'बिग बॉस 20' में आज का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते सलमान खान नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखेंगे। रोहित शेट्टी भी सलमान खान की तरह फुल एंग्री मोड में नजर आ रहे हैं। सलमान खान प्रोमो में कहते दिख रहे हैं कि मैं कोई स्क्रिप्ट फॉलो नहीं कर रहा हूं और न ही मुझे पीछे से कोई प्रॉम्प्ट कर रहा है, यह वीकेंड का वार पूरी तरह बिना फिल्टर के होने वाला है। इसके बाद वह लव और स्काउट की बढ़ती नजदीकियों और उनके रिश्ते पर तीखे सवाल करते हैं और दोनों की हर उस हरकत पर बात करते हैं, जो कहीं न कहीं ऑडियंस को भी अनकम्फर्टेबल कर रही है। चलिए आपको बताते हैं कि इस वीकेंड के वार पर क्या कुछ खास होने वाला है?

रोहित शेट्टी ने उठाए लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल

रोहित शेट्टी सीधे शब्दों में लव और स्काउट से कहते हैं कि ये जो आप कर रहे हैं, यह बहुत गंदा दिख रहा है। स्काउट आपके पैर दबाते हैं और फिर एकदम से कंबल आ जाता है, आप समझ नहीं रहे हैं लेकिन यह बिल्कुल ठीक नहीं दिख रहा है। इसके बाद वह मसाज वाली बात पर भी कमेंट करते हैं। स्काउट खुद का बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन रोहित सीधे शब्दों में कहते हैं कि आपको समझने की जरूरत है। बता दें कि लव और स्काउट बिग बॉस के घर के अंदर खुद को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन दोनों कई ऐसी चीजें कर रहे हैं, जिसे देखकर लोगों के मन में इनके रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं और जो ऑडियंस को असहज कर रही हैं। 

सलमान खान ने भी लव से कही थी यह बात

सलमान खान ने भी एक वीकेंड के वार पर लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल किया था। हालांकि, उन्होंने ज्यादा खुलकर बात नहीं की थी और लव से सिर्फ इतना ही पूछा था कि क्या घर पर उनके भाई के साथ भी वह रिश्ते में फिजिकल टच को लेकर कंफर्टेबल हैं। इस वीकेंड के वारे में रोहित शेट्टी भी सलमान खान की बात की तरफ इशारा करते हैं और कहते हैं कि सलमान भाई ने भी आपको हिंट दिया था, लेकिन फिर वो रूक गए थे।

मैरी कॉम होंगी घर से बेघर?

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते मैरी कॉम घर से बेघर होंगी। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मैरी कॉम का सफर शो में खत्म हो गया है।

 

 

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar