ऐसे कई लोग होंगे, जो हर साल वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना चाहते होंगे, लेकिन बजट नहीं हो पाने की वजह से नहीं जा रहे हैं। अगर यात्रा की प्लानिंग सही से न की जाए, तो सफर आपको महंगा भी पड़ेगा और हर साल जना मुश्किल होगा। इसलिए, आपको दर्शन से पहले यात्रा की सही प्लानिंग करनी चाहिए। पहले आप इस बात को समझें कि आप कितने दिन में यात्रा पूरी करना चाहते हैं? अगर आप सेहत से अच्छे हैं और चढ़ाई करने में आपको परेशानी नहीं होगी, तो 1 दिन में भी दर्शन करके आया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रांची से वैष्णो देवी जाने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इस तरह बनाएं यात्रा प्लान
- सबसे पहले रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के खर्च को भी बजट प्लान में शामिल करें। भले ही इसमें आपके 100 रुपये क्यों नहीं लग रहे हैं, लेकिन यह छोटे-छोटे खर्चे ही कई बार बजट बढ़ा देते हैं।
- इसके बाद रेलवे स्टेशन से स्लीपर कोच में सफर करें और कटरा स्टेशन पहुंचें। टिकट की बुकिंग पहले ही करवा लें। स्लीपर कोच का टिकट प्राइस 400 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति है। ऐसे में आने-जाने पर 800 से 1000 रुपये तक खर्च होंगे।
- यहां पहुंचने के बाद जम्मू स्टेशन से बस या शेयर टैक्सी लें, जिसपर आपको 100 रुपये से 200 रुपये तक खर्च करने होंगे। यहां से कटरा वैष्णो देवी यात्रा के बेस कैंप पहुंचे। यहां से ही आपकी यात्रा शुरू होगी।
- पहले आपको यात्रा की पर्ची कटवानी होगी। कटरा पहुंचकर यात्रा पर्ची बनवाएं, जिसके लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। ध्यान रखें कि बिना पर्ची के आप चढ़ाई नहीं कर पाएंगे।
- चढ़ाई से पहले नीचे ही सामान जमा करने के लिए क्लॉक रूम है। अगर बैग बड़ा है, तो वहां जमा करे और यात्रा की शुरुआत करें। कटरा से भवन तक ट्रैक करें। जिसमें आपको 5 से 8 घंटे का समय लग जाएगा।
- खाने-पीने का खर्च अपने बजट के अनुसार करें। दर्शन से वापस नीचे आने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
- अकेला व्यक्ति आराम से 6000 रुपये में दर्शन करके वापस आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC से जाएं 5 दिनों के लिए Srisailam घूमने, 25 जून से शुरू होने जा रहा टूर पैकेज
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
