शोजा के बारे में लगभग हर कोई जानता है, लेकिन इसके पास एक ऐसा गांव है, जो शांत वादियों प्राकृतिक सुंदरता की वजह से कुछ पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। शोजा से कुछ दूरी पर स्थित तांडी विलेज एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में हमने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर किर्ती से बात की। हाल ही में उन्होंने शोजा का ट्रिप किया था, जिसके दौरान वह तांडी गांव भी घूमने गई थीं। उन्होंने इस गांव के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि तांडी भीड़भाड़ से दूर असली हिमालयी जीवन को महसूस करने के लिए बेस्ट है। अगल आप भी हिमाचल प्रदेश में शोजा घूमने का प्लान कर रही हैं, तो आपको इस गांव का नजारा देखने भी जरूर आना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तांडी विलेज कैसे पहुंचे और यहां क्या खास है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
तांडी विलेज की खासियत
ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने बताया कि भीड़ से दूर शांत जगह खोज रहे लोगों के लिए यह जगह बेस्ट है। शोजा में आपको पर्यटक फिर भी देखने को मिल जाएंगे, लेकिन तांडी विलेज में बहुत कम दिखेंगे। यहां बहुत कम टूरिस्ट आते हैं, इसलिए भी लोगों को यह जगह ज्यादा पसंद आती है। यहां आपको भीड़, शोर-शराबा और शांति के साथ-साथ स्थानिय लोगों से बात करने और उन्हें समझने का भी अच्छा मौका मिलेगा।
असली नेचर का अनुभव
इस समय हिमाचल प्रदेश के अनसुने गांव ही ऐसी जगह हैं, जहां आपको असली नेचर का अनुभव मिलेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां पर्यटक आकर गंदगी नहीं फैलाते और न ही यहां ट्रैफिक होता है। लोग इन जगहों के बारे में ज्यादा नहीं जानते, इसलिए यहां ज्यादा शांति होती है। यह गांव घने देवदार और चीड़ के जंगलों से भरा हुआ है।
डिजिटल सुविधाएं कम हैं
इस जगह की एक और खास बात यह है कि यहां आपको नेटवर्क भी ज्यादा नहीं मिलेगा। इससे आप फोन में बिजी नहीं रहेंगे, बल्कि खूबसूरत नजारों के साथ समय बिताएंगे। लोग यहां जाकर पूरी तरह प्रकृति के साथ समय बिताते हैं। हम जब यहां घूमने गए थे, तो हमारा घंटों समय कब पहाड़ों को देखते हुए गुजर गया, हमें पता भी नहीं चला।
इसे भी पढ़ें- फ्लाइट से लेकर होटल्स तक, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स से जानें फिलीपींस में पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके
शोजा से तांडी विलेज की दूरी
यात्री ध्यान रखें कि पहले तांडी गांव आता है, इसके बाद जिभी होते हुए आप शोजा जाती हैं। ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने बताया कि इस गांव से शोजा की दूरी लगभग 1 घंटे की है। आपको लगभग 12 किमी की दूरी तय करनी होगी। आप चाहें, तो शोजा से वापस आते हुए यहां रुक सकती हैं। शोजा का नजारा देखने के बाद जब आप इस गांव में आएंगी, तो आपको यहां ज्यादा शांति का अहसास होगा।
कैसे पहुंचे?
दिल्ली और आसपास के राज्यों से जिभी और शोजा दोनों के लिए बस मिल जाएगी। ट्रैवल इन्फ्लुएंसर किर्ती ने बताया कि हमने दिल्ली से शोजा के लिए बस ली थी, इसके बाद तांडी विलेज गए। आप भी ऐसा कर सकती हैं। अगर आपको सीधा इस गावं तक जाना है, तो आप जिभी भी उतर सकती हैं। शोजा घूमने आने वाले ज्यादा लोग शोजा घूमने के बाद यहां जाते हैं। आपको दिल्ली से शोजा के लिए बस लगभग 1000 से 1500 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढे़ं- ऋषिकेश की भीड़भाड़ से दूर 3 घंटे की दूरी पर है 'कुनकली विलेज', दोस्तों के साथ आप भी जाएं
अगर आप शोजा से तांडी गांव जाती हैं, तो आपको कैब बुक करनी होगी। तांडी गांव के लिए सीधी बस मिलना मुश्किल है, इसलिए आप शोजा से जीभी के लिए बस ले सकती हैं, जीभी से गांव की दूरा लगभग 7 किमी है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini, Keerty Chauhan/ Instagram
