'बिग बॉस 20' का आगाज 6 सितंबर को हुआ था और आज यानी 12 सितंबर को इस सीजन का पहला वीकेंड का वार होने जा रहा है। सीजन को शुरू हुए अभी एक ही हफ्ता हुआ है, लेकिन पहले ही हफ्ते घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है और कई कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार घमासान देखने को मिला। जहां एक तरफ यंग डीएसए घर के पहले कप्तान बने, वहीं कनिका मान, अरिश्फा खान, लव गिल और उदिति सिंह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। इसी बीच वीकेंड के वार से पहले आसिफ खान और अमन गांधी के बीच जबरदस्त पंगा हुआ है, जिसके घर का पारा बढ़ा दिया है। इसी बीच वीकेंड के वार का एक प्रोमो भी आउट हुआ है, जिमसें सलमान खान काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि इस सीजन में पहली बार सलमान खान किस पर बरसते हुए नजर आते हैं?
आसिफ और अमन के बीच जोरदार लड़ाई
बिग बॉस 20 में वीकेंड के वार से ठीक पहले आसिफ खान और अमन गांधी के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली। शनिवार के एपिसोड का जो प्रोमो आउट हुआ है, उसमें दोनों एक-दूसरे को खूब तेवर दिखाते व जुबानी जंग करते नजर आ रहे हैं। यंग और अमन गांधी के बीच किचन में बहस शुरू हुई, लेकिन तभी इस बहस में आसिफ खान कूद पड़े और फिर आसिफ व अमन के बीच खूब तू तू-मैं मैं हुई। अमन, आसिफ को चिढ़ाने के लिए उन्हीं की तरह बात करते नजर आए और धीरे-धीरे बात बढ़ती चली गई। बता दें कि बीती रात के एपिसोड में भी दोनों के बीच बहस होती है।
काजी ने किया अरिजीत सिंह को याद
आज के एपिसोड में यंग, काजी से अरिजीत सिंह के बारे में सवाल पूछते दिखे। इसके बाद काजी ने अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि वह एक शानदार सिंगर हैं और इंडिया की शान हैं और वह उनकी बहुत इज्जत करते हैं।
कनिका मान के मेल वॉशरूम में जाने पर बवाल
कनिका मान घर में मेल वॉशरूम यूज करती हैं और इसे लेकर घर के कप्तान यंग उनक पर भड़कते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि कनिका तेजी से मेल वॉशरूम की तरफ चली गईं और उनकी बात का जवाब भी नहीं दिया, उन्हें इस बात में बेइज्जती महसूस हुई। इसके बाद दोनों में खूब झगड़ा हुआ। कनिका, यंग से कहती हुई नजर आईं कि वह घर के कप्तान हैं, कोई बादशाह नहीं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैप्टन बनते ही यंग ने दिखाया कनिका मान पर रौब, घर में हुआ बड़ा घमासान
वीकेंड के वार पर किसकी क्लास लगाएंगे सलमान खान?
इस बार सीजन का पहला वीकेंड का वार होगा। फैंस को हमेशा वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान खान किस तरह पूरे हफ्ते के मुद्दों को उठाते हैं और घरवालों की क्लास लगाते हैं, यह देखने में ऑडियंस को काफी मजा आता है। इस बार घर में कई बड़े झगड़े देखने को मिले हैं। चाहे आसिफ-अमन का झगड़ा हो, मैरी कॉम-रीति तिवारी की फाइट हो, अरिश्फा और आम्रपाली की बहस हो या कनिका और युंग की तकरार, अब देखना होगा कि सलमान किसे आड़े हाथ लेते हैं?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में किचन ड्यूटीज को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- नहीं सुनूंगी आपकी बकवास
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
