मिश्रा, अमित साध और ऋचा चड्ढा जैसे दमदार कलाकारों ने काम किया है।

ब्लैक वारंट (Black Warrant)

ब्लैक वारंट तिहाड़ जेल के पूर्व लॉ ऑफिसर सुनील गुप्ता की मशहूर किताब पर आधारित एक बेहद चर्चित क्राइम-थ्रिलर सीरीज है। यह सीरीज देश की सुरक्षित मानी जाने वाली जेल के भीतर के अनसुने और खौफनाक सच को उजागर करती है। इसमें कैदियों की जिंदगी, डेथ वारंट और फांसी के आखिरी पलों के सस्पेंस को बहुत ही बारीकी से दिखाया गया है।

तस्करी (Taskari)

क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज पर आधारित तस्करी की कहानी अवैध हथियारों, ड्रग्स और इंसानी तस्करी के काले कारोबार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच बिल्ली-चूहे के खेल को बेहद रोमांचक और सस्पेंस भरे अंदाज में दिखाया गया है। इसके चौंकाने वाले ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक स्क्रीन से बांधे रखते हैं। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- OTT पर ट्रेंड कर रही है यह जबरदस्त वेब सीरीज, 5 एपिसोड की कहानी कर रही है ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: hotstar,imdb