'मिर्जापुर' वेब सीरीज के लगभग सभी सीजन को फैंस ने खूब पसंद किया था और 'मिर्जापुर: द मूवी' को भी थियेटर्स में खूब प्यार मिला था। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 'हनुमान अंश' की आंधी के बीच भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अब लगभग 2 महीने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है। पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है और कमाल की बात यह है कि इसके ओटीटी वर्जन में एक खास बात है। चलिए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं।
'मिर्जापुर: द मूवी' ओटीटी पर हुई रिलीज
पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज पर बेस्ड 'मिर्जापुर द मूवी' के ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जो लोग थियेटर में इसे देख नहीं पाए थे, वो इसके ओटीटी पर आने की राह देख रहे थे और अब फाइनली इस फिल्म ने बिना किसी शोरगुल के आज (30 अक्टूबर, 2026) ओटीटी पर दस्तक दी है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है यानी इस वीकेंड आप घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। इस फिल्म के ओटीटी वर्जन में एक खास बात है कि इसे 'एक्सटेंडेड कट' के साथ रिलीज किया गया है यानी इसके ओटीटी वर्जन में कई ऐसे सीन्स हो सकते हैं, जो थियेटर में देखने को नहीं मिले थे। प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "भौकाल आ चुका है... 'मिर्जापुर द मूवी' को प्राइम पर देखें।"
'मिर्जापुर: द मूवी' की स्टारकास्ट
'मिर्जापुर: द मूवी' को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी , अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा और सोनल चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी 'मिर्जापुर: द मूवी'
'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले महीने में भारत में 229.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 273.22 करोड़ रुपये रहा। वहीं विदेशों से फिल्म ने 65.30 करोड़ रुपये कमाए थे। कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 339.84 करोड़ रुपये रहा।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का टीवी डेब्यू, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पति और देवर ईशान खट्टर संग आएंगी नजर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
