OTT Releases This Week (17 November to 21 November 2026): दिवाली और छठ की रौनक के बाद अब रोजमर्रा की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आई है। सुबह ऑफिस की भागदौड़ हो या कॉलेज की पढ़ाई, पूरे हफ्ते की थकान के बाद हर कोई वीकेंड पर थोड़ा सुकून और भरपूर मनोरंजन चाहता है। अगर आप भी घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस सप्ताह ओटीटी पर आपके लिए कई दिलचस्प विकल्प आने वाले हैं।

16 से 22 नवंबर 2026 के बीच Netflix, Prime Video और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की एंट्री होने जा रही है। खास बात यह है कि इस बार कॉमेडी, रोमांस, क्राइम थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा और एनिमेशन तक देखने को मिलेगा। भुवन बाम की लोकप्रिय सीरीज 'ढिंढोरा' का दूसरा सीजन भी इसी लिस्ट में शामिल है। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाले नए ओटीटी कंटेंट की पूरी लिस्ट।

इस हफ्ते की OTT रिलीज

अगर इस हफ्ते आपको कहीं जाने का मन नहीं है, तो घर में रजाई तानकर देखें ये शानदार फिल्में और सीरीज।

1. कैंपस डायरीज सीजन 2 (Campus Diaries Season 2)

कॉलेज लाइफ, दोस्ती और रिश्तों की कहानियां पसंद हैं, तो यह सीरीज आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। एक्सेल यूनिवर्सिटी के छह दोस्त एक बार फिर अपनी जिंदगी की नई चुनौतियों के साथ लौट रहे हैं। इस बार कैंपस में हुए एक बड़े विवाद के बाद दोस्तों को अपने मतभेद भुलाकर एक साथ खड़ा होना पड़ेगा। हर्ष बेनीवाल और ऋत्विक सहोरे समेत पुराने कलाकार अपने किरदारों में नजर आएंगे। यह 18 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

2. ढिंढोरा सीजन 2 (Dhindora Season 2)

भुवन बाम के कॉमेडी शो 'ढिंढोरा' का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दूसरे सीजन में टीटू मामा की लव स्टोरी कहानी का अहम हिस्सा होगी। पत्नी के गांव की परंपराओं और अपने पुराने अतीत के बीच फंसे टीटू मामा की जिंदगी में खूब उथल-पुथल मचने वाली है। भुवन बाम इस बार भी अपने अलग-अलग अंदाज में करीब 10 किरदार निभाते नजर आएंगे। इस शो को आप नेटफ्लिक्स पर 20 नवंबर को देख सकती हैं।

3. द ओडिसी (The Odyssey)

अगर आपको बड़े बजट की फिल्मों और रोमांचक कहानियों का शौक है, तो 'द ओडिसी' देख सकते हैं। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मैट डैमन योद्धा ओडिसियस की भूमिका निभा रहे हैं। युद्ध समाप्त होने के बाद घर लौटने के लिए उन्हें समुद्र के खतरों और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडाया भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 18 नवंबर को प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर आएगी।

4. मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस (Mr & Mrs Office)

यह तमिल रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज अरिवु और ऐश्वर्या की कहानी पर आधारित है। दोनों शादीशुदा हैं, लेकिन ऑफिस में अपने रिश्ते को छिपाकर रखते हैं। एक ही जगह काम करते हुए अनजान सहकर्मियों की तरह व्यवहार करना उनके लिए आसान नहीं होता। ऐसे में कई मजेदार परिस्थितियां पैदा होती हैं। इस सीरीज को आप जियो-हॉटस्टार पर 18 नवंबर से देख सकती हैं।

5. मैडन (Madden)

स्पोर्ट्स और बायोग्राफिकल फिल्मों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 'मैडन' खास हो सकती है। यह अमेरिकी फुटबॉल जगत के चर्चित नाम जॉन मैडन की जिंदगी पर आधारित है। निकोलस केज इसमें मेन भूमिका निभा रहे हैं। कहानी उनके कोचिंग करियर से लेकर कमेंट्री और लोकप्रिय फुटबॉल वीडियो गेम 'मैडन एनएफएल' के निर्माण तक का सफर दिखाती है। क्रिश्चियन बेल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

6. गार्डिंग स्टार्स (Guarding Stars)

रोमांस और क्रिसमस के माहौल वाली फिल्में पसंद करने वालों को यह कहानी पसंद आ सकती है। इसमें हन्ना नाम की बॉडीगार्ड को फिल्म स्टार जैक की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलती है। क्रिसमस के दौरान फार्महाउस पर दोनों को जैक के परिवार के सामने नकली कपल बनने का नाटक करना पड़ता है। इसी बहाने उनकी जिंदगी में रोमांस और कॉमेडी का नया मोड़ आता है। यह फिल्म भी 18 नवंबर को आएगी और आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।

7. स्टेप्स (Steps)

एनिमेशन पसंद करने वाले बच्चों और बड़ों के लिए 'स्टेप्स' एक दिलचस्प विकल्प है। यह सिंड्रेला की पारंपरिक कहानी को नए अंदाज में पेश करती है। कहानी में उसकी सौतेली बहन लिलिथ जादू के दौरान गलती से अपनी दूसरी बहन को मेंढक बना देती है। इसके बाद राज्य को बचाने और जादू का असर खत्म करने के लिए लिलिथ और सिंड्रेला साथ आती हैं। यह सीरीज 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

8. द ब्लू रोड (The Blue Road)

सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री देखने वालों के लिए यह सीरीज खास हो सकती है। दक्षिण कोरिया और जापान के बीच बनी इस क्राइम थ्रिलर में दो अलग-अलग देशों में रहस्यमयी हत्याएं होती हैं। घटनास्थल पर अलग-अलग भाषाओं में संदेश मिलने के बाद दोनों देशों के जासूस मिलकर हत्यारे की तलाश शुरू करते हैं। कहानी में जांच के साथ कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर 20 नवंबर से देख सकती हैं।

इस हफ्ते क्या देखें?

अगर आपको कॉमेडी पसंद है, तो 'ढिंढोरा 2' देख सकते हैं। वहीं, रोमांस के लिए 'मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस' और सस्पेंस के शौकीनों के लिए 'द ब्लू रोड' अच्छा विकल्प हो सकती है। परिवार के साथ एनिमेशन देखने का मन है, तो 'स्टेप्स' को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस तरह इस सप्ताह हर तरह के लोगों के लिए मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- instagram (bhuvan bam, jiohotstar)