शाहिद कपूर,कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और भारत में इसका नेट कलेक्शन 92.55 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। फिल्म की कहानी आजकल के मॉडर्न रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म एक नए तरीके से प्यार का मतलब भी सिखाती है। यूं तो यह फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में कमाई कर रही है, लेकिन इसी बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज के भी चर्चे शुरू हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज हो सकती है?

'कॉकटेल 2' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 को रिलीज हुए लगभग 3 हफ्ते होने वाले हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। मॉडर्न वक्त के इर्द-गिर्द घूमता यह लव ट्राइंगल फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके डिजिटल राइट्स की डील ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ की गई है।

हालांकि, इसकी ओटीटी रिलीज डेट का अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फिल्म 14 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा। आज के वक्त में अमूमन कोई भी फिल्म थियेटर रिलीज के 60-80 दिनों के अंदर ओटीटी पर आ जाती है, ऐसे में अगस्त में इस फिल्म का सिनेमाघरों में आना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 X Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की तिगड़ी ने जीता दिल या हुई फेल, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें 'कॉकटेल 2' का फर्स्ट रिव्यू

'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' दुनियाभर में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं घरेलू ऑफिस पर फिल्म की कमाई 92.55 हो गई है। कल यानी रिलीज के तीसरे रविवार को भी फिल्म ने लगभग 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'कॉकटेल 2' की कहानी

'कॉकटेल 2' की कहानी कुणाल (शाहिद), दीया (रश्‍म‍िका) और एली (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है। कुणाल और दीया लंबे वक्त से रिलेशन में हैं और जब एली की उनकी जिंदगी में एंट्री होती है, तो दीया उससे कहती है कि वो कुणाल के प्यार को परखे और फिर दीया, कुणाल के करीब जाने की कोशिश करती है। आखिर में दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझन की यह कहानी कैसे आगे बढ़ती है, ये फिल्म में खूबसूरती से दिखाया गया है।


यह भी पढ़ें- क्या 'कॉकटेल 2' में लेस्बियन कपल बनी हैं कृति-रश्मिका? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहानी को लेकर दिया बड़ा हिंट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही सेलेब्स, टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।