KSBKBT 2: तुलसी का बेटा बना उसका दुश्मन, तृप्ति की चाल से बिखर जाएगा 'शांति निकेतन'

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का ट्रैक एक बार फिर काफी दिलचस्प हो रहा है। 10 साल जेल में सजा काटने के बाद जहां तुलसी 'शांति निकेतन' में वापस आ चुकी है और मिहिर के बारे में लगातार सवाल पूछ रही है। वहीं वैष्णवी और नकुल की शादी के बाद तुलसी की पुरानी दुश्मन तृप्ति विरानी की एंट्री हो चुकी है, जिसने 'सीजन 1' में तुलसी और पूरे विरानी परिवार का जीना दुश्वार कर दिया था। करण भी तुलसी से बदला लेने के लिए तृप्ति की बातों में फंसता नजर आ रहा है, वहीं आने वाले एपिसोड्स में तुलसी के परिवार का एक और सदस्य उसका दुश्मन बन जाएगा और पूरी कहानी पलट जाएगी। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में क्या कुछ खास होने वाला है?
तुलसी को लगेगा बड़ा धक्का
स्टार प्लस के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों लगातार नए-नए मोड़ आ रहे हैं। करण की बेटी समायरा, सुभाष और तृप्ति के बेटे सिड से प्यार करने लगी है। करण पहले इस शादी के खिलाफ था, लेकिन तृप्ति उसे लगातार तुलसी के खिलाफ भड़काती है और आखिर में वो तृप्ति की बातों में आ जाता है। तृप्ति, सिड और समायरा का रिश्ता जोड़ने के बहाने तुलसी के पुराने रिश्ते तोड़ने की चाल चल रही है। तुलसी के लिए मन में पनप रही नफरत के चलते करण, तृप्ति के इरादे नहीं समझ पाता है और उसके साथ हाथ मिला लेता है। यह देखकर तुलसी को बड़ा धक्का लगता है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- KSBKBT 2 Spoiler: क्या तुलसी की कुर्बानी कर देगी उसे अपने ही बच्चों से दूर? 10 साल बाद ऐसे बदल जाएगी कहानी
क्या वैष्णवी बनेगी दामिनी 2.0?
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में वैष्णवी, दामिनी 2.0 बन सकती है। बता दें कि पहले सीजन में दामिनी ने तृप्ति का साथ दिया था और तुलसी को धोखा दिया था, वैसा ही कुछ इस सीजन में वैष्णवी कर सकती है। असल में तुलसी पूरे परिवार को समझाएगी कि समायरा और सिड की शादी न होने दें, क्योंकि इसमें तृप्ति की गहरी चाल छुपी है, लेकिन करण उसकी बात नहीं मानेगा और फिर वैष्णवी भी करण और तृप्ति का साथ देगी और तुलसी के खिलाफ हो जाएगी। अगर आपने पहला सीजन नहीं देखा है, तो बता दें कि पहले सीजन में साहिल की शादी तृप्ति से हुई थी और तृप्ति शो की मुख्य खलनायिकाओं में से एक थी। यहां तक कि उसने पूरे विरानी परिवार को शांति निकेतन से बाहर निकाल दिया था और अपनी मौत का झूठा नाटक भी रचा था।
Yess ab toh I want Ganga! 😍 Ab to naam bhi le liya serial me @EktaaRKapoor now only Ganga is missing! Aisa ghamasaan hoga na show me maza aa jayega 🤩#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 #KSBKBT #ksbkbt2 https://t.co/7cc2XGXyoL
— Shreya Saxena (@shr50188) July 27, 2026
यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: तुलसी ने बदली 'शांति निकेतन' की काया, इस शख्स की वापसी से बदलेगी कहानी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।