जैसे ही रियल्टी शो पर 'लॉक अप 2' का नया प्रोमो आया वैसे ही सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ता स्ट्रेस कब तीखी बहसों में बदला पता ही नहीं चला। बता दें कि हाल ही में जारी किए गए वीडियो में टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा और रोडीज फेम श्रेया कालरा के बीच हुआ झगड़ा सुर्खियों में है। हालांकि लॉक अप 2 में हर्षद चोपड़ा के अलावा शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, राम कपूर और सुफी मोतीवाला जैसे कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं, लेकिन इस घटना के बाद से इंटरनेट पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। जानते हैं, पूरे मामले के बारे में...
बहस के दौरान बढ़ा विवाद
बता दें कि प्रोमो की शुरुआत में दिखाया गया है कि शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच किसी मुद्दे पर बहस होती है। बात बढ़ते ही हर्षद चोपड़ा भी इस बहस में शामिल हो जाते हैं।
जब बहस बढ़ने लगती है, तो श्रेया दोनों से एक-एक करके बात करने को कहती हैं ताकि सिचुएशन साफ हो सके। हालांकि, स्थिति तब और ज्यादा स्ट्रेसफुल हो गई जब हर्षद के एक गलत इशारे और रवैये ने मामले को और बढ़ा दिया।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
प्रोमो वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने हर्षद के इस बर्ताव की कड़ी निंदा की है और इसे पूरी तरह से अनप्रोफेशनल बताया है।
एक यूजर ने लिखा कि हर्षद से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी। एक अन्य यूजर ने प्रोमो के दूसरे सीन का जिक्र करते हुए लिखा कि श्रेया के लिए ब्रेकफास्ट ऑर्डर न करना और बाद में ऐसा व्यवहार करना काफी अजीब है।
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में बड़ा ट्विस्ट, योगेश रावत के एविक्शन से हैरान रह गए फैंस
कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि इस तरह के अनुचित रवैये की वजह से हर्षद का शो में आगे का सफर मुश्किल हो सकता है।
क्या होस्ट करेंगे इस मुद्दे पर बात?
हालांकि, कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो जल्दबाजी में कोई राय बनाने के बजाय पूरे एपिसोड के ऑन-एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शो के होस्ट रितेश देशमुख वीकेंड एपिसोड में इस घटना पर हर्षद की क्लास लगाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे पर मेहरबान 'लॉक अप 2' के मेकर्स? सोशल मीडिया पर उठे सवाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: instagram
