जुलाई के शुरुआती दिनों में ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज आने वाली है। अगर आप भी वीकेंड या खाली समय में फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉटस्टार तक कई बेहतरीन सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा कंटेंट रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इसके माध्यम से बताएंगे कि जुलाई की शुरुआत में कौन-सी फिल्में और सीरीज रिलीज होगी। जानते हैं आगे...
इक्का (Ikka - Netflix)
सस्पेंस और कोर्टरूम ड्रामा के शौकीनों के लिए 'इक्का' एक बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है, जो 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फिल्म बॉर्डर के करीब 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आएगी।
सुपर सुब्बू (Super Subbu - Netflix)
अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल तेलुगु सीरीज सुपर सुब्बू आपके लिए बेस्ट चॉइस है। 2 जुलाई को रिलीज होने वाली इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में संदीप किशन, मिथिला पालकर और मुरली शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इसे भी पढ़ें - July Movie Release: अल्फा और धमाल 4 समेत जुलाई महीने में आ रही हैं ये बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
एनोला होम्स 3 (Enola Holmes 3 - Netflix)
नेटफ्लिक्स मिस्ट्री एडवेंचर फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट यानी 'एनोला होम्स 3' के साथ महीने की शुरुआत करने जा रहा है। यह फिल्म 1 जुलाई को रिलीज होगी। इस बार मुख्य किरदार एनोला लंदन की सीमाओं से बाहर निकलकर अपने जीवन की सबसे बड़ी और खतरनाक गुत्थी को सुलझाने के लिए मालटा जाएगी।
प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam and Pedro - JioHotstar)
मशहूर फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी 'प्रीतम एंड पेड्रो' सीरीज के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। यह सीरीज 3 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, जिसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी जैसे दमदार अभिनेता मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें -अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, इस वीकेंड Theatre में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: imdb
