'बिग बॉस 20' का यह वीकेंड का वार ब्लाकबस्टर रहा। जहां शनिवार के एपिसोड में रोहित शेट्टी ने घरवालों को पूरे हफ्ते से जुड़े मुद्दों पर रियलिटी चेक दिया और स्काउट व लव के रिश्ते पर भी तीखे सवाल उठाए,  वहीं बीती रात के एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आईं और उन्होंने भी स्काउट और लव को आड़े हाथ लिया। काशवी के सवालों से स्काउट काफी घबराए हुए दिखे और बार-बार यही कहते नजर आए कि उनके और लव के बीच भाई-बहन का ही रिश्ता है, उससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। इसी बीच जो लेटेस्ट प्रोमो आउट हुआ है, उसमें लव फूट-फूटकर रोते हुए दिख रही हैं। चलिए आपको वीकेंड के वार और शो के नए प्रोमो से जुड़ी सारी अपडेट देते हैं।

काशवी ने साधा लव पर निशाना

बिग बॉस 20 में बीती रात के एपिसोड में स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह की गर्लफ्रेंड काशवी स्टेज पर आईं और उन्होंने लव व स्काउट पर निशाना साधा। उन्होंने आते ही स्काउट से पूछा, "और तन्मय कैसा चल रहा है मसाज पार्लर..." इसके बाद उन्होंने तीखे शब्दों में स्काउट से कहा कि वह और लव जो भी कर रहे हैं, वो बाहर देखने में बहुत वल्गर लग रहा है। उन्होंने लव से पूछा कि क्या वह अपने मुंहबोले भाई के साथ भी ऐसे ही बर्ताव करती हैं? काशवी ने स्काउट से कहा कि वह और उनकी पूरी गेमिंग कम्यूनिटी बाहर उन्हें सपोर्ट कर रही है, लेकिन वह फिलहाल गेम में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। आखिर में उन्होंने स्काउट से कहा कि लगभग आधा सीजन बचा है और अब उन्हें लव से सारे रिश्ते खत्म कर देने चाहिए।

क्या स्काउट से रिश्ता तोड़ेंगी काशवी?

काशवी ने बातचीत के दौरान खुद को स्काउट का दोस्त बताया और स्काउट ने जब उनसे प्यार का इजहार किया, तो उन्होंने काफी घुमा-फिराकर जवाब दिया। इसके बाद फैंस के मन में यह भी सवाल उठा रहा है कि क्या काशवी अब स्काउट से रिश्ता तोड़ेंगी?

काशवी को किया जा रहा है ट्रोल

काशवी ने स्काउट से सवाल पूछने के साथ ही यह भी कहा कि लव ने उन्हें अपनी बातों में ट्रैप किया है और कई जगह उनके स्टेटमेंट से ऐसा लगा जैसे वह सारा ब्लेम लव पर डाल रही हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

फूट-फूटकर रोईं लव गिल

बिग बॉस 20 का एक नया प्रोमो भी आउट हुआ है, जिसमें लव गिल फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। वह स्काउट से कहती हैं कि उन्होंने उनका करियर खराब कर दिया है। यंग, आम्रपाली और बाकी घरवाले लव को संभालते दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में लव और स्काउट के रिश्ते का समीकरण किस तरह बदलता है?


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar