हम सभी को घूमने-फिरने का बहुत शौक है। गर्मियों में तो ज़्यादातर लोग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। यहां आकर हर किसी को सुकून का एहसास होता है। वहीं, उत्तराखंड में ऊंचाई पर महादेव के कई मंदिर हैं। केदारनाथ, तुंगनाथ, त्रियुगीनारायण, मध्यमहेश्वर, रुद्रनाथ, कल्पेश्वर जैसे कई मंदिर हैं। उन्हीं में से एक ताड़केश्वर महादेव मंदिर है। शिव भक्तों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
लोग लंबी ट्रेकिंग कर मंदिरों तक पहुंचते हैं। घने देवदार और चीड़ के जंगलों के बीच मौजूद ये मंदिर समुद्र तल से करीब 5900 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। उत्तराखंड में बसे लैंसडाउन से ये मंदिर करीब 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप गर्मी से राहत पाने के साथ-साथ भगवान शिव के दर्शन भी करने जाना चाहती हैं, तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में इस जगह को शामिल कर सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-
कहां है ताड़केश्वर महादेव मंदिर?
आपको बता दें कि ताड़केश्वर महादेव मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में है। ये मंदिर लैंसडाउन के पास घने जंगलों के बीच बना हुआ है। यहां की नेचुरल ब्यूटी देखने लायक होती है। आपको चढ़ाई करने में भले ही ज़्यादा मेहनत लगे, लेकिन यहां की खूबसूरती जैसे ही देखेंगी, सारी थकान चुटकियों में खत्म हो जाएगी। मंदिर के चारों ओर लगे ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।
यह भी पढ़ें- 11,000 फीट की ऊंचाई पर है भारत की आखिरी दुकान, जानें इस अनोखे स्टॉल की दिलचस्प कहानी
नाम के पीछे क्या है कहानी?
वहां के लोगों का मानना है कि इस जगह पर राक्षस ताड़कासुर ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से इस जगह का नाम ताड़केश्वर पड़ा। हालांकि, इस बात की पुष्टि हरजिंदगी नहीं करती है।
कब जाएं घूमने?
अगर आप 1800 मीटर की चढ़ाई करके ताड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंचना चाहती हैं, तो इसके लिए अप्रैल से जून तक का समय बेस्ट होता है। वहीं सितंबर से नवंबर तक का समय यहां घूमने के लिए सही है। इस दौरान यहां का मौसम और नजारे बेहद ही खूबसूरत होते हैं।
यह भी पढ़ें- Rishikesh Travel: बनारस की सुबह जैसी ही रूहानी है 'ऋषिकेश की ये शाम', एक बार जरूर घूम आएं आप
मंदिर के खुलने का समय
मंदिर सुबह 6 बजे से शाम के 7 बजे तक खुली रहती है। यहां की खूबसूरती सुबह और शाम के समय ज्यादा देखने को मिलती है। यहां आपको 2 घंटे का समय लग सकता है।
कैसे पहुंचें ताड़केश्वर मंदिर?
हवाई मार्ग- लैंसडाउन पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून का Jolly Grant Airport है। यहां से लैंसडाउन की दूरी करीब 177 किलोमीटर है। यहां से आपको टैक्सी या बसें मिल जाएंगी।
ट्रेन से- सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार है। यहां से लैंसडाउन की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। यहां से भी आपको बस और टैक्सी आराम से मिल जाएंगी।
सड़क मार्ग से- अगर आप अपनी कार से आ रही हैं तो दिल्ली, देहरादून या हरिद्वार से सड़कें लैंसडाउन के लिए कनेक्टेड हैं।
यह भी पढ़ें- क्यों 'अमृतसर की रात' के आगे फीकी है दुनिया की हर चकाचौंध? एक बार जरूर जाएं, रोशनी बनकर उतरती है गुरबाणी
यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- कंफर्टेबल शूज पहनें।
- पानी की बॉटल साथ में रखें।
- पहाड़ी मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े भी पैक करें।
- मंदिर परिसर में साफ-सफाई का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- Subah-E-Banaras: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है 'सुबह-ए-बनारस' की? इस समय बदल जाता है पूरी काशी का रंग
तो अगर आप भी शिव भक्त हैं, तो महादेव के इस मंदिर में जाकर दर्शन कर सकती हैं। यहां आपको मानसिक शांति मिलेगी और खूबसूरत नजारे आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- e-uttaranchal/india travel blog
