'बिग बॉस 20' में बीती रात के एपिसोड में काफी धमाके हुए। कैप्टेंसी टास्क के दौरान अरिश्फा खान और स्काउट ओपी की जोरदार लड़ाई हुई। अरिश्फा खान खान ने कहा कि टास्क के दौरान ओपी ने उन्हें जान-बूझकर तकिये से मारा, वहीं ज्यादातर फैंस का फुटेज देखकर ऐसा कहना है कि अरिश्फा के चेहरे पर तकिया स्काउट ने नहीं, बल्कि आसिफ खान ने मारा था, लेकिन वह स्काउट पर भड़कने लगीं। इस दौरान दोनों ने ही एक-दूसरे को काफी कुछ कहा और टास्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। इसी बीच स्काउट ने अरिश्फा को लेकर कई ऐसे कमेंट्स किए, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है और लोग उनके बर्ताव को गलत बता रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर अरिश्फा की टीम का रिएक्शन आया है। अरिश्फा की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर स्काउट ओपी पर सवाल उठाए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अरिश्फा की टीम ने क्या कहा है?
गलत भाषा के इस्तेमाल को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
अरिश्फा खान की टीम ने इस पोस्ट में लिखा कि खेल में एक-दूसरे के साथ बहस और असहमति जायज है, लेकिन किसी लड़की की इज्जत के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। अरिश्फा पर कमेंट्स करके पहले उन्हें उकसाया गया और फिर उनके लिए 'यहीं पटककर फेंक दूंगा...', 'थप्पड़ मारूंगा...' और 'लड़की टच करेगी तो फाड़ दूंगा..' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। अरिश्फा की टीम ने इस तरह की धमकी भरी भाषा के इस्तेमाल को पूरी तरह गलत बताया और लोगों से पूरी फुटेज देखने के बाद कोई राय बनाने का निवेदन किया।
गेमिंग कम्यूनिटी से पूछा यह सवाल
अरिश्फा की टीम ने इस पोस्ट में काफी कुछ लिखा है और स्काउट ओपी की गेमिंग कम्यूनिटी से पूछा है कि क्या किसी लड़की से इस तरह बात करना सही है? अरिश्फा की टीम ने यह भी कहा कि एडिट की हुई क्लिप्स को वायरल करने के बजाय लोग पूरा टास्क और पूरा एपिसोड देखें, तभी पता चलेगा कि किसने बात शुरू की थी और क्या विवाद हुआ था?
स्काउट की टीम ने किया यह पोस्ट
इस पूरे झगड़े का क्लिप स्काउट की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हम आपके साथ हैं स्काउट।" अरिश्फा और स्काउट दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस भी आपस में भिड़ रहे हैं। जहां स्काउट के फैंस अरिश्फा पर वुमेन कार्ड खेलने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं अरिश्फा के फैंस का कहना है कि स्काउट ने बहुत घटिया कमेंट्स किए हैं, जो बिल्कुल सही नहीं हैं। वीकेंड के वार पर इस पूरे मुद्दे को लेकर सलमान खान क्या रिएक्शन देते हैं, यह भी देखना होगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नॉमिनेट होने के बाद चढ़ा आसिफ खान का पारा, शो को बताया अनफेयर; बोले- मां कसम अगर....
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
