लॉक अप में आकांक्षा चमोला शुरुआत से ही अपने गेम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। शो के पहले एपिसोड में उन्होंने गौरव संग तलाक का ऐलान किया और इसके बाद अपने बाइसेक्शुअल होने का भी खुलासा किया। इसके बाद उनके और गौरव के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े हो गए और वो भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। इसी बीच फैमिली वीक में गौरव, आकांक्षा से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने तलाक के ऐलान और आकांक्षा संग रिश्ते पर खुलकर बात की थी। अब आकांक्षा ने लेटेस्ट एपिसोड के दौरान कहा है कि गौरव के आने से वो खुश नहीं थीं। गौरव की जगह अगर आकांक्षा का कुत्ता भी आता, तो उन्हें ज्यादा कम्फर्ट मिलता। आकांक्षा का यह स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि आकांक्षा ने क्या कहा है?

आकांक्षा ने गौरव खन्ना के 'लॉक अप 2' में आने पर कही यह बात

आकांक्षा चमोला लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे से बात करती नजर आईं। श्रेया कहती हैं कि उन्हें भी थोड़ी देर के लिए उनका ब्वॉयफ्रेंड चाहिए।

इस पर आकांक्षा कहती हैं, "मेरा तो एक्स आया था...अभी वरुण हंस तो रहा था और कह रहा था कि तेरी फैमिली से कोई कहां आया...तेरे लिए तो अजनबी आया...पर सच में उससे ज्यादा फैमिली में से कोई आता तो अच्छा होता...मैं अपना कम्फर्ट चाहती थीं। वो यहां मुझसे ज्यादा अपने लिए आया था...मुझे अच्छा लगता अगर मेरी मम्मी या पापा में से कोई आता या मेरा कुत्ता ही आ जाता।"

यह भी पढ़ें- 'अब भी मेरी पत्नी हो', Lock Upp 2 में गौरव खन्ना ने खोली शादी की पोल; आकांक्षा चमोला संग तलाक का सच आया सामने

आकांक्षा की बात पर यूजर्स दे रहे हैं ये रिएक्शंस

आकांक्षा चमोला के स्टेटमेट पर कई तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आकांक्षा सही कह रही है, गौरव घर में उससे मिलने नहीं, बल्कि अपने इमेज और अपनी साइड क्लियर करने आया था।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "अगर ऐसा है, तो ये बिग बॉस में गौरव से मिलने क्यों गई थी?" आकांक्षा की बात को लेकर गौरव के फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भले ही दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया हो, लेकिन आकांक्षा का यह स्टेटमेंट काफी गलत था। बता दें कि 'लॉक अप 2' में आकांक्षा कई बार अपनी शादी और गौरव को लेकर बात कर चुकी हैं। जेल के अंदर उनकी और पामेला की दोस्ती भी काफी चर्चा में है। 


यह भी पढ़ें- शादी से पहले बाइसेक्शुअल थीं आकांक्षा चमोला, 'लॉक अप 2' में बोलीं- 'मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं'

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola, Netflix