रियालिटी शो लॉक अप सीजन 2 अपने तीखे विवादों, आपसी झगड़ों और कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी चर्चा में रहता है। शो में हर बीतते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच की कड़वाहट घटने के बजाय बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में शो की प्रतियोगी श्रेया कालरा और टीम लीडर के तौर पर उभरीं टीवी स्टार्स शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच एक बेहद तीखी बहस देखने को मिली। ऐसे में पूरे विवाद के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं आगे...

कैसे शुरू हुआ असली विवाद?

शो में जेलर की पेनल्टी से बचने के लिए शिवांगी की टीम ने सेल के अंदर बैठकर खाना खाने की प्लानिंग की थी, जिससे विरोधी टीम की शिल्पा शिंदे उनका खाना न चुरा सकें। 

हालांकि, श्रेया कालरा ने इस फैसले का विरोध किया और शिल्पा के साथ खाना शेयर करने पर जिद्द करने लगी। जब शिवांगी ने बेहद शांत लहजे में श्रेया को नियमों की याद दिलाई और खाना शेयर न करने के लिए कहा, तो बहस शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 Promo: श्रेया कालरा संग बदसलूकी को लेकर ट्रोल हुए हर्षद चोपड़ा, फैंस ने जताई नाराजगी

बहस के दौरान श्रेया ने शिवांगी के टीवी करियर पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी 'डेली सोप वाली एक्टिंग अब खत्म हो चुकी है'।

हर्षद चोपड़ा पर कसा तंज

शिवांगी के सपोर्ट में आते हुए जब हर्षद चोपड़ा ने कहा कि उन्हें टीवी एक्टर होने पर गर्व है और आज वे जिस मुकाम पर हैं, इसी इंडस्ट्री की वजह से हैं, तो माहौल और गरमा गया। हर्षद की बात सुनते ही श्रेया कालरा ने कहा "इसी रवैये की वजह से तुम्हें तुम्हारे पिछले शो से बाहर निकाला गया था।"

हालांकि, हर्षद ने बड़ी शांति से जवाब देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से गलत जानकारी वायरल हुई है और लोगों को ऐसी गलतफहमी में रहने देना ही अच्छा होता है। वहीं शिवांगी ने भी श्रेया को कहा कि कुछ लोगों को तो काम भी नहीं मिलता।

आगे कौन-सा बड़ा ट्विस्ट दिखेगा?

बता दें कि शो में आने वाले दिनों में ड्रामा और बढ़ेगा। मशहूर सोशल मीडिया क्रिएटर अपूर्वा मखीजा एक हफ्ते के लिए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में बड़ा ट्विस्ट, योगेश रावत के एविक्शन से हैरान रह गए फैंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram