'बिग बॉस 20' में आज रात (29 अक्टूबर, 2026) के एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। शो का नया प्रोमो आउट हुआ है, जिसने ऑनलाइन हलचल मचा दी है। यह प्रोमो कैप्टेंसी टास्क का है, जहां गुल्लू और यंग डीएसए के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिल रहा है और बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होने के बाद, कई दर्शकों ने गुल्लू को शो से बाहर निकालने की मांग की है। लोगों ने इसकी तुलना नकुल ढुल के उस मामले से की है, जिन्हें हाथापाई के बाद शो से बाहर कर दिया गया था। कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि गुल्लू को घर से बाहर कर दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि इन दावों के पीछे की सच्चाई क्या है?
गुल्लू और यंग डीएसए के बीच हाथापाई
शो के नए प्रोमो से साफ है कि गुल्लू और यंग डीएसए के बीच फिजिकल फाइट हुई है यानी घर का सबसे बड़ा नियम टूटा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स प्रोमो को देखने के बाद इस बात का दावा कर रहे हैं कि लड़ाई में हाथापाई की शुरुआत गुल्लू ने की थी। हालांकि, इसे कंफर्म करना अभी मुश्किल है, क्योंकि प्रोमो सिर्फ कुछ सेकेंड का होता है और इससे पूरे मामले को नहीं समझा जा सकता है। इसके लिए आज (गुरुवार) के एपिसोड का इंतजार करना होगा।
क्या 'बिग बॉस 20' से बाहर हुए गुल्लू?
गुल्लू के एलिमिनेशन को लेकर भी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हालांकि, बता दें कि अभी गुल्लू के एलिमिनेशन को लेकर कोई ऑफिशियल प्रोमो या खबर सामने नहीं आई है और वह फिलहाल बिग बॉस हाउस में ही हैं। ऐसा हो सकता है कि सलमान खान वीकेंड के वार में इस मुद्दे पर एक्शन लेंगे। 'वीकेंड के वार' का एपिसोड शनिवार को टेलीकास्ट होता है, जिसका शूट अमूमन शुक्रवार को होता है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान इस मुद्दे पर तभी बात करेंगे और उसी समय यह तय किया जा सकता है कि क्या गुल्लू को एलिमिनेट किया जाएगा या नहीं?
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 20' में नकुल ढुल ने लड़कियों को लेकर दिए विवादित बयान पर दी सफाई, क्यों आधी रात एविक्शन की आ रही हैं खबरें?
सोशल मीडिया पर तेज है गुल्लू के एविक्शन की मांग
प्रोमो सामने आने के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स गुल्लू के एविक्शन की मांग कर रहे हैं और इस पूरे मामले को नकुल ढुल के एलिमिनेशन से जोड़कर भी देख रहे हैं। बता दें कि नकुल ढुल शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए थे, लेकिन तीन दिनों के अंदर की उनका गुल्लू से झगड़ा हो गया था और शारीरिक हिंसा करने के चलते उन्हें तुरंत घर से बाहर कर दिया गया था। एक यूजर ने इस मामले में लिखा, "नकुल ढुल के बाद अब यंग डीएसए के साथ लड़ाई के चलते गुल्लू को शो से बाहर कर दिया गया है। बिग बॉस ने गुल्लू को उसके कर्मों का तुरंत फल दे दिया।" वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "गुल्लू को शो से बाहर निकाला जाना चाहिए क्योंकि उसने जानबूझकर यंग को उकसाया और उस पर हमला किया। शारीरिक हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और न ही इसके लिए कोई माफी होनी चाहिए।" एक और दर्शक ने लिखा, "गुल्लू को तुरंत शो से बाहर निकालें, उसने बिल्कुल वैसा ही किया जैसा नकुल ने किया था।" अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर मेकर्स की तरफ से क्या फैसला लिया जाता है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
