बिग बॉस 20 में इन दिनों ड्रामे और विवादों का दौर तेजी से चल रहा है। शो के हालिया एपिसोड्स और प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। घर के अंदर कैप्टेंसी टास्क के दौरान दो मजबूत कंटेस्टेंट्स के बीच हुई तीखी बहस इस समय चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। हम बात कर रहे हैं कैप्टेंसी टास्क में आमने-सामने आईं आम्रपाली और अरिश्फा की। दोनों की जबरदस्त लड़ाई ने बिग बॉस के घर का पारा तेजी से बढ़ा दिया है।

Bigg Boss 20 कैप्टेंसी टास्क में आम्रपाली और अरिश्फा का सामना

घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान टीम काजी और टीम यंग डीएसए आमने-सामने थीं। इसी मुकाबले के दौरान माहौल तब गरमा गया जब आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रोमो के मुताबिक, बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर टिप्पणियां कीं।

जब एक-दूसरे पर लगाएं गलत आरोप

अरिश्फा का आरोप था कि दूसरे कंटेस्टेंट्स उन्हें लगातार चिढ़ा रहे हैं। ऐसे में आम्रपाली ने सुबह-सुबह घर का माहौल खराब न करने की सलाह दी। बात बढ़ने पर आम्रपाली ने यहां तक कह दिया कि अरिश्फा अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएगी। दोनों ने एक-दूसरे को बदतमीज कहा और आम्रपाली ने अरिश्फा को सेल्फ-ऑब्सेस्ड और सेल्फिश करार दिया।

वीकेंड का वार और रोहेद खान का सफर

बिग बॉस 20 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसमें रोमांच और ट्विस्ट्स बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में हुए वीकेंड का वार एपिसोड में कम वोट मिलने के कारण रोहेद खान को शो से बाहर होना पड़ा। इसके अलावा, शो के होस्ट सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों और अन्य लोगों को उम्र, वजन और लुक्स को लेकर ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई।

(photo credit- jiohotstar instagram page)

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर सलमान खान का सख्त रुख

सलमान खान द्वारा सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ उठाई गई आवाज की चौतरफा सराहना की जा रही है। स्थिति तब और महत्वपूर्ण हो गई जब दिल्ली पुलिस ने भी इस मुद्दे पर समर्थन जताया और एक पब्लिक अवेयरनेस नोटिस जारी किया। बिग बॉस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: instagram