एकता कपूर के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो Lock Upp 2 का अनाउंसमेंट हो गया है। इसका पहला सीजन साल 2022 में आया था और अब चार साल बाद शो अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार शो में होस्ट के तौर पर कंगना रनौत नजर नहीं आएंगी बल्कि फराह खान और रितेश देशमुख यह जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। इस बार 'लॉक अप' का थीम 'सच या सजा' होगा और बताया जा रहा है कि 14 सेलेब्स इस शो का हिस्सा बनेंगे। इस सीजन को लेकर कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें से कुछ को कंफर्म बताया जा रहा है और कुछ को लेकर चर्चा चल रही है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन में किन कंटेस्टेंट्स के हिस्सा लेने को लेकर बज है।

'लॉक अप' सीजन 2 में नजर आ सकते हैं ये सेलेब्स

लॉक अप सीजन 2 कंटेस्टेंट्स डिटेल्स
शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 विनर और टीवी एक्ट्रेस
हर्षद चोपड़ा टीवी एक्टर
राम कपूर टीवी एक्टर
रणवीर अल्लाहबादिया सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
प्रणित मोरे कॉमेडियन और बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट
सुनीता आहूजा गोविंदा की पत्नी
शिवांगी जोशी टीवी एक्ट्रेस
आकांक्ष चौधरी और योगेश रावत स्पिट्सविला कंटेस्टेंट्स
आसिम रियाज बिग बॉस 13 रनरअप

'लॉक अप' सीजन 2 को लेकर कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी, सुनीता आहूजा, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। शो में बिग बॉस के कई पुराने चेहरे भी नजर आने वाले हैं। शिल्पा शिंदे के अलावा रश्मि देसाई, अर्चना गौतम, प्रणित मोरे, आसिम रियाज, प्रियांक शर्मा, उर्वशी ढोलकिया और विकास गुप्ता इस सीजन में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही हर्षद चोपड़ा, राम कपूर, रणवीर अल्लाहबादिया और कुशा कपिला के नाम को लेकर भी बज बना हुआ है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुनीता आहूजा, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, 'स्प्लिट्सविला' के कंटेस्टेंट्स आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत इस सीजन के लिए कंफर्म हो चुके हैं। प्रणित मोरे और शिल्पा शिंदे पिछले कुछ वक्त से विवादों में हैं। ऐसे में इनका किसी रियलिटी शो में आना शो को धमाकेदार बना सकता है।

यह भी पढ़ें- चार साल बाद ओटीटी पर लौटेगा Lock Upp Season 2, इस बड़े एक्टर की पत्नी होंगी पहली कंटेस्टेंट?

'लॉक अप' सीजन 2 का यह होगा थीम


'लॉक अप' 2 नेटफ्लिक्स पर 27 जून से स्ट्रीम होने वाला है। इस शो के नए एपिसोड्स बुधवार से शनिवार तक रात 8 बजे आएंगे और यह शो लगभग 6 हफ्ते चलेगा। इस सीजन का थीम 'सच या सजा' है। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स सर्वाइवल के लिए लड़ाई करेंगे और कई पुराने राज भी खुलेंगे। ऐसे में यह सीजन दिलचस्प हो सकता है। 'लॉक अप: सच या सजा' के अंदर काफी नए बदलाव देखने को मिलेंगे, जो पिछले सीजन से एकदम अलग होंगे।

 


यह भी पढ़ें- क्या 'Lock Upp Season 2' में पहली कैदी बनेंगी ये रिश्ता क्या कहलाता है की ये एक्ट्रेस? सोशल मीडिया पर तेज हुईं अटकलें


फैंस को Lock Upp Season 2 का बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक ऑफिशियली किसी का नाम अनाउंस नहीं हुआ है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।