'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते की शुरुआत ही हंगामों के साथ हुई। वीकेंड के वार के बाद घर में लगभग हर दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां पहले नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस खेल गए और घरवालों के होश उड़ गए। वहीं इसके बाद कैप्टेंसी टास्क में घरवालों के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिल रही है। हाल ही के एपिसोड में इस टास्क में अरिश्फा खान और स्काउट के बीच खूब घमासान हुआ। दोनों ने एक-दूसरे के लिए कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जो काफी गलत थे। अब इस टास्क में बिग बॉस ने घरवालों के सामने एक और बड़ा चैलेंज रख दिया है यानी कैप्टन बनना इस बार बिल्कुल आसान नहीं होने वाला है। नए प्रोमो में काजी और आसिफ खान के बीच भी खूब झगड़ा देखने को मिला है। चलिए आपको बताते हैं कि बीबी हाउस के इनसाइड अपडेट्स।
कैप्टन बनने के लिए बिग बॉस ने रखी बड़ी शर्त
बिग बॉस 20 में गुल्लू, कनिका, रीति और माही कैप्टेंसी के चार दावेदार बने हैं। बिग बॉस कहते हैं कि कैप्टेंसी के अगले राउंड में पहुंचने के लिए चारों कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक की लाइफलाइन छीननी होगी। इसके लिए बिग बॉस उन्हें 2X रूम में बुलाएंगे। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि इसके बाद घर का पारा हाई होने वाला है। अब कौन सा सदस्य किस नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लाइफ छीनेगा और किसके सिर पर एलिमेशन का खतरा बढ़ने वाला है, यह देखने लायक होगा।
आसिफ और काजी के बीच झगड़ा
लेटेस्ट प्रोमो में काजी और आसिफ खान के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। हालांकि, दोनों की लड़ाई की वजह साफ नहीं है, लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने को भी तैयार नजर आ रहे हैं और बाकी घरवाले बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में माही विज से भिड़ीं आम्रपाली दुबे, गुस्से में बोलीं एक्ट्रेस- नौकर नहीं बैठा है कोई...
माही और आम्रपाली के बीच नहीं थम रही बहस
बीबी किचन में चिकन को लेकर शुरू हुई आम्रपाली और माही विज की बहस रुकने का नाम नहीं ले रही है। दोनों कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर शब्दों के तीर चलाते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि माही विज, आम्रपाली को लेकर कई बिलो द बेल्ट कमेंट्स भी कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- 'लड़की हो चाय बनानी आती होगी...', Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के बर्ताव से पहले ही दिन परेशान हुए घरवाले
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
