'बिग बॉस 20' को शुरू हुए तीन हफ्ते बीत चुके हैं और अब हर में हंगामों व ड्रामे का लेवल बढ़ता जा रहा है। वीकेंड के वार की क्लास के बाद मंडे यानी बीती रात घर में नॉमिनेशन हुए। इस बार का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प था और बिग बॉस ने कुछ इस तरह खेला कि घर से बेघर होने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेट हो गए। इसी बीच गुल्लू ने कैप्टन होने के नाते मिली स्पेशल पॉवर से उदिति और कनिका की खोई हुई लाइफलाइन यानी जीवनदान उन्हें वापस दे दिया और घर में 80 प्रतिशत राशन भी आ गया। नॉमिनेशन टास्क में कैसे लगभग सारे घरवाले नॉमिनेट हुए और नए प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क में क्या घमासान देखने को मिल रहा है, चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
घर में कैसे हुआ नॉमिनेशन टास्क?
बिग बॉस बीती रात के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क का ऐलान करते हैं और कहते हैं कि सभी घरवालों को दो-दो की जोड़ियों में जाना है और 10 मिनट के अंदर दोनों को आपसी सहमति से बताना है कि कौन नॉमिनेट हो रहा है? अगर तय वक्त के अंदर आपसी सहमति से दोनों किसी एक सदस्य का नाम नहीं दे पाए, तो दोनों ही नॉमिनेट हो जाएंगे। यह एक तरह से रिश्तों का टेस्ट था और आपको दूसरे सदस्य को बचाने के लिए कुर्बानी देनी थी।
किस घरवाले ने किसे बचाया?
सबसे पहले माही विज और अरिश्फा जाती हैं और बहुत ही कम देर में माही खुद को नॉमिनेट करके अरिश्फा को सेफ कर देती हैं। इसी तरह आसिफ और स्काउट जाते हैं और स्काउट खुद को नॉमिनेट कर लेते हैं। इसके अलावा बाकी किसी भी जोड़ी में आपसी सहमति नहीं बन पाती है। काजी और उदिति जाते हैं और दोनों नॉमिनेट हो जाते हैं। इसी तरह कनिका और अमन जाते हैं और दोनों आपसी सहमति से किसी एक को सुरक्षित करने के बजाय साथ में नॉमिनेट होना पसंद करते हैं। इसके बाद मैरी कॉम, , यंग और लव जाते हैं और तीनों नॉमिनेट हो जाते हैं। इस तरह अरिश्फा और आसिफ खान सेफ हो जाते हैं, उनके अलावा कैप्टन होने के नाते गुल्लू सेफ हैं और बाकी सभी सदस्यों पर एविक्शन की तलवार लटकने लगती है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गुल्लू को मिले 'विशेष अधिकार' से पलटा पूरा गेम, घर से बेघर हुईं बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी
कैप्टेंसी टास्क का प्रोमो है जबरदस्त
बिग बॉस 20 में आज रात के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क होने वाला है। यह राशन टास्क से ही जुड़ा है और प्रोमो में इस टास्क में घरवालों के बीच जमकर लड़ाई होती दिख रही है। कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उदिति और माही कैप्टेंसी की दावेदार बन गई हैं।
यह भी पढ़ें- 'लड़की हो चाय बनानी आती होगी...', Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के बर्ताव से पहले ही दिन परेशान हुए घरवाले
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
