Akka Trailer Review: अब नहीं चलेगा मर्दों का दबदबा, Keerthy Suresh और Radhika Apte के बीच होगी सत्ता की जंग

नेटफ्लिक्स ने नई सीरीज 'अक्का' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा सीरीज होगी, जिसमें राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं।
Updated:- 2026-10-22, 17:07 IST
akka trailer review keerthy suresh and radhika apte battle for power nefflix gangster drama web series

नेटफ्लिक्स ने नई सीरीज 'अक्का' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा सीरीज होगी, जिसमें राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं। 'अक्का' नाम की गैंगस्टर ड्रामा वेब सीरीज में दोनों एक्ट्रेस एक-दूसरे से टकराती नजर आएंगी। कुछ दिन पहले इस सीरीज का टीजर लॉन्च हुआ था, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया था और अब फाइनली इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। 'अक्‍का' में कीर्ति सुरेश 'भवानी' और राधिका आप्‍टे 'रुद्र' नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं। वेब सीरीज की कहानी पेरुन्नुरु नाम की एक काल्पनिक जगह पर आधारित है, जहां सालों से महिलाएं ही शासन करती आई हैं और अब रुद्र और भवानी के बीच सत्ता की लड़ाई छिड़ी है। चलिए आप भी इस धमाकेदार ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए। सोशल मीडिया पर फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और वे सीरीज के धमाकेदार होने की उम्मीद जता रहे हैं।

'अक्का' का ट्रेलर हुआ रिलीज

इस सीरीज की कहानी पेरुन्नुरु नाम के एक ऐसे राज्य की है, जहां सालों से महिलाएं शासन कर रही हैं और 800 सालों से महिलाएं ही इस राज्य की रक्षा करती हैं। कीर्ति सुरेश यानी भवानी यहां की रानी है और राधिका आप्टे यानी रुद्र मौजूदा व्यवस्था और सत्ता को बदलना चाहती है, ये दोनों ही बहुत दमदार हैं और जब ये विपरीत शक्तियां टकराती हैं, तो क्या भूचाल आता है, यह देखने लायक है। दोनों के विचार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, दोनों बेबाक और मजबूत हैं, लेकिन एक-दूसरे के सामने खड़ी हैं और वक्त व विचारों के चलते इनकी दुश्मनी और गहरी हो जाती है। ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "एक करेगी राज, एक करेगी नाश...पेरुन्नुरु का इतिहास बदलने वाला है। देखें 'अक्का' 30 अक्टूबर को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 9: कॉफी मग के साथ फिर खुलेंगे सेलेब्स के राज, करण जौहर के शो का आखिरी सीजन इस दिन से होगा शुरू

यह भी पढ़ें- करण जौहर की नई सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में शनाया कपूर का डबल धमाका, इस तारीख को OTT पर देगी दस्तक


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।