सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीआरपी नॉइना वाले ट्रैक के खत्म होने के बाद से लगातार गिरती जा रही है। शो में अंश के बेटे रेयांश की एंट्री दिखाई गई और मेकर्स को उम्मीद थी कि इसके बाद टीआरपी में उछाल आएगा, लेकिन इस ट्रैक को लेकर जितना बज था, यह उतना कुछ खास कमाल नहीं कर सका। पिछले हफ्ते रेयांश पर खुशबू (मुन्नी की बहन) के साथ मॉलेस्टेशन का आरोप लगा था और विरानी परिवार ने उसका साथ नहीं दिया था। रेयांश की बेगुनाही पर किसी ने यकीन नहीं किया था और उसे गिरफ्तार करवा दिया गया था। हालांकि, बाद में रेयांश की बेगुनाही साबित हुई। हालिया एपिसोड में नियति को पता चल चुका है कि करण और नंदिनी शादीशुदा हैं और इसके बाद उसका एक्सीडेंट हो जाता है। सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में काफी धमाके होने वाला है और रेयांश का कैरेक्टर अब फाइनली नेगेटिव टर्न लेने जा रहा है, जिसे लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। चलिए आपको बताते हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में रेयांश को सच बताएगी नियति

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में नियति को उसका बीता हुआ कल याद आ जाएगा और वो रेयांश को बताएगी कि उसका पिता अंश है, करण नहीं। नियति को एक्सीडेंट के बाद सब कुछ याद आ जाएगा और वो रेयांश को पूरा सच बताएगी। सीरियल में एक तरफ जहां तुलसी और नंदिनी का रिश्ता बिखरता दिख रहा है, क्योंकि नंदिनी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि नियति, करण को अपना पति मानती है और ऐसे में वो तुलसी से उसके सवालों के जवाब मांगेगी और दोनों के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिलेगा। नंदिनी गुस्से में करण को छोड़कर जाने की बात भी कह देगी। ऐसे में देखना होगा कि क्या नंदिनी 'शांति निकेतन' छोड़ देगी और क्या रेयांश को यह सच भी पता चल जाएगा कि उसके पिता अंश की जान तुलसी ने ली थी?

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान

रेयांश ने खाई 'शांति निकेतन' में अशांति फैलाने की कसम

सीरियल का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि रेयांश के बेगुनाह साबित होने के बाद तुलसी उससे माफी मांगती है और कहती है कि वो 'शांति निकेतन' में रुक जाए। हालांकि रेयांश, नियति के साथ घर छोड़कर जाने की बात कहता है, लेकिन तुलसी उसे रोक लेती है और कहती है कि वो उसके अंश का अंश है, उसका पोता है और वो घर छोड़कर न जाए। इसके बाद रेयांश कहता है कि वो यही चाहता था और अब 'शांति निकेतन' में असली अशांति होगी यानी अब रेयांश का कैरेक्टर नेगेटिव होने वाला है। फैंस इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मेकर्स को अब इस ट्रैक से हटकर मिहिर-तुलसी के ट्रैक पर फोकस करना चाहिए। वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि अब तुलसी, रेयांश पर भरोसा करने लगेगी और इसी का फायदा उठाकर वो नई साजिश रचेगा।

  

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अंश गुजराल के बेटे का चेहरा देख उड़े तुलसी के होश, सालों से दबा राज आया सामने

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में रेयांश की एंट्री के साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले एपिसोड्स में रेयांश का कैरेक्टर नेगेटिव टर्न लेगा और अब फाइनली ऐसा होता दिख रहा है। हालांकि, इस ट्रैक को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, जितनी मेकर्स को उम्मीद थी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus/Jio Hotstar