'लॉक अप 2' में इस शनिवार शो की ओजी होस्ट कंगना रनौत नजर आने वाली हैं। कंगना रनौत की 'जनता की आवाज' के रूप में धमाकेदार एंट्री होगी और वीकेंड पर वो कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लेती दिखेंगी, जिसमें सबसे ऊपर राम कपूर का नाम है। राम कपूर शो की शुरुआत के साथ ही अपने अजीब बर्ताव को लेकर चर्चा में हैं। एक एपिसोड में जहां वो शादी में चीटिंग की वकालत करते दिखे, वहीं एक एपिसोड में वो शो के होस्ट रितेश देशमुख के साथ रूड तरीके से बात करते नजर आए। अब लेटेस्ट प्रोमो में कंगना रनौत, राम कपूर की क्लास लगाती नजर आ रही है। कंगना ने राम के रवैये पर सीधे सवाल किए। इसके बाद राम अपने बचाव में कई बातें कहते नजर आए। हालांकि, कंगना किसी भी एंगल से उनकी बात सुनने के मूड में नहीं लग रही थीं। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?

कंगना रनौत ने लगाई राम कपूर की क्लास

'लॉक अप 2' का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इसमें कंगना रनौत, राम कपूर की जमकर लताड़ लगाती नजर आ रही हैं। कंगना रनौत, राम कपूर से पूछती हैं, "राम, तुमको गेम को सीरियसली नहीं लेना था और अगर तुमको ऐसा लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो फिर आप यहां आए ही क्यों हैं...अपना ये क्या अपना फूहड़पन दिखाने के लिए आए हो?" इसके जवाब में राम कहते हैं कि जब सही समय आएगा, तो वो अपना सच दिखाएंगे, जो वहां मौजूद किसी भी कंटेस्टेंट से बड़ा होगा। इसके जवाब में कंगना कहती हैं कि अगर तुम खुद को सुधारना चाहते हो, तो अपना बचाव मत करो।


यह प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि राम कपूर को क्वीन कंगना की इस क्लास की बहुत जरूरत था। काफी लोग कह रहे हैं कि इस जेल के कैदियों को कंगना ही सुधार सकती हैं। पूरे एपिसोड में क्या होगा, इसे जानने के लिए तो फिलहाल इंतजार करना होगा, लेकिन प्रोमो से इतना साफ है कि राम कपूर की सिट्टी-पिट्टी गुम होने वाली है।

यह भी पढ़ें- 'गलती हो जाती है', शादी में बेवफाई को लेकर Lock Upp 2 में राम कपूर का बयान वायरल; भड़कीं आकांक्षा चमोला

धीरज पर भी भड़कीं कंगना

इस प्रोमो में कंगना, धीरज पर भी भड़कती नजर आ रही हैं। वो धीरज से कहती हैं कि वो खुद को शाहरुख खान समझते हैं, लेकिन उनमें मेन कैरेक्टर एनर्जी तो है ही नहीं। धीरज, कंगना की बात सुनकर चुप हो जाते हैं। शो में रितेश देशमुख, आकांक्षा को वो क्लिप भी दिखाएंगे, जिसमें श्रेया उनकी सेक्शुएलिटी से जुड़ा सीक्रेट बाकी कंटेस्टेंट के साथ शेयर करती नजर आई हैं। इस प्रोमो में रितेश और फराह खान, हर्षद चोपड़ा की तारीफ करते भी दिखाई दिए हैं।

 


यह भी पढ़ें- गौरव खन्ना ने पहली बार आकांक्षा संग तलाक की खबरों पर किया रिएक्ट, बोले- वो मेरी बीवी है यार


राम कपूर शो की शुरुआत के साथ ही विवादों में हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix