'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी अब अपनी दुश्मन तृप्ति से मोर्चा लेती नजर आएगी। अब तक सीरियल में दिखाया गया है कि जबसे तृप्ति ने 'शांति निकेतन' में कदम रखा है, तबसे लगातार वो विरानी परिवार के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है। आने वाले एपिसोड्स में भी तृप्ति, तुलसी के खिलाफ चाले चलती नजर आएगी, लेकिन अब तुलसी उस पर पलटवार करने की फिराक में है। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?

तुलसी चटाएगी तृप्ति को धूल

'क्योंकि सास कभी बहू थी 2' में इन दिनों देखने को मिल रहा है कि समायरा और सिड के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं और तृप्ति जानबूझकर तुलसी और विरानी परिवार से बदला लेने के लिए इनके प्यार को हवा दे रही है। हालांकि, तुलसी पूरी तरह तृप्ति की चाल समझकर चुकी है और वो तय करती है कि जिस तरह उसने अब तक शांति निकेतन को सारी उलझनों और मुश्किलों से बचाया है, जैसे हर बार वो परिवार की ढाल बनी है, वैसा ही इस बार भी करेगी। बता दें कि करण भी तुलसी से नफरत करने के चलते तृप्ति का साथ देता नजर आ रहा है। आने वाले एपिसोड्स में अब तृप्ति की चाल के सामने तुलसी का पलटवार देखने को मिलेगा, जो फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग रहेगा।

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: मिहिर का राज छिपाने के लिए एक हुए करण-गौतम, क्या सच जान पाएगी तुलसी?

मिहिर को लेकर बढ़ता जा रहा है सस्पेंस

सीरियल से मिहिर विरानी लंबे समय से गायब दिखाया जा रहा है। हालांकि, पिछले काफी वक्त से सीरियल में कई ऐसे हिंट दिए जा रहे हैं, जिनसे लग रहा है कि मिहिर के राज से जल्दी ही पर्दा उठ सकता है। हालिया एपिसोड में तुलसी को कुछ डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, जिसमें मिहिर के साइन की जगह उसका अंगूठा लगा हुआ है। ये देखकर तुलसी परेशान हो जाती है और सोचने लगती है कि मिहिर तो हर कागज पर हमेशा साइन करते थे, तो फिर इन कागजों पर अंगूठा कैसे लगा है? हालांकि, फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद मिहिर कोमा में है या फिर उसके साथ कोई हादसा हुआ है, जिसका खुलासा आने वाले एपिसोड्स में होगा। बता दें कि कुछ एपिसोड्स पहले करण और गौतम भी बात करते दिखे थे कि मिहिर का राज वो तुलसी के सामने नहीं आने देंगे।

 

 

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: तुलसी का बेटा बना उसका दुश्मन, तृप्ति की चाल से बिखर जाएगा 'शांति निकेतन'

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।