'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आज के एपिसोड से कहानी 10 साल आगे बढ़ जाएगी। सीरियल में 10 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद तुलसी की दुनिया और शांति निकेतन के रिश्ते सब कुछ बदल जाएगा। बात करंट ट्रैक की करें, तो सालों बाद सीरियल में इतिहास ने खुद को दोहराया है और नंदिनी ने अपने बेट पार्थ की जान ले ली है। सालों पहले तुलसी ने भी इसी तरह अपने बेटे अंश विरानी को गोली मारी थी। इस महाट्विस्ट से सीरियल की टीआरपी में उछाल आने की पूरी उम्मीद है। इस एपिसोड को फैंस ने खूब देखा और इससे जुड़ी क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ज्यादातर फैंस का यही कहना है कि उन्हें इस महाट्विस्ट की उम्मीद नहीं थी, लेकिन इस शो के मेकर्स से फैंस एक बात को लेकर नाराज भी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सीरियल में इन दिनों क्या कुछ खास हो रहा है?

नंदिनी ने ली पार्थ की जान

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिलहाल बहुत ही दिलचस्प ट्रैक चल रहा है। करण और नंदिनी के बेटे पार्थ ने अपनी पत्नी वैष्णवी के साथ मैरिटल रेप करने की कोशिश की। वह उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहा था। जब तुलसी ने यह सब देखा और उसे रोकने की कोशिश की, तो पार्थ ने उसके साथ भी मारपीट की।

पार्थ ने रियो की जान ले ली और वह वैष्णवी को भी जान ले मारने की कोशिश कर रहा था। जब नंदिनी ने यह सब देखा, तो उसे अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। नंदिनी ने पार्थ को रोकने और समझाने की बहुत कोशिश की,लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं था और इसके बाद इतिहास दोहराते हुए नंदिनी ने पार्थ की जान ले ली। बता दें कि सालों पहले तुलसी ने भी अपने बेटे अंश को इसी वजह से मारा था, क्योंकि उसने नंदिनी के साथ मैरिटल रेप किया था।

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2 Leap Promo: 10 साल जेल में सजा काटकर शांति निकेतन लौटेगी तुलसी, करण की नफरत देख आंखों में आएंगे आंसू

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के फैंस इस बात से हैं नाराज

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के फैंस जहां इस ट्विस्ट को बेहद पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। बता दें कि सीरियल में ट्रैक को शुरू में इस तरह दिखाया जा रहा था कि तुलसी, पार्थ की जान लेगी, लेकिन आखिर में मेकर्स ने ऐसा ट्विस्ट डाला, जिसने सब कुछ पलट दिया। नंदिनी ने पार्थ की जान ले ली। फिलहाल सीरियल में दिखाया जा रहा है कि तुलसी ने सारा इल्जाम खुद पर ले लिया है और पार्थ के कत्ल के इल्जाम में उसे 10 साल की कैद होगी। इधर फैंस एक बात से नाराज हैं। फैंस का कहना है कि तुलसी पर इस तरह सारा इल्जाम नहीं आना चाहिए था। वैष्णवी ने पार्थ के मरने के बाद कुछ नहीं बताया कि पार्थ ने उसके साथ क्या किया था। इस चु्प्पी की वजह से पूरा परिवार तुलसी से नफरत करने लगेगा।

लीप के बाद बिखर जाएगी क्या उठेगा राज से पर्दा?

सीरियल में 10 साल का लीप आने वाला है। लीप के बाद तुलसी जेल से छूटकर शांति निकेतन पहुंचेगी, जहां सब कुछ बदल चुका होगा। करण अपने बेटे पार्थ की मौत का जिम्मेदार तुलसी को मानेगा और उसे अपनी मां मानने से भी इंकार कर देगा।

लीप के बाद क्या नंदिनी सच बताएगी? क्या तुलसी एक बार फिर विरानी परिवार के बिखरते रिश्तों को जोड़ पाएगी? क्या सालों से दबे राज पर से पर्दा उठेगा? इन सारे सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेंगे।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएगा 10 साल का लीप, इन 2 किरदारों की होगी छुट्टी; महाट्विस्ट से बदल जाएगी तुलसी की दुनिया?


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आज से 10 साल के लीप के बाद की कहानी देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।