Bigg Boss 20: 'कम पढ़ी-लिखी' सुन सातवें आसमान पर पहुंचा अरिश्फा का गुस्सा, स्काउट के लिए फिर निकले लव के आंसू

'बिग बॉस 20' में जहां वीकेंड के वार के बाद से लगातार लव और स्काउट का रिश्ता चर्चा में बना हुआ है, वहीं बीती रात के एपिसोड की शुरुआत अरिश्फा के झगड़े से हुई। आसिफ खान के देर तक सोने को लेकर अरिश्फा और उनमें झगड़ा शुरू होता है और इसके बाद गुल्लू इस झगड़े में कूद पड़ते हैं, जिसके बाद अरिश्फा पूरा घर सिर पर उठा लेती हैं। इधर, लव पूरे एपिसोड में काफी इमोशनल नजर आती हैं। आम्रपाली उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह बीच-बीच में कई बार उदास हो जाती हैं। वह कैमरे की तरफ मुंह करके स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी कै मैसेज देते हुए कहती हैं कि उन्हें उनका स्टेटमेंट काफी गलत लगा। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क के दौरान लव एक बार फिर स्काउट को लेकर फूट-फूटकर रोती नजर आती हैं। चलिए आपको बताते हैं सारी इनसाइड अपडेट्स।
गुल्लू के 'कम पढ़ी-लिखी' कहने पर भड़क गईं अरिश्फा
अरिश्फा को चिढ़ाने के लिए लड़ाई के दौरान गुल्लू उन्हें 'कम पढ़ी-लिखी' कह देते हैं और इसे लेकर अरिश्फा खूब चीखती हैं और बाद में रोने लगती हैं। जवाब में अरिश्फा, गुल्लू को साइकोपैथ और घटिया इंसान कहती हैं। माही, अरिश्फा को समझाने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि अरिश्फा ने काम के लिए कम उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। इस मुद्दे पर घर में जमकर हंगामा होता है। अरिश्फा कहती हैं कि उनके ऊपर परिवार चलाने की जिम्मेदारी थी और इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ी, उन्होंने शौक से ऐसा नहीं किया था।
Tomorrow Episode Promo: It’s Arishfa Khan Vs Gullu https://t.co/4HHb4v6fXN
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 26, 2026
गुल्लू भी हो जाते हैं इमोशनल
लड़ाई के बाद गुल्लू भी काफी इमोशनल नजर आते हैं और अपनी पढ़ाई से जुड़ा मुश्किल वक्त याद करते हैं। गुल्लू, आसिफ से कहते हैं, "ये मुझे साइकोपैथ कह रही है...ये गंवार है क्या? मेरे आंसू मगरमच्छ के नहीं हैं, असली आंसू हैं।"
नॉमिनेशन टास्क के दौरान फूट-फूटकर रोईं लव गिल
लेटेस्ट प्रोमो में घर में नॉमिनेशन टास्क होता दिख रहा है। इस टास्क के दौरान स्काउट, लव को नॉमिनेट कर देते हैं और इसके बाद लव काफी इमोशनल हो जाती हैं। लव कहती हैं कि उनके सारे इमोशंस सच्चे थे और अब अचानक से उनसे कहा जा रहा है कि वह स्काउट से बात न करें, लेकिन अचानक से ऐसा कैसे हो पाएगा। लव कहती हैं कि वह कोई रोबोट नहीं हैं, जो उनकी फीलिंग्स एकदम से खत्म हो जाएं।
Love Gill breakdown emotionally once again for Scout OP, and says I want you to WIN. https://t.co/CJxWmil6bl
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 27, 2026
लव गिल को आई अपनी मम्मी की याद
लव गिल वीकेंड के वार से लगातार रोती हुई और उदास दिख रही हैं। बीती रात के एपिसोड में वह पेड़ को पकड़कर अपना दर्द शेयर करती हैं और कहती हैं, "यहां सबके लिए मैं गलत हूं...पर मैंने कुछ गलत नहीं किया है।" लव अपनी मम्मी को याद करके भी रोने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव गिल ने स्काउट से पूछे तीखे सवाल, बोलीं- तुमने मेरी इमेज खराब कर दी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।