'लॉक अप 2' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्राम हो रहा है। शो फुल स्पीड से अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। कल जजमेंट डे (25 जुलाई) के एपिसोड में हिना खान और उर्फी जावेद 'जनता की आवाज' बनकर पहुंची थीं। यहां हिना खान ने अपने 'शेर खान' वाले अंदाज में कई कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक दिया। यहां उनकी और शिल्पा की पुरानी बहस भी देखने को मिली। हिना खान ने हर्षद से उनके गेम को लेकर तीखे सवाल किए और कहा कि जहां शिवांगी अब पूरी तरह अपने गेम पर ध्यान देने लगी हैं, वहीं हर्षद अभी भी शिवांगी से जुड़ी बातों में ही उलझे हुए हैं। हर्षद कल एलिमिनेट भी हो गए हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि वो जल्द वापसी करेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि कल के एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ और हिना ने हर्षद से क्या कहा?
हिना खान ने हर्षद चोपड़ा को दिया रियलिटी चेक
'लॉक अप 2' में कल शनिवार के एपिसोड में हिना खान, हर्षद चोपड़ा को सीधे शब्दों में उनके गेम के लिए रियलिटी चेक देती नजर आईं। हर्षद कहते हैं कि उन्हें बार-बार ऐसा लगता है कि वो बेवकूफ बन रहे हैं।
इसके जवाब में हिना खान कहती हैं, "आप बेवकूफ कैसे बन रहे हैं...क्या आप 10 साल के बच्चे हैं, पहले मुझे ये बताओ कितने लंबे वक्त से आप इंडस्ट्री का हिस्सा है...कितने साल का अनुभव है आपके पास...कितने लोगों के साथ आपने काम किया है। दुनिया देखी है, जिंदगी देखी है, तो फिर कोई आपको बेवकूफ कैसे बना सकता है, यह बात मुझे समझ में नहीं आती है।"
शिवांगी का बचाव करने पर कही यह बात
हिना खान ने हर्षद से यह भी कहा कि वो शिवांगी के गेमप्ले का बचाव क्यों कर रहे हैं और क्यों उनसे पहले उनका पक्ष रखने के लिए तैयार रहते हैं। शिवांगी बेहिचक होकर अपना गेम खेल रही है और अपनी राय रख रही है, तो वो खुद पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। हिना ने कहा कि शिवांगी की ढाल बनने के बजाय हर्षद को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि शो में अपनी असली पर्सनालिटी न दिखाने, एक्टिंग करने और शिवांगी संग रिश्ते को लेकर हर्षद चोपड़ा को लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
हर्षद चोपड़ा हुए एलिमिनेट
कल सूफी और हर्षद चोपड़ा बॉटम 2 में थे और हर्षद चोपड़ा जेल से बाहर हो गए हैं। जहां फैंस को उम्मीद थी कि हिना की बातों के बाद हर्षद के गेम में बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन कल वो एलिमिनेट हो गए हैं। हालांकि, यहां एक ट्विस्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत आज शो में वापसी करेंगे और सूफी-धीरज को चैलेंज करेंगे। इसके बाद सूफी और धीरज एलिमिनेट हो जाएंगे और हर्षद-योगेश दोबारा अपनी जगह बनाएंगे।
यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें
हिना ने शव
यह भी पढ़ें- 'उसकी मम्मी मुझ पर...', शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट पर भड़के हर्षद चोपड़ा, शिवांगी को बताया बहन?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix
