इस समर सीजन में पहाड़ों की ठंडी वादियों की सैर करना हर किसी का सपना है, लेकिन कई बार हमारी एक छोटी सी लापरवाहीपूरे एडवेंचर का मजा किरकिरा कर देती हैं। हमें ट्रैवलिंग के नियमों को जरूर समझ लेना चाहिए, ताकि पहाड़ों की ऊंची चढ़ाई के वक्त हमारा शरीर थके नहीं और हम सुकून से मजा भी उठा सकें। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली हर्षी गर्ग की ये सच्ची कहानी हम सभी के लिए एक बेहतरीन कंज्यूमर अवेयरनेस और ट्रैवल गाइड है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सहारनपुर की हर्षी की आपबीती क्या है, जिससे सबक ले सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
भारी बैग का बढ़ा बोझ
हर्षी बताती हैं कि वे हाल ही में अपने परिवार के साथ शिमला घूमने गई थीं। वहां का मौसम सुहाना था, लेकिन इसके बावजूद उनका यह ट्रिप उतना अच्छा नहीं जा पाया जितना उन्होंने प्लान किया था। हर्षी इसमें पूरी गलती उन्हीं की मानती हैं।
बता दें कि वे सफर के दौरान अपने साथ एक बहुत भारी वॉटर बॉटल लेकर हर जगह घूम रही थीं, जिसके वजन के कारण वे जल्दी थक जा रही थीं। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि छोटी-छोटी बोतलें आराम से बैग में आई जा सकती थीं।
इसके अलावा उनका एक 3 साल का छोटा बेटा भी है, जिसके लिए उन्हें एक अलग से भारी बैग कैरी करना पड़ रहा था। उस बैग में बच्चे के खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी चीजें थीं। हर्षी से सबसे बड़ी चूक यह हुई कि वे बच्चे के सेरेलेक, बिस्कुट और दूध के पूरे-के-पूरे बड़े डिब्बे ही बैग में भरकर ले गईं।छोटे-छोटे रिसाइकिल पैकेट्स या पाउच में जरूरत के अनुसार ले जानें सही हैं।
इसे भी पढ़ें - पहली बार बाली घूमने का बना रही हैं प्लान? IRCTC के इस टूर पैकेज से यात्रा बनाएं आसान
बिना मोजे के जूते पहनने की भूल
पैकिंग के अलावा हर्षी ने बताया कि पहाड़ों की पैदल सैर के दौरान उनकी मुश्किलें दोगुनी हो गईं। वे ट्रिप पर बिना मोजे पहने ही सीधे जूते डालकर ट्रैकिंग और वॉकिंग के लिए निकल पड़ीं। जूतों ने पैरों को काटना शुरू कर दिया और उनके पैरों में दर्दनाक छाले पड़ गए।
नोट - हर जगह 5 लीटर की भारी बोतल कंधे पर टांगकर चलने के बजाय एक पोर्टेबल लाइटवेट स्टील बॉटल रखें, जिसे आप पहाड़ों के नेचुरल वॉटर सोर्सेज या रीफिलिंग पॉइंट्स से जरूरत के हिसाब से भर सकें।
इसे भी पढ़ें - रांची से मात्र 6000 रुपये में कर आएं माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा ट्रैवल गाइड
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
