'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होने वाली है। मेकर्स लगातार इसके प्रोमो शेयर कर रहे हैं और शो की थीम और नए रूल्स के बारे में काफी दिलचस्प तरीके से फैंस को अपडेट कर रहे हैं। इधर शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं। शो के मेकर्स की तरफ से अभी किसी कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल लिस्ट में कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें से एक नाम 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं जिया मानेक का भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिया मानेक अपने पति वरुण जैन के साथ इस सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या डिटेल्स सामने आ रही हैं?
'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनेंगी जिया मानेक?
'बिग बॉस 20' को लेकर अपडेट सामने आ रही है कि इस बार न केवल कंटेस्टेंट्स को दो जीवनदान मिलेंगे, बल्कि शो में सेलेब्स की एंट्री भी जोड़ियों में होगी। शो से जुड़ी इनसाइड अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स की मानें तो जिया मानेक और उनके पति वरुण जैन को भी मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है। बता दें कि पहले भी कई बार जिया मानेक के बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में भाग देने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, अभी तक वो इस शो में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में अगर जिया और उनके पति वरुण इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होगा।
ये सेलेब्स भी बन सकते हैं 'बिग बॉस 20' का हिस्सा
जिया मानेक और वरुण जैन के अलावा माही विज, गीता बसरा, सुनील पाल, जन्नत जुबैर और अंजलि अरोड़ा के भी इस सीजन में भाग लेने की खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि अभी किसी भी सेलेब्रिटी के नाम का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार शो में 16 कंटेस्टेंट्स भाग लेंगे, जो 8 जोड़ियों के तौर पर बीबी हाउस में कदम रखेंगे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान खान का 'एक वरदान' बदल देगा पूरा खेल, सेट की पहली तस्वीर भी हुई लीक
लंबे समय से छोटे परदे से दूर हैं जिया मानेक
जिया मानेक ने साल 2010 से साल 2012 तक 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाया था। उनकी मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था और उनकी जगह देवोलिना भट्टाचार्जी ने ली थी। हालांकि, आज भी जिया मानेक की छवि लोगों के दिलों में गोपी बहू के तौर पर ही बसी हुई है। वह लंबे समय से टीवी से गायब हैं और आखिरी बार 'साथ निभाना साथिया' के स्पिन-ऑफ में नजर आई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान जिया ने कहा था कि वह संस्कारी बहू की इमेज से ऊब गई थीं और असल जिंदगी में उनकी पर्सनालिटी गोपी बहू जैसी बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में अगर वह 'बिग बॉस 20' में नजर आती हैं, तो फैंस को उनकी रियल पर्सनालिटी देखने का मौका मिलेगा।पिछले साल अगस्त में जिया ने 39 साल की उम्र में बेहद सादगी भरे अंदाज में वरुण जैन संग सात फेरे लिए थे।
यह भी पढ़ें- Gia Manek Wedding: गोपी बहू को मिले रियल लाइफ 'अहम जी', 39 की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं जिया मानेक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
