बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में ऐसी कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं, जो समाज में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इनमें से कुछ कहानियों से तो हम अच्छी तरह वाकिफ होते हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जिन्हें देखने के बाद दिमाग सुन्न हो जाता है और यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि क्या वास्तव में ऐसा भी हो सकता है। अगर आप भी रोंगटे खड़े कर देने वाली रियल-लाइफ कहानियों और क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए 7 ऐसी बेहतरीन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
सच्ची घटना पर आधारित 7 वेब सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी कई वेब सीरीज मौजूद हैं, जो सच्ची घटनाओं और ऐतिहासिक हादसों पर आधारित होती हैं। अगर आप वास्तविक जीवन की घटनाओं और क्राइम थ्रिलर से जुड़ी वेब सीरीज देखना पसंद है, तो नीचे बताई गई सीरीज देख सकते हैं।
1. द रेलवे मेन (The Railway Men)
'द रेलवे मेन' वेब सीरीज की कहानी साल 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी के भयानक हादसे पर आधारित है। इसमें उन जांबाज रेलवे कर्मचारियों की बहादुरी को दिखाया गया है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना हजारों लोगों की जान बचाई थी। इस सीरीज की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अगर आप भी हैं हॉलीवुड फिल्मों की शौकीन, तो जानिए इंडिया में शूट हुए ये 5 बड़े नाम
2.ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar)
साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा 'ऑपरेशन सफेद सागर' चलाया गया था। इस ऑपरेशन के तहत वायु सेना ने ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों और दुर्गम पहाड़ियों पर छिपे बैठे पाकिस्तानी घुसपैठियों और आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे।
अत्यधिक ठंड, कम ऑक्सीजन और खतरनाक पहाड़ी के बावजूद, भारतीय वायु सेना ने अपने लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की मदद से दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
3. अवरोध: द सीज विदिन (Avrodh: The Siege Within)
'अवरोध: द सीज विद इन' मिलिट्री वॉर ड्रामा है जो साल 2016 के उरी आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की योजना पर आधारित है। इसमें बहुत बारीकी से यह दिखाया गया है कि कैसे हमारी सेना ने मैदान में दुश्मन का मुकाबला किया और पर्दे के पीछे इस बड़े ऑपरेशन की क्या योजना बनाई गई थी। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।
4. बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया (Bad Boy Billionaires: India)
बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया, भारत के उन चर्चित कारोबारियों पर आधारित है जिन पर भारी-भरकम वित्तीय घोटालों और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इस सीरीज की कहानी यह दिखाती है कि कैसे पैसे के गलत इस्तेमाल और भ्रष्टाचार के कारण बड़े-बड़े रईस लोग फर्श पर आ जाते हैं। नेटफ्लिक्स पर आप इस वेब सीरीज को देख सकते हैं।
5. इंडियन प्रीडेटर: द डायरी ऑफ ए सीरियल किलर ( (Indian Predator: The Diary of a Serial Killer)
'इंडियन प्रीडेटर: द डायरी ऑफ ए सीरियल किलर' उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी राजा कोलियारी पर आधारित है। इस अपराधी को एक पत्रकार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की जांच के दौरान उसकी डायरी से एक दिल दहला देने वाला सच सामने आता है, जिसमें उसने कई लोगों की हत्या करने और उनके शवों के साथ अमानवीय हरकतें करने की बात स्वीकार की थी। यह सीरीज अंदर तक सिहरा देने वाली है।
6. ट्रायल बाय फायर (Trial by Fire)
ट्रायल बाय फायर सीरीज साल 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड की दर्दनाक घटना पर आधारित है। इसमें 59 लोगों की जान चली गई थी। यह आग के हादसे से ज्यादा उन पीड़ित माता-पिता के लंबे और संघर्षपूर्ण कानूनी सफर को बयां करती है जो न्याय के लिए सालों तक लड़ते हैं। इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
7. मुंबई डायरीज (Mumbai Diaries)
मुंबई डायरीज मेडिकल ड्रामा सीरीज है, जो साल 2008 के मुंबई हमलों के दौरान बॉम्बे जनरल अस्पताल के अंदर की स्थिति पर आधारित है। इसकी कहानी संकट के इस दौर में डॉक्टर किस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की जान बचाते हैं, इस के इर्द-गिर्द दिखाई गई है। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें- मां, बीवी और अब उससे कहीं आगे... बॉलीवुड फिल्मों में कैसे बदली फीमेल लीड की तस्वीर?
ये वेब सीरीज हमारे समाज के कड़वे सच, ऐतिहासिक हादसों, पुलिस के संघर्ष और आम इंसान की बहादुरी का जीता-जागता उदाहरण है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- imdb
