मेट्रो स्टेशन से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं। इसका आरामदायक सफर और समय की बचत दोनों ही पसंद किए जाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने मेट्रो स्टेशन के अंदर बिछाई पीली टाइल्स को देखा है? इन्हें खास मकसद के लिए ही यहां लगाया जाता है। इन टाइलों को टैक्टाइल पेविंग या टैक्टाइल ग्राउंड सरफेस इंडिकेटर के नाम से जाना जाता है। इनकी बनावट कुछ इस तरह है कि दिव्यांग इन्हें छूकर अपने आस-पास की चीजों को समझ सकें कि कहां चलना सुरक्षित है?
क्या मतलब होता है उभरते हुए पैटर्न का?
जानकारी के अनुसार, मेट्रो स्टेशन के अंदर लगाई गई उभरे पैटर्न वाली टाइलें आमतौर पर अलग-अलग निर्देश देने के लिए होती हैं। उभरी हुई लाइनों या बार वाली टाइलें यात्रा की दिशा बताने में यात्री की मदद करती हैं। ऐसे मे दिव्यांग अपनी छड़ी की मदद से इन उभरी हुई सतहों को पहचान सकते हैं। बिना दिखने वाले संकेतों पर भरोसा किए उन्हें फॉलो कर सकता है।
Image Credit: magnific.com
उभरे हुए डॉट्स या उभार वाली टाइलों का इस्तेमाल अक्सर चेतावनी इंडिकेटर के तौर पर किया जाता है। मेट्रो स्टेशनों पर इन्हें प्लेटफॉर्म के किनारों, सीढ़ियों, क्रॉसिंग या दूसरी जगहों पर लगाया जा सकता है। जहां पैदल चलने वालों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। देश के एक्सेसिबिलिटी स्टैंडर्ड और खास ट्रांसपोर्ट सिस्टम के आधार पर डिजाइन और प्लेसमेंट अलग-अलग हो सकते हैं।
मेट्रो प्लेटफॉर्म पर ये टाइल्स क्यों जरूरी हैं?
जिन लोगों को देखने में दिक्कत होती है, उनके लिए मेट्रो स्टेशन से गुजरना बेहद मुश्किल भरा हो सकता है। क्योंकि यहां पर लगातार लोगों की आवजाही बनी रहती है। ऐसे में मेट्रो प्रशासन की ओर से खासतौर से इन्हें लगाया जाता है।इसलिए यह सिर्फ डेकोरेशन की चीज नहीं बल्कि बल्कि स्टेशन की पहुंच और सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का अहम हिस्सा होती है। इनका आविष्कार वर्ष 1965 में जापान में सिइची मियाके ने किया था।
मेट्रो स्टेशन के अलावा और कहां मिलेंगी टैक्टाइल पेविंग टाइल्स?
टैक्टाइल पेविंग टाइल्स आपको मेट्रो स्टेशनों के अंदर और बाहर के अलावा, फुटपाथ पर, पैदल चलने वालों के लिए बनाई गई क्रॉसिंग पर, रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप और पब्लिक बिल्डिंग्स के आस-पास मिल सकती हैं।
ऐसे में अगली बार जब आप उन पीली टेक्सचर्ड टाइल्स को देखें तो हरगिज नजरअंदाज न करें। ये जमीन पर बना एक नेविगेशन सिस्टम है, जो लोगों को पूरी तरह से साइन या नजर पर निर्भर हुए बिना अपने आस-पास की चीजों को समझने में मदद करते हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, magnific.com
-1794397803504_m.webp)